Rameshwar Prasad College, Banda

Rameshwar Prasad College, Banda Official Page Of 'Rameshwar Prasad Group Of Institutions Pachnehi Banda'

प्रेस नोट - रामेश्वर प्रसाद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशं के रामेश्वर प्रसाद विधि महाविद्यालाय में मनाया गया " राष्ट्रीय विधिक स...
10/11/2025

प्रेस नोट -

रामेश्वर प्रसाद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशं के रामेश्वर प्रसाद विधि महाविद्यालाय में मनाया गया " राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस"

आज दिनांक 10/11/2025 को पचनेही बांदा स्थित रामेश्वर प्रसाद विधि महाविद्यालय पचनेही बाँदा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर डॉ विजय शुक्ला द्वारा तथा प्रदीप पटेरिया ( कार्यकारी प्राचार्य) ने अपने उद्बोधनो में विधिक साक्षरता का महत्व बताया तथा सभी को इसके संबंध जागरूक किया ।कार्यक्रम में प्रिंसिपल आदित्य मिश्रा , एच ओ डी डॉ सविता सिंह , डॉ उर्मिला सिंह , डॉ अमिता सिंह , अंकिता सिंह , मिथलेश तिवारी , शिवकांत सिंह तोमर, राजेंद्र त्रिपाठी , वासु गुप्ता सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही । इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी ।

प्रेस नोट - रामेश्वर प्रसाद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मनाया गया " वंदे मातरम् कार्यक्रम "आज दिनांक 07/11/2025 को पचनेही...
07/11/2025

प्रेस नोट -

रामेश्वर प्रसाद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मनाया गया " वंदे मातरम् कार्यक्रम "

आज दिनांक 07/11/2025 को पचनेही बांदा स्थित रामेश्वर प्रसाद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर डॉ विजय शुक्ला द्वारा वंदे मातरम के गौरव शाली 150 वर्ष पूर्ण होने पर अपने उद्बोधन में उसके महत्व को बताया तथा सभी को शुभकामनाएं प्रदान की । राष्ट्रगीत का गायन डॉ सविता सिंह एवं डॉ उर्मिला सिंह द्वारा समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं के साथ कराया गया ।कार्यक्रम में प्रिंसिपल आदित्य मिश्रा , एच ओ डी डॉ सविता सिंह , डॉ उर्मिला सिंह , डॉ अमिता सिंह , अंकिता सिंह , मिथलेश तिवारी , राजेंद्र त्रिपाठी , सुशील अवस्थी , वासु गुप्ता , वरुण गुप्ता , सौरभ तिवारी , अकरम जी , पाण्डेय जी , यादव जी सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही । इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी ।

प्रेस नोट -रामेश्वर प्रसाद आईटीआई में हुआ "वृहद रोजगार मेला 2025 " का आयोजन ।क्षेत्र के उत्कृष्ट संस्थान रामेश्वर प्रसाद...
28/10/2025

प्रेस नोट -

रामेश्वर प्रसाद आईटीआई में हुआ "वृहद रोजगार मेला 2025 " का आयोजन ।

क्षेत्र के उत्कृष्ट संस्थान रामेश्वर प्रसाद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट पचनेही बांदा की आईटीआई विभाग द्वारा " वृहद रोजगार मेला 2025 " ( जॉब फेयर ) का भव्य आयोजन किया गया । उक्त आयोजन में देश विदेश की नामी गिनामी कंपनियों ने भाग लिया । जिसमें आर. एस .वी. ज्वाइन प्रा. लि. , ब्लिंकिट स्टोर प्रा. लि. , आमधन ई प्रा. लि. ( एम. आर . एफ प्रा. लि. , हाईली इलेक्ट्रिकल प्रा. लि. ), वाई फोर डी प्रा. लि. एवं ब्राइट फ्यूचर प्रा. लि. , इत्यादि मल्टीनेशनल कंपनियों ने शिरकत की । उक्त रोजगार मेले में रामेश्वर प्रसाद आईटीआई के प्रतिभागियों के साथ साथ बाहरी प्रतिभागियों को मिलाकर 150 से ऊपर प्रतिभागियों ने प्रतिभाग लिया । जिसमें आर.एस. वी . ज्वाइन प्रा. लि. में 18 कैंडिडेट , ब्लिंकिट स्टोर प्रा. लिमिटेड में 19 कैंडिडेट , आमधन ई प्रा लि. की सह कंपनियां एम.आर.एफ. एवं हाईली इलेक्ट्रिकल में 19 कैंडिडेट , वाई फोर डी प्रा. लि. में 11 कैंडिडेट , तथा ब्राइट फ्यूचर प्रा. लि. में 24 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ । कुल 94 कैंडिडेट का सेलेक्शन हुआ है । जिसमें कैंडिडेट अपनी अपनी व्यवस्था के अनुसार निर्धारित तिथियों में कंपनी में ड्यूटी ज्वाइन करेंगे । उक्त रोजगार मेला श्री महेंद्र पॉल ( सेवायोजन कार्यालय चित्रकूट धाम मंडल ) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । आयोजन में संस्थान के डायरेक्टर डॉ . वी. पी. शुक्ला एवं प्रिंसिपल श्री आदित्य मिश्रा सहित समस्त स्टाफ एवं अमर उजाला प्रिंट मीडिया के पत्रकार महोदय जी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया । इसके बाद समस्त कंपनियों के प्रतिनिधियों का परिचय एवं स्वागत किया गया । इसके पश्चात समस्त कंपनी प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी कंपनी की विशेषताओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया । तत्पश्चात इच्छुक प्रतिभागियों ने अपना इंटरव्यू देकर कंपनियों में नॉमिनेशन कराया । संस्थान के डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान की । कार्यक्रम का समापन उक्त प्रतिनिधियों के जलपान के साथ किया गया ।

