04/05/2025
प्रवेश हेतु अति महत्त्वपूर्ण सूचना*
01. सर्वप्रथम विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.jncu.ac.in पर जायें।
02. तत्पश्चात जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया की प्रवेश सम्बन्धी आधिकारिक वेबसाइट jncuadm.samarth.edu.in पर जाएं।
03. वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक "Click here for Jananayak Chandrashekhar University, Ballia Registration Number" पर क्लिक करें।
04. खुले हुए पेज के दाहिनी ओर स्थित "New Registration" पर क्लिक करके अपना लॉगिन आईडी (Login ID) बनाएं।
05. पंजीकरण ईमेल आईडी के माध्यम से किया जाएगा और एक ईमेल आईडी से केवल एक ही पंजीकरण किया जा सकता है, जिसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा। इसलिए मान्य (सही और सक्रिय) ईमेल आईडी का ही उपयोग करें, क्योंकि ओटीपी (OTP) उसी ईमेल पर भेजा जाएगा। *(इसे try करके चेक करने के लिए ना सोचे आपको केवल एक ही मौका मिलेगा)*
06. बनाए गए Login ID एवं पासवर्ड को नोट करके सुरक्षित रखें।
07. लॉगिन ID बनाने के बाद, उसी पेज पर दाहिनी ओर "Login" पर क्लिक करें और अपना पूर्ण विवरण (नाम, पिता का नाम, माता का नाम, ईमेल आदि) भरकर अपनी प्रोफाइल (Profile) को पूर्ण करें।
08. प्रोफाइल पूर्ण करने के बाद पंजीकरण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
09. यदि खाते से राशि कट जाए लेकिन भुगतान सफल (Successful) न हो, तो 48 घंटे तक दुबारा भुगतान न करें ।
10. भुगतान सफल होते ही आपका JNCURN जनरेट हो जाएगा, जिसे नोट करके सुरक्षित रखें।
11. आप अपने पंजीकरण (JNCURN) का प्रिंट, Print Form पर क्लिक करके कभी भी प्राप्त कर सकते हैं।
12. पंजीकरण (JNCURN) के उपरान्त जो अभ्यर्थी जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया में प्रवेश चाहते हैं, उन्हें कार्यक्रमानुसार (Programme Wise) ऑनलाइन आवेदन करना होगा।13. अब इस JNCURN को लेकर एस. सी. कॉलेज के साइट पर प्रस्तुत करना होगा जिसके बाद आपका एंट्रेंस फॉर्म भरा जाएगा।
14. सभी जानकारी का मिलान करने के बाद भुगतान करें।