Gandhi Smarak Triveni P. G. College Bardah Azamgarh

Gandhi Smarak Triveni P. G. College Bardah Azamgarh ॥ ज्ञानम् विना न किमपि साध्यम् ॥ Gandhi Smarak Triveni P.G. Collage situated on Bardah - Martinganj road which is connected to Prayagraj - Gorakhpur highway.

College was established in 1970 by the efforts of Late Shri Triveni Rai. The college has a rich background. Thousands of students educated from here are getting selected on big posts and contributing for the country. The college has remained a temple of learning for all the students of the region since the year of its establishment. The dream cherished by the founder of this college, 𝗟𝗮𝘁𝗲 𝗦𝗵𝗿𝗶 𝗧𝗿𝗶

𝘃𝗲𝗻𝗶 𝗥𝗮𝗶 𝗷𝗶 in the form of education is being realized. At present , Collage offers 𝗨𝗚 ,𝗣𝗚(BA,MA) 𝗰𝗼𝘂𝗿𝘀𝗲𝘀 𝗶𝗻 subjects like 𝗛𝗶𝗻𝗱𝗶, 𝗘𝗻𝗴𝗹𝗶𝘀𝗵, 𝗦𝗼𝗰𝗶𝗼𝗹𝗼𝗴𝘆, 𝗚𝗲𝗼𝗴𝗿𝗮𝗽𝗵𝘆, 𝗣𝗼𝗹𝗶𝘁𝗶𝗰𝗮𝗹 𝗦𝗰𝗶𝗲𝗻𝗰𝗲, 𝗠𝗶𝗹𝗶𝘁𝗮𝗿𝘆 𝗦𝗰𝗶𝗲𝗻𝗰𝗲, 𝗣𝘀𝘆𝗰𝗵𝗼𝗹𝗼𝗴𝘆, 𝗔𝗻𝗰𝗶𝗲𝗻𝘁 𝗛𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝘆, 𝗘𝗰𝗼𝗻𝗼𝗺𝗶𝗰𝘀 𝗲𝘁𝗰. More subject areas to be covered in the future.

𝗖𝘂𝗿𝗿𝗲𝗻𝘁 𝗣𝗿𝗶𝗻𝗰𝗶𝗽𝗮𝗹:-
𝗣𝗿𝗼𝗳𝗲𝘀𝘀𝗼𝗿 𝗩𝗶𝗷𝗮𝘆 𝗞𝘂𝗺𝗮𝗿 𝗥𝗮𝗶.

05/11/2025

*गांधी स्मारक त्रिवेणी पीजी कॉलेज बरदह में एक दिवसीय कैम्प आयोजित — एआरटीओ आजमगढ़ ने किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक* ...
25/10/2025

*गांधी स्मारक त्रिवेणी पीजी कॉलेज बरदह में एक दिवसीय कैम्प आयोजित — एआरटीओ आजमगढ़ ने किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक*

बरदह (आजमगढ़) : महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से शनिवार को गांधी स्मारक त्रिवेणी पीजी कॉलेज, बरदह में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एआरटीओ (प्रवर्तन) आजमगढ़ अतुल यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. विजय कुमार राय एवं एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. देवेंद्र कुमार पांडेय द्वारा अतिथियों का स्वागत कर किया गया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं तथा क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। आरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन फॉर्म भरे गए, जिससे लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

एआरटीओ अतुल यादव ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “सड़क सुरक्षा नियमों का पालन हर नागरिक का कर्तव्य है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना कानूनन अपराध है। हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं — यह न केवल आपकी बल्कि आपके परिवार की सुरक्षा से भी जुड़ा है।”

उन्होंने यह भी बताया कि परिवहन विभाग द्वारा ‘सारथी एप’ लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से लोग अपने ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। सत्यापन हेतु केवल एक बार आरटीओ कार्यालय आना आवश्यक होगा।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. विजय कुमार राय ने भी छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य है, इसलिए सुरक्षित यातायात व्यवहार उनकी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में कालेज स्टॉप अश्वनी राय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे

