College of Agriculture Azamgarh

Call Directions

College of Agriculture Azamgarh College of Agriculture, Kotwa, Azamgarh is a sub Campus of ANDUA&T Kumarganj Ayodhya (NAAC- A++)

कृषि महाविद्यालय कोटवा आजमगढ़ में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान और परिचर्चा का आयोजनआज, 2 अक्टूबर 20...
02/10/2026

कृषि महाविद्यालय कोटवा आजमगढ़ में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान और परिचर्चा का आयोजन
आज, 2 अक्टूबर 2026 को कृषि महाविद्यालय कोटवा आजमगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। महाविद्यालय के प्रभारी अधिष्ठाता प्रोफेसर उत्कर्ष त्रिपाठी के दिशा-निर्देशन में सर्वप्रथम स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें महाविद्यालय के परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान के उपरांत महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा उनके आदर्शों एवं विचारों को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर ‘कृषि एवं ग्राम स्वराज एवं ग्रामीण विकास’ विषय पर विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में प्राकृतिक खेती (Natural Farming) एवं जैविक खेती (Organic Farming) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने टिकाऊ कृषि, पर्यावरण संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में प्राकृतिक एवं जैविक खेती की भूमिका पर अपने विचार साझा किए Acharya Narendra Deva University of Agriculture & Technology Kumarganj College of Agriculture Colonelganj Gonda Campus Surya Pratap Shahi Utkarsh Tripathi Anandiben Patel ICAR-Indian Agricultural Research Institute College of Agriculture Lakhimpur Kheri, Campus CSA Kanpur

कृषि महाविद्यालय कोटवा, आजमगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस बेहद उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम...
24/09/2026

कृषि महाविद्यालय कोटवा, आजमगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस बेहद उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रभारी सह अधिष्ठाता प्रोफेसर उत्कर्ष त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के NSS इंचार्ज डॉ. मनीष द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित छात्रों को NSS के इतिहास, इसके महत्व और समाज में युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से प्रेरित किया।इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई छात्रों ने मंच पर आकर 'NSS और राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान' विषय पर अपने विचार रखे और प्रभावशाली भाषण दिए। छात्रों के भाषणों में समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और अनुशासित जीवन जीने का संकल्प साफ झलक रहा था।कार्यक्रम के अंत में प्रभारी सह अधिष्ठाता प्रोफेसर उत्कर्ष त्रिपाठी जी ने सभी छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सदैव अग्रणी रहने की प्रेरणा दी Acharya Narendra Deva University of Agriculture & Technology Kumarganj College of Agriculture Colonelganj Gonda Campus Anandiben Patel College of Agriculture Lakhimpur Kheri, Campus CSA Kanpur Surya Pratap Shahi Utkarsh Tripathi ICAR-Indian Agricultural Research Institute

कृषि महाविद्यालय कोटवा, आजमगढ़ के परिसर में छात्रों को डिजिटल दुनिया के खतरों से आगाह करने और साइबर अपराधों के प्रति सचे...
23/09/2026

कृषि महाविद्यालय कोटवा, आजमगढ़ के परिसर में छात्रों को डिजिटल दुनिया के खतरों से आगाह करने और साइबर अपराधों के प्रति सचेत करने के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पूरा कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी सह अधिष्ठाता प्रोफेसर उत्कर्ष त्रिपाठी के कुशल दिशा-निर्देशन और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित साइबर क्राइम सेल के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फिशिंग और वित्तीय धोखाधड़ी (Financial Frauds) के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने छात्रों को समझाया कि कैसे एक छोटी सी लापरवाही किसी को भी साइबर अपराधियों का शिकार बना सकती है Acharya Narendra Deva University of Agriculture & Technology Kumarganj College of Agriculture Colonelganj Gonda Campus Surya Pratap Shahi Anandiben Patel ICAR-Indian Agricultural Research Institute Utkarsh Tripathi Governor of Uttar Pradesh College of Agriculture Lakhimpur Kheri, Campus CSA Kanpur

आज कृषि महाविद्यालय कोटवा आजमगढ़ में प्रभारी सह अधिष्ठाता प्रोफेसर उत्कर्ष त्रिपाठी जी के दिशा निर्देशन में हार्टफुलनेस ...
22/09/2026

आज कृषि महाविद्यालय कोटवा आजमगढ़ में प्रभारी सह अधिष्ठाता प्रोफेसर उत्कर्ष त्रिपाठी जी के दिशा निर्देशन में हार्टफुलनेस निबंध लेखन प्रतियोगिता 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और लेखन कौशल का प्रदर्शन करते हुए अत्यंत उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। Acharya Narendra Deva University of Agriculture & Technology Kumarganj College of Agriculture Colonelganj Gonda Campus Surya Pratap Shahi ICAR-Indian Agricultural Research Institute Governor of Uttar Pradesh

एपीडा एवं कृषि महाविद्यालय, आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में “कृषि निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा हेतु क्षमता संवर्धन कार्...
18/09/2026

