NSS Ptmskpg College GAUR BASTI

NSS Ptmskpg College GAUR BASTI NSS group of PT MAHADEV SHUKL KRISHAK PG COLLEGE GAUR BASTI

आज दिनांक 20.9.2024 को पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर बस्ती के राष्ट्रीय सेवा योजना के श्रीमती सावित्रीबाई फुले ...
27/09/2024

आज दिनांक 20.9.2024 को पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर बस्ती के राष्ट्रीय सेवा योजना के श्रीमती सावित्रीबाई फुले इकाई द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 17 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय के परिसर को स्वच्छ तथा पॉलिथीन और घास को इकट्ठा किया इस अवसर पर सहायक आचार्य डॉ गजेंद्र बरन गिरी ,डॉ भारत गौतम, डॉ सुधीर कुमार, डॉ सत्य प्रकाश ,डॉअनुज आदि उपस्थित रहे इनकी अतिरिक्त स्वयंसेवक और आदि स्वयं सेविकाओं में कुसुम सुमन पुष्प लता सजना आशुतोष आदि उपस्थित रहे

आज दिनांक 19.9.2024 को भारत सरकार द्वारा आयोजित 17 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 के मध्य स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का आयोजन ...
27/09/2024

आज दिनांक 19.9.2024 को भारत सरकार द्वारा आयोजित 17 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 के मध्य स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का आयोजन पंडित पंडित महादेव शुक्ल कृषक जी कॉलेज गौर बस्ती की राष्ट्रीय सेवा योजना की ज्योतिबा बाई फुले इकाई के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने पंडित महादेव शुक्ल औद्योगिक संस्थान में जाकर वहां के कक्षाओं को स्वच्छ किया तथा वहां के प्राचार्य डॉ त्रिपाठी के साथ-साथ डॉ गजेंद्र उबारन गिरी, डॉ सत्य प्रकाश ,डॉ अनुज ,डॉ रामप्रकाश वर्मा ,और कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी के साथ-साथ श्री अभिषेक त्रिपाठी भी मौजूद रहे जिन्होंने स्वयंसेवक एवं स्वयंसेवकों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान मे भाग लिया

स्वच्छता ही सेवा अभियान दिनाँक- 18/09/2024
27/09/2024

स्वच्छता ही सेवा अभियान
दिनाँक- 18/09/2024

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर बस्ती के NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश कुमार...
13/10/2023

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर बस्ती के NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओ ने पांच प्राण प्रतिज्ञा ली और अपने अपने घरों से मिट्टी लाकर एक मटके में इकट्ठा किया और उसने नीम का पेड़ लगाया।

*प्रेस विज्ञप्ति:-* *दिनांक:-23/03/2023* •  *NSS शिविर सप्तम दिवस* • *पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर-बस्ती,* की ...
24/03/2023

*प्रेस विज्ञप्ति:-*

*दिनांक:-23/03/2023*
• *NSS शिविर सप्तम दिवस*

• *पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर-बस्ती,*
की राष्ट्रीय सेवा योजना (सावित्री बाई फुले इकाई)के सप्त दिवसीय (रात्रि-दिवस) शिविर के *सप्तम दिवस* का सफ़ल क्रियान्वयन:-
दिनांक 23 मार्च 2023 दिन गुरूवार को पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर-बस्ती की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सप्त दिवसीय (रात्रि-दिवस)शिविर के क्रम में *सप्तम दिवस पर स्वास्थ्य शिविर और समापन समारोह कार्यक्रम* का आयोजन किया गया।
दिन की शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी *डॉ राजेश कुमार तिवारी जी* के निर्देश पर स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास तत्पश्चात प्रार्थना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत तथा राष्ट्रगान का गायन किया। तत्पश्चात पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी स्वयंसेवियों का स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण जैसे खून जांच, रक्तचाप आदि, स्वास्थ्य विभाग, गौर बस्ती के कर्मचारियों के देख रेख में सकुशलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
*सप्तम दिवस समापन समारोह के अवसर पर* **मुख्य अतिथि- श्री जटाशंकर शुक्ला जी (ब्लाक प्रमुख, गौर, बस्ती), विशिष्ट अतिथि- डा. संतोष कुमार सिंह (प्राचार्य पंडित महादेव शुक्ल कृषक पी जी कॉलेज)* द्वारा स्वयंसेवियों को अपने व्यवहारिक और सामाजिक अनुभवों को साझा किया तथा उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित भी किया।
अतिथियों और वक्ताओं के वक्तव्य के पश्चात् स्वयंसेवियों द्वारा भी अपने सप्त दिवासीय शिविर के सकारात्मक अनुभवों को साझा किया।
*कार्यक्रम का संचालन श्री सत्य प्रकाश जी (अर्थशास्त्र विभाग) द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी जी ने किया।* उपस्थित अन्य विद्वानों में श्रीमती अंजू पाण्डेय, श्री अमरदीप शुक्ला, डा. भारत गौतम, डा. ललित कुमार गोयल , डा. सुधीर कुमार, डा. गजेंद्र उबारन गिरि, डा. सीमा जायसवाल, श्रीमती कलावती शुक्ला,श्री रामप्रकाश वर्मा, डा.मनोज जायसवाल,श्री अभिषेक त्रिपाठी, श्री आलोक चतुर्वेदी, श्री सतीश कुमार जी, श्री पंकज चौहान, श्री रमेश पांडेय, श्री राजीव त्रिपाठी आदि प्रमुख रहे।

