PBRP Academy Dibiyapur Auraiya

PBRP Academy Dibiyapur Auraiya Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from PBRP Academy Dibiyapur Auraiya, JH33+5Q Merakhpur, Auraiya.

PBRP Academy Dibiyapur
CBSE School | PG to 12 | Since 2009
Where Academics Meet Excellence
Best Combination of Co-Curricular Activities
Sports | NCC | Music | Dance | Debate | AI Learning
Shaping All-Round Achievers

धन्यवाद मीडिया 🌸🌸
17/05/2026

धन्यवाद मीडिया 🌸🌸

🌞✨ Summer Camp Fun at P.B.R.P. Academy, Dibiyapur ✨🌞P.B.R.P. Academy organized an exciting and joyful Summer Camp filled...
16/05/2026

🌞✨ Summer Camp Fun at P.B.R.P. Academy, Dibiyapur ✨🌞

P.B.R.P. Academy organized an exciting and joyful Summer Camp filled with learning, creativity, fun, and enthusiasm. Students enthusiastically participated in activities like Yoga, Karate, Zumba, Cooking Without Fire, Clay Modeling, Pool Party, Science Experiments, Map Reading, Craft Activities, and many more.

The camp aimed at the overall development of students by enhancing their creativity, confidence, teamwork, and practical skills in a fun-filled environment.

The entire campus was filled with laughter, energy, and happiness, making the Summer Camp a memorable experience for all students. 🌸🎉

 समस्त मीडिया बंधुओं का हृदय से बहुत-बहुत आभार।आप सभी के सहयोग, सकारात्मक कवरेज एवं निरंतर समर्थन ने हमारे प्रयासों को स...
15/05/2026

समस्त मीडिया बंधुओं का हृदय से बहुत-बहुत आभार।
आप सभी के सहयोग, सकारात्मक कवरेज एवं निरंतर समर्थन ने हमारे प्रयासों को समाज तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हम आपके इस स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए सदैव कृतज्ञ रहेंगे।
धन्यवाद।

14/05/2026

Toppers!!
Proud Of You!!

*सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित — पी.बी.आर.पी. अकादमी में जश्न का माहौल, विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम*केंद्...
14/05/2026

*सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित — पी.बी.आर.पी. अकादमी में जश्न का माहौल, विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम*

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आज कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही पी.बी.आर.पी. अकादमी में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। विद्यालय परिसर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की खुशियों से गूंज उठा। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने पर अभिभावकों ने शिक्षकों को मिठाई खिलाकर उनका आभार व्यक्त किया। वहीं छात्र-छात्राएं अपने शानदार अंकों से बेहद उत्साहित नजर आए और खुशी में झूमते दिखाई दिए।

विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया। कई विद्यार्थियों ने कहा कि यह तो केवल शुरुआत है, अभी उन्हें “आसमान की नई ऊंचाइयों को छूना” है।

विद्यालय अध्यक्ष डॉ. ललित पाण्डेय एवं प्रबंधक इंजी. दिनेश पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यालय परिवार के लिए गर्व और गौरव का विषय है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय की मेधा सूची इस प्रकार रही —

🥇 प्रथम स्थान — मोहम्मद ज़ैद नायब अली — 94.40%
🥈 द्वितीय स्थान — सौम्या जांगड़े — 91%
🥉 तृतीय स्थान — प्रज्ञा — 90.80%
🏅 चतुर्थ स्थान — मंजरी तिवारी — 90.60%
🏅 पंचम स्थान — तान्या चौहान — 88%

विद्यालय के लिए यह भी अत्यंत गर्व का विषय रहा कि कई विद्यार्थियों ने पेंटिंग विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि ने विद्यालय के कला एवं शैक्षणिक स्तर को नई पहचान दिलाई।

विद्यालय के संस्थापक श्री संतोष कुमार पाण्डेय ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सौरव कश्यप ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों का शैक्षणिक मूल्यांकन, मार्गदर्शन एवं विशेष तैयारी कराई जाती रही, जिसका सकारात्मक परिणाम आज सामने आया है। विद्यार्थियों ने जिले में विद्यालय का नाम रोशन कर पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी विषय अध्यापकों के समर्पण, कठिन परिश्रम एवं निरंतर मार्गदर्शन के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि शिक्षकों की मेहनत, नियमित परीक्षण, व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही इस शानदार सफलता की आधारशिला है। विद्यालय परिवार ने सभी शिक्षकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

*सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित — पी.बी.आर.पी. अकादमी में जश्न का माहौल, विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम*केंद्...
13/05/2026

🌸 Happy Mother’s Day 🌸On this special occasion of Mother’s Day, PBRP Academy, Dibiyapur extends heartfelt gratitude and ...
10/05/2026

🌸 Happy Mother’s Day 🌸

On this special occasion of Mother’s Day, PBRP Academy, Dibiyapur extends heartfelt gratitude and warm wishes to all the wonderful mothers and guardians who are the pillars of love, care, sacrifice, and strength in their children’s lives. 💐

A mother is a child’s first teacher, greatest supporter, and lifelong inspiration. Your endless dedication and unconditional love shape the future of our students and society.

Today, we celebrate your patience, affection, and the countless sacrifices you make every day for your children’s happiness and success.