एपीडा एवं कृषि महाविद्यालय, आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में “कृषि निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी सह-अधिष्ठाता प्रोफेसर उत्कर्ष त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एपीडा के श्री शुभम राय ने प्रतिभागियों को एपीडा के कार्यों, कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने तथा निर्यात से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की संभावनाओं एवं निर्यात के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान कृषि निर्यात को बढ़ावा देने, गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादों के उत्पादन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उत्पाद तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं संबंधित हितधारकों को कृषि निर्यात की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना एवं इस क्षेत्र में उनकी क्षमता का संवर्धन करना रहा।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. विनीत प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता की Acharya Narendra Deva University of Agriculture & Technology Kumarganj College of Agriculture Colonelganj Gonda Campus Surya Pratap Shahi ICAR-Indian Agricultural Research Institute Utkarsh Tripathi Anandiben Patel APIDA @

कृषि महाविद्यालय कोटवा आजमगढ़ में आज भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ की गई। इस अवसर पर मह...
17/09/2026

कृषि महाविद्यालय कोटवा आजमगढ़ में आज भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी सह-अधिष्ठाता प्रोफेसर उत्कर्ष त्रिपाठी जी द्वारा विधि-विधानपूर्वक भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन एवं अर्चन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भी श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना में सहभागिता की तथा भगवान विश्वकर्मा जी से महाविद्यालय की प्रगति, समृद्धि एवं सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। Acharya Narendra Deva University of Agriculture & Technology Kumarganj College of Agriculture Colonelganj Gonda Campus Surya Pratap Shahi Anandiben Patel Utkarsh Tripathi ICAR-Indian Agricultural Research Institute

कृषि महाविद्यालय कोटवा आजमगढ़ में क्षय रोगियों को वितरित की गई पोषण पोटलीकृषि महाविद्यालय, कोटवा आजमगढ़ में महाविद्यालय ...
16/09/2026

कृषि महाविद्यालय कोटवा आजमगढ़ में क्षय रोगियों को वितरित की गई पोषण पोटली

कृषि महाविद्यालय, कोटवा आजमगढ़ में महाविद्यालय के आसपास के गांवों के क्षय रोग से प्रभावित रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम माननीया राज्यपाल एवं कुलाधिपति, उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशन तथा माननीय कुलपति महोदय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रभारी सह-अधिष्ठाता प्रो. उत्कर्ष त्रिपाठी की अगुआई में किया गया। यह कार्यक्रम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षय रोगियों को पोषण पोटली प्रदान की गई, जिसमें उच्च पोषण मूल्य वाले खाद्य पदार्थ शामिल हैं। इन पौष्टिक खाद्य पदार्थों के सेवन से रोगियों को आवश्यक पोषण प्राप्त होगा, जिससे वे शारीरिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ रोग से लड़ने की क्षमता को भी बेहतर कर सकेंगे Acharya Narendra Deva University of Agriculture & Technology Kumarganj Anandiben Patel College of Agriculture Colonelganj Gonda Campus Surya Pratap Shahi Utkarsh Tripathi

कृषि महाविद्यालय कोटवा, आजमगढ़ में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर प्रभारी सह अधिष्ठाता प्रोफेसर उत्कर्ष त्रिपाठी जी ...
14/09/2026

कृषि महाविद्यालय कोटवा, आजमगढ़ में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर प्रभारी सह अधिष्ठाता प्रोफेसर उत्कर्ष त्रिपाठी जी के दिशा निर्देशन में सांस्कृतिक समिति द्वारा विभिन्न शैक्षणिक एवं साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, सम्मान एवं जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक एवं अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपने विचारों एवं तर्कों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए हिंदी भाषा के प्रति अपनी प्रतिभा और अभिरुचि का परिचय दिया प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम ने छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ हिंदी भाषा के महत्व, समृद्धि एवं उपयोगिता को समझने का अवसर प्रदान किया। Acharya Narendra Deva University of Agriculture & Technology Kumarganj College of Agriculture Colonelganj Gonda Campus Surya Pratap Shahi Utkarsh Tripathi Anandiben Patel College of Agriculture Lakhimpur Kheri, Campus CSA Kanpur

कृषि महाविद्यालय कोटवा आजमगढ़ में आज 5 सितंबर 2026 को  भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली रा...
05/09/2026

कृषि महाविद्यालय कोटवा आजमगढ़ में आज 5 सितंबर 2026 को भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को धूमधाम से मनाया गया l इस दिन को पूरे भारतवर्ष में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है l इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी सह अधिष्ठाता प्रो उत्कर्ष त्रिपाठी ने राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी l उन्होंने सभी संकाय सदस्यों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह दिन हम सभी के लिए बेहद खास है l उन्होंने सभी शिक्षकों को गुणवत्ता शिक्षा के लिए प्रेरित किया l इस कार्यक्रम को महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सभी सम्मानित शिक्षक छात्र एवं कर्मचारी उपस्थित रहे l

04/09/2026

छात्रावास में दही हांडी प्रोग्राम

Address

Kotwa
Azamgarh

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm

Telephone

+917754856708

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when College of Agriculture Azamgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share