AMM College, Bahera

AMM College, Bahera Specific page for people related with AMM College, Bahera, Darbhanga

13/05/2026
13/05/2026
छात्रों का हक है छात्रावास में शुद्ध और सात्विक भोजन पाना !
12/05/2026

छात्रों का हक है छात्रावास में शुद्ध और सात्विक भोजन पाना !

महाविद्यालय में आयोजित 11-12/05/2026 को दो दिवसीय इंटर्नशिप कार्यशाला में स्नातक पांचवें सेमेस्टर की छात्राओं के लिए अनि...
12/05/2026

महाविद्यालय में आयोजित 11-12/05/2026 को दो दिवसीय इंटर्नशिप कार्यशाला में स्नातक पांचवें सेमेस्टर की छात्राओं के लिए अनिवार्य इंटर्नशिप के संबंध में जानकारी दी गई ।

महाविद्यालय के पांचवें सेमेस्टर के अध्ययनशील विद्यार्थियों हेतु इंटर्नशिप से संबंधित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन संकायवार किया गया। कार्यशाला में पांचवें सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर विद्यार्थियों को इंटर्नशिप से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश विस्तारपूर्वक प्रदान किए गए।

विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया गया कि वे किसी भी मान्यता प्राप्त एवं रजिस्टर्ड एजेंसी/संस्था के माध्यम से अपनी इंटर्नशिप से सम्बंधित कार्य कर सकते हैं। यदि कोई एजेंसी संबंधित छात्र को इंटर्नशिप कराने के लिए तैयार होती है, तो सबसे पहले संबंधित विद्यार्थी को महाविद्यालय से अनिवार्य रूप से कंसेंट लेटर प्राप्त करना होगा। इसके बाद संबंधित एजेंसी द्वारा अपने लेटरहेड पर लिखित रूप में यह दिया जाएगा कि वे विद्यार्थियों की इंटर्नशिप आयोजित करेंगे।

इंटर्नशिप कार्यक्रम ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि, अर्थात 20 मई 2026 से 20 जून 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कुल 120 घंटे में से 90 कार्य के घंटे की कक्षाएँ/प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे एवं 30 घंटे रिपोर्ट एवं अन्य कार्य हेतु निर्धारित किये गए हैं । सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूर्ण करने पर विद्यार्थियों को 4 क्रेडिट प्वाइंट्स प्रदान किए जाएंगे । इंटर्नशिप की पूरी प्रक्रिया हेतु 100 अंक का निर्धारण किया गया है, जिसमें 70 अंक इंटर्नशिप एवं रिपोर्ट के लिए तथा 30 अंक साक्षात्कार/ प्रश्नोत्तरी आधारित आकलन के आधार पर मिलेगा।

इंटर्नशिप पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों को संबंधित एजेंसी द्वारा: 1. इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाणपत्र
2. कार्य एवं सहभागिता संबंधी प्रशस्ति/प्रमाणपत्र
प्रदान किया जाएगा, जिसमें यह उल्लेख रहेगा कि विद्यार्थी ने ईमानदारी, समयबद्धता के संग मेहनत एवं लगन के साथ इंटर्नशिप के प्रशिक्षण/कार्यशाला में भाग लिया है।

साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि इंटर्नशिप के दौरान लिए गए कुल 120 घंटे के प्रशिक्षण में से 90 घंटे के कार्य के अतिरिक्त कम-से-कम 30 घंटे के कार्य/अध्ययन के आधार पर नोट्स बनाकर विद्यार्थियों को 20 से 40 पृष्ठों की एक विस्तृत रिपोर्ट/नोट्स तैयार करना होगा। उक्त रिपोर्ट को संबंधित विभागाध्यक्ष अथवा महाविद्यालय में आधिकारिक रूप से अधिकृत व्यक्ति के पास प्रामाणिक रूप से जमा किए जाने का प्राप्ति पत्रक प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर करा कर प्रमाण पत्र अपने पास और रिपोर्ट महाविद्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।

रिपोर्ट जमा होने के बाद जुलाई 2026 में उसका विषयवार विभाग द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा तथा मूल्यांकन के उपरांत विद्यार्थियों को निर्धारित क्रेडिट प्रदान किया जाएगा। यह भी स्पष्ट रूप से बताया गया कि यदि कोई विद्यार्थी पांचवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप पूर्ण नहीं कर पाता है, तो उसे सेमेस्टर 6 में भी विशेष परिस्थिति में इसे पूरा करने का अवसर दिया जा सकेगा।

