राजकीय महिला महाविद्यालय, समदी, अहिरौला, आजमगढ़

  • Home
  • India
  • Azamgarh
  • राजकीय महिला महाविद्यालय, समदी, अहिरौला, आजमगढ़

राजकीय महिला महाविद्यालय, समदी, अहिरौला, आजमगढ़ “The most effective way to do it, is to do it.”

आजमगढ़ अखंड भारत का सुपरिचित नाम है | यह मनीषी यायावर राहुल सांकृत्यायन तथा जन कबी हरिऔध की धरती है | वर्षो से यह सांस्कृतिक चेतना का संवाहक रहा है इसी जनपद के कप्तानगंज अहरौला मार्ग पर एक ग्राम तीर्थ है समदी | वैदिक मान्यतानुसार " कलौ स्थानानि पूज्यन्ते " | महर्षि दुर्वासा चन्द्रमा तथा दत्तात्रेय की साधना भूमि से सुरभित ग्राम मेखला का मध्य मणि है समदी यह गाँव निषाद बहुल तथा श्रम साधको का गाँव है |

लोक मान्यतानुसार वन गमन के समय श्री राम तथा हिमालय जाते समय पांडओं ने यहाँ विश्राम किया था | तमसा और मजुई मंजूषा के पवित्र संगम क्षेत्र के समीप समदी में अवस्थित अभिनव संस्कार शाला है राजकीय महिला महाविद्यालय | उत्तर प्रदेश शासन ने ग्रामीण क्षेत्र हेतु विशेष परियोजना के रूप में इसकी अवस्थापना की है | राजाज्ञा संख्या १०३६ /सत्तर -५ - २०१६ -७० ३२ /२०१४ द्वारा वर्ष २०१६ में अवस्थित इस राजकीय महिला महाविद्यालय में कला विज्ञानं तथा वाणिज्य संकाय में प्रवेशानुमति दी गई है | कला संकाय में स्वीकृत विषय है - हिंदी , समाजशास्त्र ,इतिहास , राजनीति शास्त्र ,शिक्षाशास्त्र ,अंग्रेजी तथा गृह विज्ञान |

यह राजकीय महाविद्यालय आजमगढ़ जनपद में अवस्थित दूसरा राजकीय महिला महाविद्यालय है | जिन महानुभावों ने इस संस्कार - शाला की अवस्थापना में प्रत्यक्ष - परोक्ष सहयोग दिया है वे सर्वथा अभिनन्दन के अधिकारी हैं | सत्र २०१६-१७ की प्रथम छात्रा बनी सुश्री अन्तिमा प्रजापति | उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप इसे भव्य और आदर्श स्वरूप प्रदान करने हेतु कई अभिनव प्रयोग किये गए हैं | यहाँ की छात्राएँ गोदरेज इंटीरियों पर बैठकर पढ़ती हैं विद्युत ,शुद्ध पेयजल ,मानक प्रयोगशाला की भी आरम्भिक सत्र से ही व्यवस्था हो गई है | लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के द्वारा मेधावी तथा समर्पित प्राध्यापकों को यहाँ अध्यापन हेतु भेजा गया है | सीमित संसाधन में भी अपनी गुणवत्ता तथा अभिनव संकल्पना के कारण यहाँ महाविद्यालय अवस्थापना वर्ष से ही जन प्रिय हो गया है | अनुशासन ,कुशल प्रशासन और मानक अध्यापन ही इस महाविद्यालय का परिचय है |

वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध यह राजकीय महाविद्यालय ग्रामीण तथा शहरी छात्राओं के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगिता परक अध्ययन तथा ज्ञानार्जन का अवसर प्रदान करता है | छात्रवृत्ति ,शुल्क मुक्ति , निर्धन छात्रा सहायता , छात्र कल्याण प्रकोष्ठ ,आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ , महाविद्यालय पत्रिका समाचार पत्रिका , आज का विचार , वार्षिकोत्सव ,वार्षिक क्रीडोत्सव परिषदीय प्रतियोगितायें , राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी , व्याख्यान माला ,प्रेरिकी आदि के माध्यम से छात्राओं को वैचारिक समृद्धि प्रदान करने हेतु महाविद्यालय संकल्पित है तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकाश के लिए प्रतिबद्ध है.

आज महाविद्यालय में बड़ी धूम धाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया...महाविद्यालय परिवार की तरफ से महाविद्यालय के सभी छात्राओं एवम...
26/01/2023

आज महाविद्यालय में बड़ी धूम धाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया...महाविद्यालय परिवार की तरफ से महाविद्यालय के सभी छात्राओं एवम देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं..जय हिन्द, जय भारत

महाविद्यालय परिवार की तरफ से आप सभी को स्वंत्रता दिवस  की हार्दिक शुभकामनाएं l
15/08/2022

महाविद्यालय परिवार की तरफ से आप सभी को स्वंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं l

योग दिवस... 2022..आप सभी राजकीय महिला महाविद्यालय की तरफ से योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
21/06/2022

योग दिवस... 2022..आप सभी राजकीय महिला महाविद्यालय की तरफ से योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

आजादी का अमृत महोत्सव: विषय: 1857 क्रांति का महान विद्रोह दिनांक 10.05.2022
15/05/2022

आजादी का अमृत महोत्सव:
विषय: 1857 क्रांति का महान विद्रोह
दिनांक 10.05.2022

Address

Azamgarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राजकीय महिला महाविद्यालय, समदी, अहिरौला, आजमगढ़ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to राजकीय महिला महाविद्यालय, समदी, अहिरौला, आजमगढ़:

Share