Maharishi Mahesh Yogi Ramayan Vishwavidyalaya

Maharishi Mahesh Yogi Ramayan Vishwavidyalaya Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Maharishi Mahesh Yogi Ramayan Vishwavidyalaya, College & University, Majha Baretha National Highway 27, Ayodhya.
(3)

Maharishi Mahesh Yogi Ramayan Vishwavidyalaya is a centre of higher learning in Ayodhya, dedicated to Indian knowledge systems, value-based education, and academic excellence—blending tradition with modern education.

महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर निर्माण प्रति...
20/02/2026

महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों जैसे विषयों पर रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।आयोजन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा के साथ-साथ सामाजिक चेतना का भी परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में प्रेरित करना रहा।इस अवसर पर डीन एकेडमिक डॉ. रीता जायसवाल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. रूबी वर्मा एवं चीफ प्रॉक्टर डॉ. आनंद कुमार दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्रों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास के लिए आवश्यक बताया।प्रतियोगिता के समन्वयक में डॉ. विवेक कुमार सिंह, डॉ. रेखा पन्त शामिल रहे। निर्णायकों ने रचनात्मकता, विषय की प्रासंगिकता और प्रस्तुति के आधार पर पोस्टरों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का समापन सफल प्रतिभागियों को प्रोत्साहन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय (MMRV), अयोध्या परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमामय एवं देशभक्ति पूर्ण वात...
29/01/2026

महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय (MMRV), अयोध्या परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमामय एवं देशभक्ति पूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9:00 बजे विश्वविद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल सी. पी. सिंह, प्रभारी ईसीएचएस पॉली क्लिनिक, डोगरा रेजिमेंट रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण गूंज उठा।
मुख्य अतिथि कर्नल सी. पी. सिंह ने अपने संबोधन में संविधान के मूल्यों, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि “देश की प्रगति युवाओं की सोच, समर्पण और चरित्र पर निर्भर करती है।”
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में
नायक राकेश कुमार सिंह (राजपूताना राइफल्स) तथासूबेदार श्री प्रकाश पाठक (जाट रेजिमेंट, सेवानिवृत्त)की गरिमामयी उपस्थिति रही। विश्वविद्यालय परिवार ने सभी सैन्य अतिथियों का सम्मान करते हुए उनके राष्ट्रसेवा के योगदान को नमन किया।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना और अधिक प्रबल कर दी।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता की भावना के संकल्प के साथ किया गया।

#77वां_गणतंत्र_दिवस

आप सभी को 77वें  #गणतंत्र_दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🇮🇳
26/01/2026

आप सभी को 77वें #गणतंत्र_दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🇮🇳

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।अपने साहस, दृढ़ संक...
23/01/2026

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

अपने साहस, दृढ़ संकल्प और प्रखर नेतृत्व से उन्होंने देश को स्वतंत्रता के मार्ग पर अग्रसर किया। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण हर भारतवासी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। आइए, उनके आदर्शों से सीख लेकर सेवा, संकल्प और समर्पण के पथ पर आगे बढ़ें।

जय हिंद।

बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई! माँ सरस्वती आपके जीवन में ज्ञान, समृद्धि और उमंग का संचार करें। यह पावन पर्व आपके लिए सफलता,...
23/01/2026

बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई! माँ सरस्वती आपके जीवन में ज्ञान, समृद्धि और उमंग का संचार करें। यह पावन पर्व आपके लिए सफलता, सृजनशीलता और उज्ज्वल भविष्य लेकर आए।

कल प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय, अयोध्या में आयोजित भगवान श्रीरा...
17/01/2026

कल प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय, अयोध्या में आयोजित भगवान श्रीराम की 35 फीट ऊँची दिव्य प्रतिमा के अनावरण समारोह एवं भारतीय ज्ञान-परंपरा आधारित शिक्षा संगोष्ठी कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल जी ने कहा कि भगवान श्रीराम की यह भव्य प्रतिमा न केवल उत्कृष्ट स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण है, बल्कि सत्य, धर्म, करुणा और कर्तव्य जैसे मानव जीवन के सर्वोच्च आदर्शों की सजीव अभिव्यक्ति भी है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या एवं महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय, अयोध्या के मध्य समझौता ज्ञापन (एम0ओ0यू0) पर हस्ताक्षर की पहल को राज्यपाल जी ने अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह अकादमिक साझेदारी शैक्षणिक सहयोग, संयुक्त शोध, अनुसंधान तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करेगी और अयोध्या को ज्ञान एवं संस्कृति के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी।

Maharishi Mahesh Yogi Ramayan Vishwavidyalaya

17/01/2026
भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं तथा देश की जल सीमाओं के सजग प्रहरी, अदम्य साहस और निष्ठा से राष्ट्रसेवा में समर...
15/01/2026

भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं तथा देश की जल सीमाओं के सजग प्रहरी, अदम्य साहस और निष्ठा से राष्ट्रसेवा में समर्पित भारतीय नौसेना के वीर जवानों को नमन।

Happy Makar Sankranti 🌾May this festive season bring happiness, new beginnings, and abundance into your life. May your d...
15/01/2026

Happy Makar Sankranti 🌾

May this festive season bring happiness, new beginnings, and abundance into your life. May your days be filled with warmth, positivity, and the sweet moments that make life special.

Here’s to growth, success, and brighter horizons ahead!

आप सभी को उत्साह, उल्लास और आनंद के पावन पर्व ‘लोहड़ी’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!यह पर्व आप सभी के जीवन से अंधकार मिट...
13/01/2026

आप सभी को उत्साह, उल्लास और आनंद के पावन पर्व ‘लोहड़ी’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!

यह पर्व आप सभी के जीवन से अंधकार मिटाकर सुख, समृद्धि के साथ नया प्रकाश लेकर आए, ऐसी कामना है।

महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में आज परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी की 109वीं जयंती ‘ज्ञान युग के अवतरण दिवस’ के ...
12/01/2026

महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में आज परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी की 109वीं जयंती ‘ज्ञान युग के अवतरण दिवस’ के रूप में अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ मनाई गई। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में महर्षि जी के चित्र पर माल्यार्पण और वैदिक शांति पाठ के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ छात्रों और वैदिक विद्वानों द्वारा सस्वर वेद पाठ से किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।

माँ भारती के अनन्य उपासक, युवाओं के शाश्वत प्रेरणास्रोत ,युग प्रवर्तक और भारत का गौरव श्रद्धेय स्वामी विवेकानन्द जी की ज...
12/01/2026

माँ भारती के अनन्य उपासक, युवाओं के शाश्वत प्रेरणास्रोत ,युग प्रवर्तक और भारत का गौरव श्रद्धेय स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। विवेकानन्द जी की जयंती के पावन अवसर पर देशभर में मनाए जाने वाले "राष्ट्रीय युवा दिवस" की शुभकामनाएं।

#राष्ट्रीय_युवा_दिवस #युवा_शक्ति

Address

Majha Baretha National Highway 27
Ayodhya
224123

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maharishi Mahesh Yogi Ramayan Vishwavidyalaya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Maharishi Mahesh Yogi Ramayan Vishwavidyalaya:

Share