सूचना          महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से गांधी स्मारक त्रिवेणी पी जी कॉलेज...
20/10/2025

सूचना
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से गांधी स्मारक त्रिवेणी पी जी कॉलेज बरदह में एक दिवसीय कैप ए आर टी ओ आजमगढ़ के द्वारा दिनांक 25.10.2025 को सुबह 10.30 से लगाया जाएगा जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जाएगा ।आप सभी क्षेत्रवासियों छात्रों ( अन्य महाविद्यालय के छात्र भी शामिल हो सकते है )से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर लाभान्वित हो । ड्राइविंग लाइसेंस बनाने हेतु जो आवश्यक प्रपत्र हो वह अपने साथ अवश्य लाएं ।
डॉ देवेंद्र कुमार पाण्डेय
कार्यक्रम समन्वयक
राष्ट्रीय सेवा योजना
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़

शासन के निर्देश पर महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति के पांचवें चरण को अग्रसारित करते हुए गांधी स्मार...
15/10/2025

शासन के निर्देश पर महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति के पांचवें चरण को अग्रसारित करते हुए गांधी स्मारक त्रिवेणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बरदह, आजमगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की मिशन शक्ति समिति और NSS के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित गया।आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को प्राथमिक विद्यालय, जिवली, आजमगढ़ में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर अजीत प्रसाद राय एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सदाशिव तिवारी ने छात्रों को सुरक्षा एवं स्वावलंबन के बारे में बताया। विश्वविद्यालय के मिशन शक्ति प्रभारी डॉ देवेंद्र पांडेय ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। महाविद्यालय के मिशन शक्ति के सहसंयोजक श्री अवनीश विश्वकर्मा ने छात्रों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से गुड-टच बैड टच के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बरदह में छात्रों की रैली, बिना हेलमेट चालकों को बांटे गए हेलमेटआजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव आजमगढ...
10/09/2025

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बरदह में छात्रों की रैली, बिना हेलमेट चालकों को बांटे गए हेलमेट

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव आजमगढ़ की पहल पर गांधी स्मारक त्रिवेणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बरदह के तत्वावधान में शनिवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

रैली बरदह थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होते हुए थाना परिसर तक पहुंची। इस दौरान सड़क पर बिना हेलमेट यात्रा कर रहे दोपहिया चालकों को रोककर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार राय, उप प्राचार्य प्रो. अजीत प्रसाद राय, थाना प्रभारी राजीव सिंह तथा क्षेत्राधिकारी भूपेश पाण्डेय ने स्वयं हेलमेट वितरित करते हुए लोगों से अपील की कि वे अपनी और परिजनों की सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक देवेंद्र कुमार पाण्डेय, डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सर्वेश तिवारी तथा महाविद्यालय के आचार्य डॉ. संजय कुमार यादव, डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय, डॉ. चंद्र प्रकाश शाही, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. अनीश मौर्य, डॉ. अवनीश विश्वकर्मा, डॉ. प्रतिमा मौर्य, डॉ. राजेश यादव, डॉ. अमरेष पाठक, डॉ. अनुपम यादव व डॉ. सुनील मिश्रा सहित स्थानीय पत्रकार गण मौजूद रहे।

छात्रों की इस पहल और पुलिस प्रशासन की सक्रियता को क्षेत्रवासियों ने सराहा। लोगों का कहना था कि इस प्रकार के अभियान से युवाओं और आम जनता में यातायात नियमों के पालन की प्रवृत्ति मजबूत होगी और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।

प्रेस विज्ञप्ति      गांधी स्मारक त्रिवेणी पी जी कॉलेज बरदह आजमगढ़ में आज दिनांक 27/03/2025 को प्राचार्य प्रो विजय कुमार...
29/03/2025