*दिनांक:-22/03/2023* •  *NSS शिविर छठा दिन* • *पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर-बस्ती,* की राष्ट्रीय सेवा योजना (स...
22/03/2023

*दिनांक:-22/03/2023*
• *NSS शिविर छठा दिन*

• *पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर-बस्ती,*
की राष्ट्रीय सेवा योजना (सावित्री बाई फुले इकाई)के सप्त दिवसीय (रात्रि-दिवस) शिविर के *छठें दिवस* का सफ़ल क्रियान्वयन:-
दिनांक 22 मार्च 2023 दिन बुधवार को पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर-बस्ती की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सप्त दिवसीय (रात्रि-दिवस)शिविर के क्रम में *छठें दिवस पर विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम* का आयोजन किया गया।
दिन की शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी *डॉ राजेश कुमार तिवारी जी* के निर्देश पर स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास तत्पश्चात प्रार्थना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत तथा राष्ट्रगान का गायन किया।
छठे दिवस के अवसर पर *मुख्य अतिथि- श्रीमती कलावती शुक्ला जी (प्राचार्या, विद्या देवी बालिका लघु माध्यमिक विद्यालय परासडीह, गौर-बस्ती ), मुख्य वक्ता श्री सत्य प्रकाश (विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग) ने स्वयंसेवियों को जल के महत्व, जल प्रदूषण के कारण एवम् निवारण के उपाय संबंधी सभी तथ्यों पर विस्तृत चर्चा की।
अतिथियों और वक्ताओं के वक्तव्य के पश्चात् स्वयंसेवियों जल संरक्षण संबंधी रैली निकाली और विभिन्न टोलियों में विभक्त होकर जल संरक्षण संबंधी जागरुकता अभियान चलाया इस संपूर्ण क्रियाकलाप में स्वयंसेवी दुर्गेश कुमार,अनिल वर्मा मो.शरीफ,मायाराम, तथा स्वयंसेविकाओं में पुष्पा, लक्ष्मी, शालिनी, प्रियंका, मनीषा, अनीता, प्रेमलता, प्रिया राज नेहा,सारिका,सरिता, उर्मिला गुप्ता, रोशनी कुमारी, रीना, रीमा, सुशीला, आंचल, वैष्णवी, अंतिमा,आदि का योगदान सराहनीय रहा।
*कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी जी ने किया।* उपस्थित अन्य विद्वानों में श्री रामप्रकाश वर्मा, डा.मनोज जायसवाल,श्री अभिषेक त्रिपाठी, श्री आलोक चतुर्वेदी जी आदि प्रमुख रहे।

*दिनांक:-21/03/2023* •  *NSS शिविर पंचम दिन* • *पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर-बस्ती,* की राष्ट्रीय सेवा योजना (...
21/03/2023

