Maa Pateswari University Balrampur

Maa Pateswari University Balrampur Official Page of Maa Pateswari University, Balrampur Foundation Stone laid by Hon.

CM Yogi Adityanath ji on 15/03/2024, Vice Chancellor Prof.Ravi Shankar Singh ji.

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के पंचम स्थापना दिवस सप्ताह समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मां पाटेश्वरी ...
23/08/2026

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के पंचम स्थापना दिवस सप्ताह समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का उत्साहपूर्ण शुभारंभबलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के ...
19/08/2026

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परिसर में मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। नए सत्र के प्रारंभ के साथ विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक एवं रोजगारपरक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, विभिन्न स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में अब तक 650 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि को देखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि 25 अगस्त तक बढ़ाई गई है। कई प्रमुख पाठ्यक्रमों में निर्धारित सीटें लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।
कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में आधुनिक, रोजगारपरक एवं नवाचार आधारित पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। बीएससी एग्रीकल्चर, बीसीए, एलएलएम, बीए, बीएससी, बीकॉम तथा बीएससी एग्रीकल्चर सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रवेश लिया है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रतिस्पर्धी, आत्मनिर्भर और रोजगार के लिए सक्षम बनाना है। नए पाठ्यक्रमों में नेशनल सिक्योरिटी एवं सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग जैसे रोजगारोन्मुखी विषयों को भी शामिल किया गया है, जिससे युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी प्रारंभ किए गए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, शैक्षणिक गतिविधियों, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं तथा विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से परिचित कराया जा रहा है।
विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए छह अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है। विभिन्न विषयों में नियुक्तियां की जा रही हैं, जबकि शेष पदों पर चयन प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव परमानंद सिंह सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए सत्र में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय, लोकतंत्र को अपनी शक्ति और मानवता को अपनी पहचान बनाने वाले भारत के महान राजनेता, प्रखर वक्त...
16/08/2026

राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय, लोकतंत्र को अपनी शक्ति और मानवता को अपनी पहचान बनाने वाले भारत के महान राजनेता, प्रखर वक्ता एवं राष्ट्रकवि - श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। #राष्ट्रीयपुरुष

विश्वविद्यालय, बलरामपुर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारो...
16/08/2026

विश्वविद्यालय, बलरामपुर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के साथ देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

14/08/2026

सभी देशवासियों को राष्ट्रीय
पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
🎉🎉🎉🎉🎉🎉🎉

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर !
14/08/2026

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर !

*माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया जारी, 10 से 13 अगस्त तक का समय सारिणी जारी*बलरामपुर,...
09/08/2026

*माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया जारी, 10 से 13 अगस्त तक का समय सारिणी जारी*

बलरामपुर, 08 अगस्त 2026।
माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर में विभिन्न स्कूलों/विभागों में अतिथि शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का चरणबद्ध कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में 7 अगस्त को School of Computer Science तथा 8 अगस्त 2026 को School of Legal Studies के लिए वॉक-इन इंटरव्यू सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आगामी दिनों में School of Agriculture, School of Commerce तथा School of General & Applied Geography के अभ्यर्थियों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार School of Agriculture के अंतर्गत Agronomy, Agro-forestry & Sugarcane तथा Soil & Agricultural Chemistry विषयों के लिए साक्षात्कार 10 अगस्त 2026 (सोमवार) को होगा। वहीं School of Commerce के अभ्यर्थियों का वॉक-इन इंटरव्यू 11 अगस्त 2026 (मंगलवार) को आयोजित किया जाएगा।

इसी क्रम में School of General & Applied Geography के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 12 एवं 13 अगस्त 2026 (बुधवार एवं गुरुवार) को निर्धारित है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार School of General & Applied Geography के अभ्यर्थियों को ई-मेल एवं फोन कॉल के माध्यम से यह सूचित किया जाएगा कि उनका साक्षात्कार 12 अगस्त अथवा 13 अगस्त को किस दिन होगा।

सभी निर्धारित साक्षात्कार कोयलरा स्थित माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर परिसर में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है। निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में सम्मिलित नहीं किया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। School of Computer Science एवं School of Legal Studies में निर्धारित वॉक-इन इंटरव्यू पूर्ण होने के बाद अब अन्य स्कूलों के लिए निर्धारित साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

अभ्यर्थी वॉक-इन इंटरव्यू से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mpublb.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय से उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की अपील की है।

माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर में यूजी एवं पीजी प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 तक बढ़ाई गई !माँ पाटेश्वरी वि...
28/07/2026

माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर में यूजी एवं पीजी प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 तक बढ़ाई गई !

माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दी है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा तथा अधिकाधिक छात्रों को उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व अपना आवेदन पूर्ण कर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं।
माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित तथा यूजीसी (UGC) से अनुमोदित विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक अधोसंरचना, अनुभवी शिक्षकों एवं छात्र-केंद्रित शिक्षण व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया जाता है।
इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

संपर्क सूत्र :-

📞 +91 97054873378, +91 97081567186

📧 [email protected]

🌐 www.mpublp.ac.in

🌟माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में पहली प्री-पीएच.डी. परीक्षा: शोध की नई शुरुआत🌟माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के न...
26/07/2026

🌟माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में पहली प्री-पीएच.डी. परीक्षा: शोध की नई शुरुआत🌟

माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के नवस्थापित परिसर में प्रथम प्री-पीएच.डी. कोर्सवर्क बैच की परीक्षा का सफल आयोजन विश्वविद्यालय की शैक्षणिक यात्रा का एक ऐतिहासिक अध्याय बन गया है। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में आयोजित इस परीक्षा में पंजीकृत 147 शोधार्थियों में से 145 ने सहभागिता की, जो शोध के प्रति विद्यार्थियों की गंभीरता और विश्वविद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था को दर्शाता है।
माननीय कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा संचालन में लगे अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शोध, नवाचार एवं उत्कृष्ट अकादमिक संस्कृति को बढ़ावा देना है। शोधार्थियों को आधुनिक संसाधन, सक्षम मार्गदर्शन एवं अनुसंधान के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
नवस्थापित परिसर में आयोजित यह प्रथम प्री-पीएच.डी. परीक्षा केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की शोध-परंपरा की सशक्त शुरुआत है। यह उपलब्धि माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान संस्कृति और नवाचार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है तथा भविष्य में उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों का मार्ग प्रशस्त करेगी।

*First Pre-Ph.D. Coursework Batch Examination Successfully Conducted at Maa Pateshwari University Campus*Balrampur, July...
26/07/2026

*First Pre-Ph.D. Coursework Batch Examination Successfully Conducted at Maa Pateshwari University Campus*

Balrampur, July 25: Maa Pateshwari University, Balrampur, successfully conducted the examination for its first Pre-Ph.D. Coursework Batch at the newly established university campus today in a peaceful, fair, and well-organised manner. This marks a significant milestone in the University's history, as it is the first time that a Pre-Ph.D. coursework examination has been conducted for Ph.D. scholars in the university campus.
Out of a total of 147 registered research scholars, 145 appeared for the examination, while 2 remained absent. The examination was conducted in strict accordance with all academic and examination norms prescribed by the University. Special emphasis was placed on maintaining discipline, transparency, and confidentiality throughout the examination process.
The Hon'ble Vice-Chancellor, Prof. Ravi Shankar Singh, visited the examination centre to inspect the arrangements and appreciated the efforts of the officers, faculty members, and staff involved in conducting the examination smoothly. He stated that Maa Pateshwari University is committed to promoting quality research, innovation, and academic excellence. He further remarked that the University's first Pre-Ph.D. coursework batch would lay a strong foundation for high-quality research in the years to come.
The Vice-Chancellor also emphasized that the University's objective is to provide research scholars with modern facilities, competent academic guidance, and a research-oriented environment, enabling them to undertake meaningful and high-quality research in line with the National Education Policy (NEP) 2020. Expressing his satisfaction, he described the successful conduct of the first Pre-Ph.D. coursework examination at the newly established campus as a historic occasion and a significant milestone in the University's academic journey.
For the Pre-Ph.D. Coursework Examination, Prof. Raghvendra Singh served as the Centre Superintendent, while Prof. Vimal Prakash Verma and Dr. Basant Kumar discharged their responsibilities as Assistant Centre Superintendents. The examination was conducted in a peaceful and systematic manner. All necessary arrangements had been made well in advance in every examination hall, ensuring that the research scholars faced no inconvenience during the examination.
On behalf of the University administration, Controller of Examinations Shri Dinesh Kumar Maurya and Registrar Shri Parmanand Singh expressed their gratitude to all the officers, faculty members, staff, and research scholars for their valuable cooperation in ensuring the successful conduct of the examination. They also expressed confidence that Maa Pateshwari University would continue to achieve greater milestones in the fields of higher education and research in the future.

Address

Ghughulpur Balrampur
Balrampur
271201

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maa Pateswari University Balrampur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share