प्रेस विज्ञप्ति
गांधी स्मारक त्रिवेणी पी जी कॉलेज बरदह आजमगढ़ में आज दिनांक 27/03/2025 को प्राचार्य प्रो विजय कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मार्टिनगंज ब्लॉक पमुख श्री सौरभ सिंह वीनू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो अजित प्रसाद राय उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के बारे में विस्तार से बताया । उन्होंने कहा की यह सरकार की महत्त्वाकांक्षी परियोजना है जिसका उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त करना है। प्रो अजित प्रसाद राय जी ने टैबलेट तथा स्मार्टफोन की उपयोगिता और इसका उपयोग कर के कैसे दक्षता हासिल की जा सकती है उसके बारे में बताया। कार्यक्रम के नोडल प्रभारी डॉ देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस सत्र में कुल 23 विद्यार्थियों को टैबलेट का वितरण किया जाना है जिसमे से 10 का वितरण किया गया । शेष के वितरण यथा शीघ्र किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ सर्वेश तिवारी धीरेंद्र सिंह अशोक पाण्डेय अवनीश प्रतिमा आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे ।

गांधी स्मारक त्रिवेणी पी जी कॉलेज बरदह आजमगढ़ में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 08/03/2025 के अवसर पर प्राचार्य प्रो विजय ...
10/03/2025

गांधी स्मारक त्रिवेणी पी जी कॉलेज बरदह आजमगढ़ में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 08/03/2025 के अवसर पर प्राचार्य प्रो विजय राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरदह थाना प्रभारी श्री राजीव सिंह तथा महिला कांस्टेबल प्रीति पटवा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ प्रतिमा मौर्य उपस्थित रही। स्वागत वक्तव प्रो अजित प्रसाद राय इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजीव सिंह ने छात्र-छात्राओं जागरुक करते हुए बताया कि शासन के द्वारा संचालित विभिन्न यजनाओं का लाभ आप लोगों को उठाना चाहिए और किसी गलत कार्य का विरोध करना चाहिए । उत्साह वर्धन के क्रम में डॉ प्रतिमा मौर्य ने बताया कि आधी आबादी के द्वारा व्यस्वस्था का संचालन किया जा रहा है। राष्ट्रपति से लेकर राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलपति ,खेल संगीत, क्रिकेट, अंतरिक्ष तक में महिलाओं ने अपना परचम फहराया। बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया किसमस्त विश्व में आज समस्त विश्व मे आज महिलाओं द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में परचमलहराया जा है । कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अवसर पर छात्र पुलिस अनुभव आत्मक अधिगम कार्यक्रम के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं का प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया है। इस अवसर पर डॉ अवनीश विश्वकर्मा , सर्वेश तिवारी,अनीश मौर्य, सुनील मिश्रा अशोक पाण्डेय राजेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

बरदह आजमगढ़ । गांधी स्मारक त्रिवेणी पीजी कॉलेज बरदह आजमगढ़ में राष्ट्रीय योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में महाराजा सुह...
15/02/2025

बरदह आजमगढ़ । गांधी स्मारक त्रिवेणी पीजी कॉलेज बरदह आजमगढ़ में राष्ट्रीय योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रो संजीव कुमार मुख्य अतिथि के रूप स्वयंसेवकों के उत्साहवर्धन हेतु उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो विजय कुमार राय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय निदेशक श्री समरदीप सक्सेना तथा महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य प्रो सच्चिदानंद राय उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कुलपति महोदय ने समाज सेवा के माध्यम से शिक्षा और समाज के मध्य समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया । क्षेत्रीय निदेशक महोदय ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि दैवी आपदा जन जागरूकता कार्यक्रम आदि के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना अपने नए कलेवर में प्रस्तुत है। संस्थापक प्राचार्य ने महाविद्यालय की स्थापना से लेकर के वर्तमान समय तक महाविद्यालय के विकास यात्रा के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ देवेंद्र कुमार पाण्डेय तथा स्वागत वक्तव्य प्रो अजीत प्रसाद राय दिया उन्होंने बताया कि कुलपति महोदय विभिन्न देशों में कॉन्फ्रेंस मैं शामिल हुए सबसे अधिक पुरस्कार प्राप्त करने वाले गणितज्ञ प्रोफेसर संजीव कुमार के बारे में बताते हुए अजीत प्रसाद राय ने बताया कि बहुत ही विद्वान है । प्रो बलवंत सिंह ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर स्वयंसेवक सचिन विश्वकर्मा का जो कर्तव्य पथ पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया था उसका सम्मान तथा सेवानिवृत शिक्षक प्रो कृष्ण सिंह का सम्मान किया गया। सचिन विश्वकर्मा ने अपने अनुभव को साझा करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों तथा लक्ष्य पर प्रकाश डाले । डॉ अशोक पाण्डेय डॉ प्रतिमा मौर्य, डॉ रमेश डॉ संजय डॉ अवनीश डॉ अनीश डॉ प्रतिमा , डॉ सुरेश उपाध्याय ,डॉ अमरेश पाठक, डॉ श्याम नारायण तिवारी आदि प्राध्यापक भी उपस्थित है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजय श्रीवास्तव तथा डॉक्टर सर्वेश तिवारी ने समस्त छात्रों कर्मचारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया । स्वयंसेवकों के रूप में श्रेया श्रुति अंकित शिवम उत्कर्ष पंकज रूबी दिशा आदि उपस्थित रहे।