*दिनांक:-21/03/2023*
• *NSS शिविर पंचम दिन*

• *पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर-बस्ती,*
की राष्ट्रीय सेवा योजना (सावित्री बाई फुले इकाई)के सप्त दिवसीय (रात्रि-दिवस) शिविर के *पंचम दिवस* का सफ़ल क्रियान्वयन:-
दिनांक 21 मार्च 2023 दिन सोमवार को पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर-बस्ती की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सप्त दिवसीय (रात्रि-दिवस)शिविर के क्रम में *पंचम दिवस श्रम दान अभियान कार्यक्रम* का आयोजन किया गया।
दिन की शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी *डॉ राजेश कुमार तिवारी जी* के निर्देश पर स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास तत्पश्चात प्रार्थना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत तथा राष्ट्रगान का गायन किया।
पंचम दिवस के अवसर पर *मुख्य अतिथि- डा. सुधीर कुमार (विभागाध्यक्ष संस्कृत विभाग), मुख्य वक्ता -डा. भारत गौतम (विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग) ने स्वयंसेवियों को श्रमदान से सम्बन्धित सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
अतिथियों और वक्ताओं के वक्तव्य के पश्चात कार्यक्रम के अगले क्रम में स्वयंसेवियों ने अपने शिविर स्थल पर स्वच्छता और श्रमदानऔर उसके पश्चात क्षेत्रवासियों को श्रमदान करने के लिए प्रेरित किया। इस संपूर्ण क्रियाकलाप में स्वयंसेवी शैलेश कुमार,अनिल वर्मा मो.शरीफ,मायाराम, तथा स्वयंसेविकाओं में नेहा, सारिका,सरिता, उर्मिला गुप्ता, रोशनी कुमारी, रीना, रीमा, सुशीला, आंचल, वैष्णवी, अंतिमा,आदि का योगदान सराहनीय रहा।
कार्यक्रम का संचालन श्री सत्य प्रकाश जी तथा *धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी जी* ने किया उपस्थित अन्य विद्वानों में डॉक्टर गजेंद्र उबारन गिरि,डॉ ललित गोयल,डॉ सीमा जायसवाल, श्री रामप्रकाश वर्मा,श्री अभिषेक त्रिपाठी, श्री आलोक चतुर्वेदी जी आदि प्रमुख रहे।
सरस्वती गीत एवम् स्वागत गीत स्वयंसेविका आंचल मिश्रा तथा वैष्णवी श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया।

*पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर-बस्ती,* की राष्ट्रीय सेवा योजना (सावित्री बाई फुले इकाई)के सप्त दिवसीय (रात्रि-द...
20/03/2023

*पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर-बस्ती,* की राष्ट्रीय सेवा योजना (सावित्री बाई फुले इकाई)के सप्त दिवसीय (रात्रि-दिवस) शिविर के चतुर्थ दिवस का सफ़ल क्रियान्वयन:-
दिनांक 20 मार्च 2023 दिन सोमवार को पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर-बस्ती की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सप्त दिवसीय (रात्रि-दिवस)शिविर के क्रम में *चतुर्थ दिवस सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम* का आयोजन किया गया।
दिन की शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी *डॉ राजेश कुमार तिवारी जी* के निर्देश पर स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास तत्पश्चात प्रार्थना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत का गायन किया।
चतुर्थ दिवस के अवसर पर *मुख्य अतिथि श्री बृजेंद्र पटेल जी (थानाध्यक्ष, गौर)द्वारा "सड़क सुरक्षा"* संबंधी सभी नियमों जैसे-वाहन निर्धारित गति से चलाएं, बाइक पर केवल दो ही सवारी करें, हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाए व यात्रा करें आदि तथा अपने व्यावहारिक अनुभव द्वारा अर्जित ज्ञान से स्वयंसेवियों को अवगत कराया गया।
मुख्य अतिथि के वक्तव्य के पश्चात कार्यक्रम के अगले क्रम में स्वयंसेवियों ने *सड़क सुरक्षा संबंधी पोस्टर बनाया* उसके पश्चात *अलग-अलग टोली बनाकर क्षेत्रवासियों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों तथा जन जागरूकता अभियान चलाया* इस संपूर्ण क्रियाकलाप में स्वयंसेवी शैलेश कुमार,अनिल वर्मा मो.शरीफ,मायाराम,अखिलेश तथा स्वयंसेविकाओं में सरिता जायसवाल, उर्मिला गुप्ता, रोशनी कुमारी, हिना खातून, आदि का योगदान सराहनीय रहा।
कार्यक्रम का संचालन श्री सत्य प्रकाश जी तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी जी ने किया उपस्थित अन्य विद्वानों में डॉक्टर भारत गौतम,डॉक्टर गजेंद्र उबारन गिरि,डॉ ललित गोयल,डॉ सीमा जायसवाल, श्री सतीश कुमार, श्री आलोक चतुर्वेदी जी आदि प्रमुख रहे।
चतुर्थ दिवस के कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यालय सहायक श्री अभिषेक त्रिपाठी जी का योगदान अतिमहत्वपूर्ण रहा। सरस्वती गीत एवम् स्वागत गीत स्वयंसेविका आंचल मिश्रा तथा वैष्णवी श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया।

