माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर

  • Home
  • India
  • Balrampur
  • माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर

माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर Official page of Maa Pateswari University, Balrampur. Foundation stone laid by Hon. C.M. of U.P. Yogi Adityanath Ji on 15-03-2024. Vice Chancellor Prof.

Ravi Shankar Singh joined on 3rd Dec 2024. Temporary Office was inaugurated on 22nd January 2025.

28/08/2026

माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम के माध्यम से “खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पीएम के साथ” कार्यक्रम का आयोजन !


माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम के माध्यम से “खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पीएम के साथ” कार्यक्रम ...
28/08/2026

माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम के माध्यम से “खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पीएम के साथ” कार्यक्रम का आयोजन !

कल दिनांक 27/08/2026 को माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के तत्वावधान में “खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पीएम के साथ” कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारीगण एवं अतिथि शिक्षकगण उत्साहपूर्वक सम्मिलित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत “खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पीएम के साथ” का ऑनलाइन लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया। इस दौरान खेलों के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास, देश में खेल संस्कृति को सुदृढ़ बनाने तथा युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने संबंधी विचारों पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो० रवि शंकर सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक दृष्टिकोण का भी विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं एवं विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री परमानंद सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया जैसे अभियान देश की युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक श्री दिनेश कुमार मौर्य ने भी सहभागिता करते हुए खेलों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक देखा एवं खेलों के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर युवा पीढ़ी के निर्माण के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने खेल एवं युवा शक्ति के विकास के लिए निरंतर कार्य करने तथा विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों से जोड़ने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के पंचम स्थापना दिवस सप्ताह समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मां पाटेश्वरी ...
23/08/2026

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के पंचम स्थापना दिवस सप्ताह समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

पंचम स्थापना दिवस सप्ताह समारोह में प्रो. रवि शंकर सिंह रहे मुख्य अतिथि !महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के पंचम ...
22/08/2026

पंचम स्थापना दिवस सप्ताह समारोह में प्रो. रवि शंकर सिंह रहे मुख्य अतिथि !

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के पंचम स्थापना दिवस सप्ताह समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार द्वारा स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि प्रो. रवि शंकर सिंह ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उच्च शिक्षा, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान उसके शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, नवाचार तथा समाज के प्रति उत्तरदायित्व से होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुशासन एवं मानवीय मूल्यों को जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ ! मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के नवनिर्म...
19/08/2026

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ !

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परिसर में मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। नए सत्र के प्रारंभ के साथ विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक एवं रोजगारपरक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, विभिन्न स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में अब तक 650 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि को देखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि 25 अगस्त तक बढ़ाई गई है। कई प्रमुख पाठ्यक्रमों में निर्धारित सीटें लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।
कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में आधुनिक, रोजगारपरक एवं नवाचार आधारित पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। बीएससी एग्रीकल्चर, बीसीए, एलएलएम, बीए, बीएससी, बीकॉम तथा बीएससी एग्रीकल्चर सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रवेश लिया है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रतिस्पर्धी, आत्मनिर्भर और रोजगार के लिए सक्षम बनाना है। नए पाठ्यक्रमों में नेशनल सिक्योरिटी एवं सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग जैसे रोजगारोन्मुखी विषयों को भी शामिल किया गया है, जिससे युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी प्रारंभ किए गए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, शैक्षणिक गतिविधियों, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं तथा विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से परिचित कराया जा रहा है।
विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए छह अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है। विभिन्न विषयों में नियुक्तियां की जा रही हैं, जबकि शेष पदों पर चयन प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव परमानंद सिंह सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए सत्र में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

19/08/2026

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परिसर में मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। नए सत्र के प्रारंभ के साथ विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक एवं रोजगारपरक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, विभिन्न स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में अब तक 650 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि को देखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि 25 अगस्त तक बढ़ाई गई है। कई प्रमुख पाठ्यक्रमों में निर्धारित सीटें लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।
कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में आधुनिक, रोजगारपरक एवं नवाचार आधारित पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। बीएससी एग्रीकल्चर, बीसीए, एलएलएम, बीए, बीएससी, बीकॉम तथा बीएससी एग्रीकल्च�

राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय, लोकतंत्र को अपनी शक्ति और मानवता को अपनी पहचान बनाने वाले भारत के महान राजनेता, प्रखर वक्त...
16/08/2026

राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय, लोकतंत्र को अपनी शक्ति और मानवता को अपनी पहचान बनाने वाले भारत के महान राजनेता, प्रखर वक्ता एवं राष्ट्रकवि - श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

विश्वविद्यालय, बलरामपुर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारो...
16/08/2026

विश्वविद्यालय, बलरामपुर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के साथ देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

16/08/2026

🇮🇳 Independence Day 🇮🇳

Address

Maa Pateswari University
Balrampur
271201

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share