गांधी स्मारक त्रिवेणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बरदह, आजमगढ़, में दिनांक 11/02 /025 को राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसी...
12/02/2025

गांधी स्मारक त्रिवेणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बरदह, आजमगढ़, में दिनांक 11/02 /025 को राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस के कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर डॉ.अजीत प्रसाद राय ने किया । मुख्य अतिथि मनोविज्ञान विभाग के डाॅ• सुनील मिश्र और विशिष्ट अतिथि संस्कृत के प्राध्यापक डॉ. दीपक प्रेमी थे । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डाॅ• अवनीश विश्वकर्मा , डाॅ• राजेश यादव सुश्री सोमी राय एवं कर्मचारी साथियों में श्री शिवशंकर यादव ,श्री अश्वनी राय ,श्री श्रवण कुमार गौतम सहभागिता की और कार्यक्रम अधिकारी डॉ० सर्वेश कुमार तिवारी ने स्वागत वक्तव्य दिया एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ० देवेंद्र पाण्डेय ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया ।

प्रेस विज्ञप्ति गांधी स्मारक त्रिवेणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बरदह, आजमगढ़, में दिनांक 10/02 /025 को राष्ट्रीय सेवा योज...
12/02/2025

प्रेस विज्ञप्ति
गांधी स्मारक त्रिवेणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बरदह, आजमगढ़, में दिनांक 10/02 /025 को राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार राय के कर कमलों से हुआ । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर अजीत प्रसाद राय थे। विशिष्ट अतिथि हिन्दी के प्राध्यापक डॉ.अशोक कुमार पाण्डेय एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० सुरेश चंद्र उपाध्याय,डॉ० सुनील मिश्रा, डॉ० अखिलेश द्विवेदी आदि ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० सर्वेश तिवारी ने स्वागत वकतव्य दिया एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ० देवेंद्र पाण्डेय ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया ।

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ परिसर में आज दिनांक 30 जनवरी 2025 को माननीय कुलपति जी की अध्यक्षता में एक साइबर अप...
01/02/2025

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ परिसर में आज दिनांक 30 जनवरी 2025 को माननीय कुलपति जी की अध्यक्षता में एक साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनंत चंद्रशेखर जी उपस्थित रहे। माननीय कुलपति जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि साइबर अपराध आजकल समाज में व्यापक रूप से व्याप्त हो गए हैं और उसके प्रति हमें जागरूक होने की आवश्यकता है । विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी श्री जगनारायण झा जी तथा कार्यक्रम समन्वयक श्री अभिमन्यु यादव जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन विश्विद्यालय की तरफ से नामित नोडल अधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि आजमगढ़ तथा मऊ जनपद विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।

Address

Azamgarh

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gandhi Smarak Triveni P. G. College Bardah Azamgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share