17/08/2026
सरदार पटेल विश्वविद्यालय में जागरूकता पहल के साथ विश्व अंगदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर सरदार पटेल विश्वविद्यालय, बालाघाट के इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ार्मास्युटिकल साइंस एंड रिसर्च (IPSR), स्कूल ऑफ़ फ़ार्मास्युटिकल साइंस एंड रिसर्च (SPSR), और सरदार पटेल कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी (SPCOP) ने अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों को अंगदान के महत्व, इसकी आवश्यकता तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया।
माननीय कुलाधिपति इंजीनियर दिवाकर सिंह सर ने ऐसे सार्थक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए फ़ार्मेसी संस्थानों के प्रयासों की सराहना की और शिक्षा व सामुदायिक पहुंच के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य, निवारक स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक ज़िम्मेदारी को बढ़ावा देने के लिए सरदार पटेल विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दोहराया|
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अंगदान महादान है, क्योंकि एक व्यक्ति द्वारा किए गए अंगदान से कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंगदान के संबंध में सही एवं वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त करें तथा समाज में अंगदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
भाषण, पोस्टर, स्लोगन एवं वैज्ञानिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अंगदान के महत्व, इसके वैज्ञानिक एवं मानवीय पहलुओं तथा जरूरतमंद रोगियों के जीवन में प्रत्यारोपण की भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
विश्व अंगदान दिवस का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना है कि “आपका एक निर्णय किसी के जीवन में नई उम्मीद बन सकता है।” कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित सभी सदस्यों को अंगदान के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा समाज में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
यह कार्यक्रम कार्यकारी निदेशक डॉ. मंजीत सिंह, निदेशक डॉ. राजेश मुजारिया, इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंस एंड रिसर्च के प्रभारी डॉ. अतुल बिसेन, स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंस एंड रिसर्च की प्रभारी डॉ. दिशा चौहान, सरदार पटेल कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्रभारी डॉ. निशा ठाकरे और अन्य स्टाफ सदस्यों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।