16/07/2026
आज शासकीय महाविद्यालय, बैकुंठपुर में प्रवेश उत्सव एवं पुस्तक विमोचन का गरिमामयी कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिरमौर विधानसभा के माननीय विधायक श्री दिव्यराज सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिचरण अहिरवार जी द्वारा की गई।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में शिक्षा जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यह महाविद्यालय परिवार के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण रहा।
मैं विशेष रूप से हमारे इन साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करना चाहता हूँ जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:
विक्रम सिंह
शिवम रावत
प्रांशु सिंह
जयनारायण पांडे
जितेंद्र कुमार
प्रकाश शुक्ला
सुनील कुमार वर्मा
भगवती शर्मा
प्रतिभा सिंह
प्रीति पाण्डेय
भंवरजीत सिंह
कृपा शंकर वर्मा
अच्छेलाल वर्मा
सुरभि सिंह
सुंदर प्रकाश तिवारी
सुभाष साकेत
सुनील कुमार अहिरवार
आप सभी के सहयोग और परिश्रम से ही इतना बड़ा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया है। बिना किसी दिखावे के, पूरी ईमानदारी के साथ आप जो कार्य कर रहे हैं, वह हमारे संस्थान की वास्तविक शक्ति है।