सभी विद्यार्थियों को यह विशेष रूप से अवगत कराया गया कि इंटर्नशिप करना अनिवार्य रूप से अत्यंत आवश्यक है। यदि कोई विद्यार्थी यह सोचकर इंटर्नशिप नहीं करता कि यह अनिवार्य नहीं है, तो विश्वविद्यालय द्वारा उसका परीक्षा परिणाम प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों/फील्ड्स की जानकारी भी दी गई, जिनमें विद्यार्थी इंटर्नशिप कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत विवरण महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों एवं संबंधित शिक्षकों को उपलब्ध करा दिया गया है। अतः सभी विद्यार्थी अपने-अपने विभाग में जाकर आवश्यक जानकारी पुनः प्राप्त कर सकते हैं ।

विद्यार्थी अपनी सुविधा एवं संपर्क के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त एजेंसी के माध्यम से इंटर्नशिप कर सकते हैं। जिन संस्थाओं/एजेंसियों ने महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय में आवेदन दिया है, उनके माध्यम से भी इंटर्नशिप की जा सकती है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी SWAYAM Portal अथवा NPTEL Portal के माध्यम से भी निःशुल्क इंटर्नशिप/कोर्स कर सकते हैं।

किन्तु यह ध्यान रखना अनिवार्य है कि इंटर्नशिप केवल मान्यता प्राप्त एवं रजिस्टर्ड एजेंसी/संस्था से ही की जाए।

इस दौरान सभी विभागों के शिक्षक व छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

12/05/2026

🟥 बड़ी खबर: क्या आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थायी करने का कोई नियम है?

📍नई दिल्ली | मई 2026

देशभर में लाखों आउटसोर्स और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि क्या लंबे समय तक काम करने के बाद उन्हें स्थायी (Permanent) किया जा सकता है? श्रम कानूनों और विभिन्न अदालतों के फैसलों के अनुसार, इसका सीधा और एक जैसा जवाब हर मामले में लागू नहीं होता।

विशेषज्ञों के मुताबिक, केवल कई साल नौकरी करने भर से किसी कर्मचारी को अपने आप स्थायी कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता। लेकिन यदि कोई कर्मचारी लगातार नियमित काम कर रहा है, स्थायी प्रकृति का कार्य कर रहा है और विभाग में उसकी जरूरत लगातार बनी हुई है, तो कुछ मामलों में अदालतें और विभाग राहत दे सकते हैं।

कई राज्यों में आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन, PF-ESI और सेवा शर्तों को लेकर नई नीतियों और निगरानी व्यवस्था पर काम किया जा रहा है। कुछ राज्यों ने न्यूनतम वेतन और पारदर्शी भुगतान व्यवस्था को लेकर अलग नियम भी लागू किए हैं।

किन बातों पर निर्भर करता है मामला?

कर्मचारी सीधे विभाग में है या एजेंसी के माध्यम से

नौकरी अस्थायी है या नियमित प्रकृति की

भर्ती प्रक्रिया सरकारी नियमों के अनुसार हुई थी या नहीं

विभाग में स्थायी पद उपलब्ध हैं या नहीं

कोर्ट या सरकार की कोई विशेष नीति लागू है या नहीं

सुप्रीम कोर्ट और नियम क्या कहते हैं?

कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, कई मामलों में अदालतों ने कहा है कि नियमित भर्ती प्रक्रिया के बिना सीधे स्थायी करने का अधिकार स्वतः नहीं बनता। हालांकि लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को वेतन, सामाजिक सुरक्षा और सेवा सुरक्षा जैसे लाभों पर राहत मिल सकती है।

कर्मचारियों के लिए जरूरी बातें

नियुक्ति पत्र और वेतन रिकॉर्ड संभालकर रखें

PF और ESI की स्थिति नियमित जांचें

विभागीय आदेश और राज्य सरकार की नीतियों पर नजर रखें

किसी भी विवाद में श्रम विभाग या कानूनी सलाह ली जा सकती है

⚠️ Disclaimer: आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थायी करने को लेकर अलग-अलग राज्यों, विभागों और अदालतों के नियम अलग हो सकते हैं। किसी भी कर्मचारी को स्थायी किए जाने की अंतिम स्थिति संबंधित सरकार, विभाग, कोर्ट आदेश या आधिकारिक अधिसूचना पर निर्भर करती है।

Address

Sh/56
Bahera
847201

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AMM College, Bahera posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to AMM College, Bahera:

Share