पंडित महादेव शुक्ल कृषक पी जी कॉलेज गौर-बस्ती की राष्ट्रीय सेवा योजना की सावित्री बाई फुले इकाई द्वारा सप्त दिवसीय (रात्...
19/03/2023

पंडित महादेव शुक्ल कृषक पी जी कॉलेज गौर-बस्ती की राष्ट्रीय सेवा योजना की सावित्री बाई फुले इकाई द्वारा सप्त दिवसीय (रात्रि -दिवस) शिविर का तृतीय दिवस दिनांक 19/03/2023दिन रविवार का सफल क्रियान्वयन******

आज दिनांक 19 मार्च 2023 दिन रविवार को पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर बस्ती की राष्ट्रीय सेवा योजना की सावित्री बाई फुले इकाई द्वारा सप्त दिवसीय (रात्रि -दिवस) शिविर के क्रम में तृतीय दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम *कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी तिवारी जी(विभागाध्यक्ष, प्राचीन इतिहास विभाग)* के निर्देश पर स्वयंसेवियों ने दिन की शुरुआत क्रमशः *स्वच्छता,योगाभ्यास,राष्ट्रगान तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के गायन से किया।*
शिविर के तृतीय दिवस के अवसर पर **मुख्य अतिथि डॉ ललित कुमार गोयल जी (सहायक आचार्य, समाजशास्त्र विभाग) द्वारा स्वयंसेवियों को पर्यावरण का मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव तथा पर्यावरण संरक्षण संबधी विभिन्न रणनीतियों की विस्तृत चर्चा की गई।*
मुख्य अतिथि जी के वक्तव्य के पश्चात स्वयंसेवियों ने अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले *ग्राम पंचायत परासडीह में "पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली"* निकाली गई तथा ग्राम पंचायत के लोगों को व्यक्तिगत रूप से वृक्षों की उपयोगिता, स्वच्छ वातावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया। इसी क्रम में परास डीह गांव के अंतर्गत वृक्षारोपण, लोगों को पौधों का वितरण भी किया गया। सम्पूर्ण क्रियाकलाप में स्वयंसेवी अनिल वर्मा, मायाराम, शैलेश कुमार, दुर्गेश कुमार तथा स्वयंसेविका रोशनी कुमारी, हिना खातून, काजल, आंचल मिश्रा, नेहा, पूजा, कविता, खुशबू, सारिका, सरिता जायसवाल, रीना, रीमा, उर्मिला गुप्ता आदि का उत्साह एवम् सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम के अगले क्रम में *मुख्य वक्ता डॉ सत्य प्रकाश जी (सहायक आचार्य अर्थशास्त्र विभाग)* ने स्वयंसेवियों को पर्यावरण संरक्षण संबंधी सभी तथ्यात्मक और सैद्धांतिक सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम का *संचालन डॉक्टर सीमा जयसवाल (स. आचार्य, अंग्रेजी विभाग)* ने किया *आभार ज्ञापन डॉ गजेंद्र उबारन गिरी (विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग)* ने किया ।

पंडित महादेव शुक्ल कृषक पी जी कॉलेज गौर-बस्ती की राष्ट्रीय सेवा योजना की सावित्री बाई फुले इकाई द्वारा सप्त दिवसीय (रात्...
19/03/2023

पंडित महादेव शुक्ल कृषक पी जी कॉलेज गौर-बस्ती की राष्ट्रीय सेवा योजना की सावित्री बाई फुले इकाई द्वारा सप्त दिवसीय (रात्रि -दिवस) शिविर का द्वितीय दिवस दिनांक 18/03/2023दिन शनिवार का सफल क्रियान्वयन******

