29/09/2026
आई साहेब” - लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित भव्य नाट्य प्रस्तुति 🌸
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के प्रेरणादायी जीवन, आदर्शों और जीवन-मूल्यों पर आधारित नाटक “आई साहेब” का भव्य मंचन गंगाशील आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बरेली में किया गया।
इस शानदार नाट्य प्रस्तुति को अमित रंगकर्मी एवं गरिमा सक्सेना द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती जी. वनजा रानी, श्रीमती विभा द्विवेदी, नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह, श्री मनीष वैष्णव एवं श्री संकेत बाली की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के प्रेरणादायी व्यक्तित्व एवं उनके आदर्शों को मंच पर जीवंत किया।
ऐसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हमारी समृद्ध विरासत, इतिहास और महान व्यक्तित्वों के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। 🙏✨