प्रेस नोट, रामेश्वर प्रसाद कॉलेज में संचालित किया गया मिशन शक्ति 0.5 का विशेष अभियान         आज दिनांक 17- 10 - 2025 दिन...
17/10/2025

प्रेस नोट,
रामेश्वर प्रसाद कॉलेज में संचालित किया गया मिशन शक्ति 0.5 का विशेष अभियान
आज दिनांक 17- 10 - 2025 दिन शुक्रवार को रामेश्वर प्रसाद कॉलेज पचनेही बांदा में मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज 0.5 के अंतर्गत महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में "एंटी रैगिंग महिला उत्पीड़न समितियों का सक्रियकरण एवं महिला समस्या निराकरण" विषय पर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। संस्थान के निदेशक ने बताया कि यूजीसी ही नहीं सुप्रीम कोर्ट तक रैगिंग के खिलाफ काफी सख्त है, यूजीसी ने एंटी रैगिंग हेल्पलाइन नंबर 1800 -180 - 5522 जारी किया है। helpline@antiraggingin पर ईमेल भी किया जा सकता है। दोषी के खिलाफ 7 दिनों के अंदर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। उक्त कार्यक्रम में समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

प्रेस नोट -रामेश्वर प्रसाद कॉलेज में संचालित किया गया " मिशन शक्ति 0.5" का विशेष अभियान आज दिनांक 14.10.2025 दिन मंगलवार...
14/10/2025

प्रेस नोट -

रामेश्वर प्रसाद कॉलेज में संचालित किया गया " मिशन शक्ति 0.5" का विशेष अभियान

आज दिनांक 14.10.2025 दिन मंगलवार को रामेश्वर प्रसाद कॉलेज पचनेही बांदा में "मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज 0.5"के अंतर्गत महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में महिला सशक्तिकरण से संबंधित वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । महिला स्वावलंबन एवं सरकारी योजनाओ की जानकारी प्रदान की गयी।उक्त कार्यक्रम का संचालन संस्थान के डायरेक्टर डॉ विजय शुक्ला जी ने किया कार्यक्रम में संस्थान के एच ओ डी डॉ सविता सिंह , डॉ उर्मिला सिंह , डॉ अमिता सिंह , मिथलेश तिवारी सहित संस्थान के समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही । समस्त अनुभवी स्टाफ ने नारी सशक्तिकरण से संबंधित व्याख्यान दिए तथा उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया ।

प्रेस नोट -रामेश्वर प्रसाद कॉलेज में संचालित किया गया " मिशन शक्ति 5.0 " का विशेष अभियान आज दिनांक 13.10.2025 दिन सोमवार...
13/10/2025