✨ Thank you for being the guiding light in every child’s journey. ✨

Wishing all mothers a day filled with love, joy, and respect. ❤️

— PBRP Academy, Dibiyapur

✨ गौरवपूर्ण उपलब्धि ✨हमें अत्यंत हर्ष एवं गर्व है कि हमारे विद्यालय के मेधावी छात्र ने अपने उत्कृष्ट विचारों एवं प्रभावश...
09/05/2026

✨ गौरवपूर्ण उपलब्धि ✨

हमें अत्यंत हर्ष एवं गर्व है कि हमारे विद्यालय के मेधावी छात्र ने अपने उत्कृष्ट विचारों एवं प्रभावशाली लेखन प्रतिभा के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनके लेख प्रतिष्ठित समाचार पत्र “अमर उजाला” के राष्ट्रीय पृष्ठ पर प्रकाशित हुए हैं, जो सम्पूर्ण विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत सम्मान और गौरव का विषय है।

यह उपलब्धि केवल एक विद्यार्थी की सफलता नहीं, बल्कि हमारे विद्यालय में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, चिंतन क्षमता, कौशल आधारित शिक्षा एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को निरंतर दिए जा रहे प्रोत्साहन का जीवंत प्रमाण है।

हमारा उद्देश्य सदैव विद्यार्थियों को केवल अकादमिक शिक्षा तक सीमित न रखकर, उन्हें अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ समाज के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु प्रेरित करना रहा है। यह सफलता उसी दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

🎨✍️ हम अपने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु निरंतर प्रयासरत रहने, नए सपने देखने और नई ऊँचाइयों को छूने के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं।

🔥 PROUD TO BE PBRPIAN 🔥

🌸 विनम्र श्रद्धांजलि 🌸पूज्य संस्थापिका स्वर्गीय श्रीमती आशा देवी जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर हम सभी उन्हें कोटि-कोटि नमन ...
06/05/2026

🌸 विनम्र श्रद्धांजलि 🌸

पूज्य संस्थापिका स्वर्गीय श्रीमती आशा देवी जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर हम सभी उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 🙏

उनका संपूर्ण जीवन समर्पण, सादगी एवं शिक्षा के प्रति अटूट निष्ठा का अद्भुत उदाहरण रहा है। उन्होंने न केवल एक शिक्षण संस्था की स्थापना की, बल्कि असंख्य विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर किया।

बिहाड़ क्षेत्र से लेकर औद्योगिक नगरी तक शिक्षा के प्रति उनकी भावना, समर्पण और दूरदृष्टि को शब्दों में व्यक्त कर पाना संभव नहीं है। उनके द्वारा स्थापित आदर्श, संस्कार और मूल्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक बने हुए हैं।

इस पावन अवसर पर सभी विद्यालयों में उनके महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे और उनके सपनों को साकार करने का प्रयास करेंगे।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा हमें उनके आदर्शों पर चलने की शक्ति प्रदान करें।

सादर नमन। 🙏🌺

🌟 Exciting News from P.B.R.P. Academy, Dibiyapur! 🌟We are delighted to present our May 2026 Scholastic News Magazine – “...
01/05/2026

🌟 Exciting News from P.B.R.P. Academy, Dibiyapur! 🌟

We are delighted to present our May 2026 Scholastic News Magazine – “Unveiling Ideas, Actions & Change.” This edition reflects the energy, achievements, and aspirations of our school family as we begin a new academic session with enthusiasm and purpose.

📖 Inside This Issue:

✨ Principal’s Message
Dr. Sourav Kashyap shares inspiring thoughts for a successful new session filled with hope, discipline, and growth.

💻 Digital Horizon
A glimpse into our smart classrooms, technology-enabled learning, and modern teaching methods.

🎨 Creative Spark
Step into our Art & Craft Corner where imagination, creativity, and talent shine brightly.

🏃 Sports & Fitness
Celebrating physical wellness through yoga, games, discipline, and teamwork.

🏆 Celebrating Excellence
Special recognition of our Rankers of 2025-26 and proud Class X Board Results.

🗓️ Important Dates to Remember:

📌 1 May – Holiday (Buddha Purnima)
📌 7 May – P.A.-1 Examinations Begin
📌 16 May – P.A.-1 PTM
📌 17 May – 30 June – Summer Vacation ☀️

At P.B.R.P. Academy, we believe in nurturing both the mind and heart, creating confident learners and responsible citizens.

🔗 Know more about us: www.pbrpdibiyapur.com

Created with the Heyzine flipbook maker

✨ गौरवपूर्ण उपलब्धि ✨हमारे विद्यालय के मेधावी कक्षा 6 के छात्र “स्नेहिल त्रिवेदी ” ने अपने विचारों के माध्यम से राष्ट्री...
30/04/2026

✨ गौरवपूर्ण उपलब्धि ✨

हमारे विद्यालय के मेधावी कक्षा 6 के छात्र “स्नेहिल त्रिवेदी ” ने अपने विचारों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उनके लेखन प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमर उजाला के राष्ट्रीय पृष्ठ पर प्रकाशित हुए हैं—जो हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

यह सफलता केवल एक विद्यार्थी की प्रतिभा का सम्मान नहीं, बल्कि हमारे विद्यालय में रचनात्मकता, कौशल आधारित शिक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दिए जा रहे प्रोत्साहन का सशक्त उदाहरण भी है।

🎨✍️ हम अपने सभी विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ते रहने और नई ऊँचाइयों को छूने के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं।

🔥 PROUD TO BE PBRPIAN 🔥

Address

JH33+5Q Merakhpur
Auraiya
206244

Opening Hours

Monday 9am - 3pm
Tuesday 9am - 3pm
Wednesday 9am - 3pm
Thursday 9am - 3pm
Friday 9am - 3pm
Saturday 9am - 3pm

Telephone

+919410474923

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PBRP Academy Dibiyapur Auraiya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to PBRP Academy Dibiyapur Auraiya:

Share