प्रेस नोट -

रामेश्वर प्रसाद कॉलेज में संचालित किया गया " मिशन शक्ति 5.0 " का विशेष अभियान

आज दिनांक 13.10.2025 दिन सोमवारर को रामेश्वर प्रसाद कॉलेज पचनेही बांदा में "मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज 5.o "के अंतर्गत महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में महिलाओं की सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबर जैसे 112; 1090; 108 का प्रचार प्रसार किया गया तथा छात्र-छात्राओं को उक्त के संबंध में अनेक प्रकार से जानकारियां दी गई तथा उनका यह भी बताया गया कि कहीं भी सार्वजनिक स्थान; घर में या अन्य कहीं उनके साथ अगर किसी प्रकार का छेड़खानी या कोई ऐसी घटना होती है जो उनके स्वाभिमान के खिलाफ हो तो वह उससे बचने के लिए तथा अपराधी को दंडात्मक कार्यवाही के लिए उक्त नंबरों पर संपर्क कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सकती हैं । उक्त कार्यक्रम का संचालन संस्थान के डायरेक्टर डॉ विजय शुक्ला जी ने किया कार्यक्रम में संस्थान के प्रिंसिपल श्री आदित्य मिश्रा , एच ओ डी डॉ सविता सिंह , डॉ उर्मिला सिंह , डॉ अमिता सिंह , मिथलेश तिवारी सहित संस्थान के समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही । समस्त अनुभवी स्टाफ ने नारी सशक्तिकरण से संबंधित व्याख्यान दिए तथा उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया ।

08/10/2025

Wishing all the BEd students success in your exam! May Good luck be in your favour; and your preparations bring fantastic outcomes.
Prasad college Pachnehi Banda

प्रेस नोट-रामेश्वर प्रसाद आईटीआई में संपन्न हुआ " कौशल दीक्षांत समारोह  "रामेश्वर प्रसाद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस पचनेही ब...
04/10/2025

प्रेस नोट-

रामेश्वर प्रसाद आईटीआई में संपन्न हुआ " कौशल दीक्षांत समारोह "

रामेश्वर प्रसाद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस पचनेही बांदा की आईटीआई शाखा द्वारा आयोजित "कौशल दीक्षांत समारोह - 2025 " का रंगारंग कार्यक्रम आज संपन्न हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारों के साथ किया गया । दीप प्रज्ज्वलन के साथ मां सरस्वती और भगवान विश्वकर्मा की माल्यार्पण तथा पूजा अर्चना की गई तथा आईटीआई की छात्रा द्वारा सरस्वती वंदना की गई गई । इसके पश्चात संस्थान के डायरेक्टर डॉ वी पी शुक्ला जी द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र बाजपेई (प्रोफेसर पं जे. एन. डिग्री कॉलेज बांदा ) मैनेजर प्रतिनिधि श्री आकाश अवस्थी एवं अतिथि श्री बब्बू सिंह ( रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर) का वैज लगाकर सम्मानित किया गया । इसके पश्चात श्री आकाश अवस्थी द्वारा मुख्य अतिथि डॉ जितेंद्र बाजपेई को साल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया । चेयरमैन प्रतिनिधि श्री आकाश अवस्थी ने अपने उद्बोधन में समस्त छात्र छात्राओं को अपने अध्ययन संबंधित किसी भी समय किसी भी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए आश्वासन दिया । डायरेक्टर डॉ वी पी शुक्ला जी ने समस्त पासआउट स्टूडेंट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और अपने कौशल को और विकसित करने के लिए कहा । मुख्य अतिथि डॉ जितेंद्र बाजपेई ने कहा कि भले ही यह स्टूडेंट्स का दीक्षांत हो लेकिन दीक्षा का कभी अंत नहीं होता । स्टूडेंट्स को सदैव जहां से भी ज्ञान मिले वहां से उसे ले लेना चाहिए यही उसका सतत प्रयास है । आईटीआई प्रिंसिपल श्री आदित्य मिश्रा ने स्टूडेंट्स को केंद्र सरकार द्वारा आईटीआई स्टूडेंट्स के रोजगार परक चलाई जा रही स्किल डेवलपमेंट संबंधित योजनाओं से परिचय कराया । डॉ सविता सिंह जी ने छात्र छात्राओं को प्रैक्टिकल में विशेष जोर देने के लिए कहा । अतिथि श्री बब्बू सिंह ने अपने आर्मी में दी गई सेवाओं और अनुभवों से अवगत कराया । इसके बाद आईटीआई की इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिक डीजल एवं हेल्थ सैनिटरी इंस्पेक्टर ट्रेड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं की घोषणा की गई एवं उनको शील्ड मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया । तत्पश्चात समस्त पासआउट प्रशिक्षार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए । कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि श्री आकाश अवस्थी , संस्थान के डायरेक्टर डॉ वी पी शुक्ला , प्रिंसिपल श्री आदित्य मिश्रा डॉ सविता सिंह , डॉ उर्मिला सिंह , डॉ अमिता सिंह , सौरभ तिवारी सहित समस्त स्टाफ एवं समस्त प्रशिक्षार्थियों की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ भारत माता की जय एवं वन्दे मातरम् के उद्घोष के साथ किया गया । समस्त स्टूडेंट्स को जलपान कराने के पश्चात उनको विदाई दी गई ।

प्रेस नोट -रामेश्वर प्रसाद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस   में मनाया गया " हिंदी दिवस 2025 "पचनेही बांदा स्थित रामेश्वर प्रसाद ...
14/09/2025

प्रेस नोट -

रामेश्वर प्रसाद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मनाया गया " हिंदी दिवस 2025 "
पचनेही बांदा स्थित रामेश्वर प्रसाद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आज दिनांक 14 सितंबर 2025 को " हिंदी दिवस - 2025 " कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. वी. पी. शुक्ला , आईटीआई प्रिंसिपल आदित्य मिश्रा , एच.ओ.डी. डॉ सविता सिंह, डॉ. उर्मिला सिंह , डॉ अंकिता सिंह , अमिता सिंह , वासु गुप्ता सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही । सरस्वती पूजन के उपरांत संस्थान के डायरेक्टर ने हिंदी दिवस की प्रासंगिकता से अवगत कराया । प्रिंसिपल आदित्य मिश्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेई जी के हिंदी प्रेम के बारे में बताया । डॉ सविता सिंह ने हिंदी दिवस को मनाने की अपेक्षा हिंदी को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया और डॉ उर्मिला सिंह ने भी अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए । कार्यक्रम में छात्राओं ने भी अपनी प्रस्तुतियां प्रस्तुत की ।

प्रेस विज्ञप्ति -रामेश्वर प्रसाद प्रा. आईटीआई में शुरू किया गया नवांकुर कार्यक्रम-आज दिनांक 01 सितंबर 2025 को पचनेही बां...
01/09/2025

प्रेस विज्ञप्ति -

रामेश्वर प्रसाद प्रा. आईटीआई में शुरू किया गया नवांकुर कार्यक्रम-

आज दिनांक 01 सितंबर 2025 को पचनेही बांदा स्थिति रामेश्वर प्रसाद प्रा. आईटीआई में NEW ACADEMIC WEEK ORIENTATION - 2025 ( नवांकुर कार्यक्रम - 2025 ) का आगाज किया गया । उक्त कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई । आईटीआई की स्टूडेंट्स द्वारा सरस्वती वंदना की गई गई । तत्पश्चात अतिथियों का परिचय कराया गया । मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जितेंद्र बाजपेई ( प्रो. पं. जे. एन. कॉलेज बांदा ) शामिल हुए । संस्थान के डायरेक्टर डॉ. वी. पी. शुक्ला ने मुख्य अतिथि डॉ जितेंद्र बाजपेई एवं चेयरमैन प्रतिनिधि श्री आकाश अवस्थी को बैज लगाकर सम्मानित किया । तत्पश्चात चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा मुख्य अतिथि को साल एवं तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया गया । इसके पश्चात आईटीआई प्रिंसिपल श्री आदित्य मिश्रा ने नवीन प्रवेशित एवं पूर्व से प्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों से अपना परिचय देने को कहा । सभी प्रशिक्षणार्थियों ने अपना परिचय दिया । आईटीआई प्रिंसिपल श्री आदित्य मिश्रा ने आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों को सरकार द्वारा कौशल एवं रोजगार के क्षेत्र में बनाई गई योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना , प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना , दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना , P.M. INTERNSHIP , APPRENTICE , EMPLOYMENT एवं CITS SCHEMS जैसी योजनाओं को बताया । इसके पश्चात संस्थान के डायरेक्टर द्वारा संस्था संबंधित व्याख्यान प्रस्तुत किया गया । मुख्य अतिथि ने आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों के बारे में अवगत कराया तथा प्रशिक्षार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया । चेयरमैन प्रतिनिधि ने मुख्य अतिथि का आभार प्रकट कर स्टूडेंट्स को मोटिवेट किया । डॉ उर्मिला सिंह एवं डॉ अमिता सिंह मैडम द्वारा छात्रों को प्रशिक्षण संबंधित अनुभव साझा किया गया । प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों में तकनीकी शिक्षा के पक्ष एवं विपक्ष में बहस कराई गई । स्टूडेंट्स को गीत संगीत , कहानी , चुटकुले सुनाने का अवसर प्रदान किया गया । मुख्य अतिथि एवं समस्त स्टाफ तथा स्टूडेंट्स द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया गया । वृक्षारोपण की थीम थी " कौशल युवा , कुशल पौधा " । तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन कर समस्त स्टाफ एवं स्टूडेंट्स को जलपान कराकर विदा किया गया ।

25/08/2025

Address

Pachenhi
Banda
210001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rameshwar Prasad College, Banda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Rameshwar Prasad College, Banda:

Share