आज दिनांक 18 मार्च 2023 दिन शनिवार को पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर बस्ती की राष्ट्रीय सेवा योजना की सावित्री बाई फुले इकाई द्वारा सप्त दिवसीय (रात्रि -दिवस) शिविर के क्रम में द्वितीय दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम *कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी तिवारी जी(विभागाध्यक्ष, प्राचीन इतिहास विभाग)* के निर्देश पर स्वयंसेवियों ने दिन की शुरुआत क्रमशः *योगाभ्यास,राष्ट्रगान तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के गायन से किया।*
शिविर के द्वितीय दिवस के अवसर पर *मुख्य अतिथि डॉक्टर संतोष कुमार सिंह (प्राचार्य, पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज) जी* द्वारा अपने वैचारिक शैक्षिक एवं व्यवहारिक ज्ञान तथा अपने छात्र जीवन के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी के अनुभवों को साझा किया गया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के सामाजिक पहलू पर बहुत ही विस्तृत एवं स्पष्ट वक्तव्य रखा गया तथा *छात्र जीवन के सफलता एवं उपलब्धि के मूल मंत्र अनुशासन* पर विशेष बल दिया गया।
मुख्य अतिथि जी के वक्तव्य के पश्चात स्वयंसेवियों ने अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले *ग्राम पंचायत परासडीह में "स्वच्छता रैली"* निकाली तथा ग्राम पंचायत के लोगों को व्यक्तिगत रूप से स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।
कार्यक्रम के अगले क्रम में *मुख्य वक्ता डॉ ललित कुमार गोयल जी (सहायक आचार्य समाजशास्त्र विभाग)* ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता के सैद्धांतिक और व्यावहारिक समस्त पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम का *संचालन श्री सत्य प्रकाश (स. आचार्य, अर्थशास्त्र विभाग)* ने किया *आभार ज्ञापन डॉ सीमा जायसवाल (विभागाध्यक्ष अंग्रेजी विभाग)* ने किया उपस्थित अन्य गणमान्य बंधुओं में *डॉक्टर गजेंद्र उबारन गिरी, डॉक्टर भारत गौतम, डॉक्टर सुधीर कुमार, श्री आलोक चतुर्वेदी,श्री अभिषेक त्रिपाठी,श्री सतीश कुमार जी* आदि प्रमुख रहें।

दिनांक 17/03/2023 दिन शुक्रवार को NSS के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। राष्ट्रीय सेव...
19/03/2023

दिनांक 17/03/2023 दिन शुक्रवार को NSS के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय सेवा योजना *सावित्री बाई फुले इकाई,* पंडित महादेव शुक्ल कृषक पी जी कॉलेज गौर- बस्ती द्वारा सप्त दिवसीय रात्रि- दिवस कालीन शिविर का उद्घाटन समारोह दिनांक *17 मार्च 2023 को विद्या देवी बालिका ल. मा. विद्यालय परासडीह गौर बस्ती* मे सकुशल संपन्न हुआ l कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से हुआ। उद्घाटन समारोह के *मुख्य अतिथि - डा. संतोष कुमार सिंह (प्राचार्य पंडित महादेव शुक्ल कृषक पी जी कॉलेज) * ने बच्चों को सामाजिक सरोकार जैसे विषय वस्तु पर समझाते हुए "सेवा परमो धर्म:" सूत्र वाक्य पर बल दिया। आपने महात्मा गांधी के सामाजिक कार्यों आदि का दृष्टांत देते हुए बच्चों को सामाजिक सेवा करने की प्रेरणा दी । *विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान परासडीह* ने बच्चों को अपने व्यवहारिक अनुभवों से अवगत कराया । कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता - डा.भारत गौतम (विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग पं.महादेव शुक्ल कृषक पी जी कॉलेज) ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्लोगन "मैं नहीं पहले आप" तथा एनएसएस के स्थापना व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला l *विशिष्ट वक्ता -डा ललित गोयल (सहायक आचार्य, समाजशास्त्र विभाग) तथा डा सीमा जायसवाल(विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग पंडित महादेव शुक्ल कृषक पी जी कॉलेज)* ने अपने वक्तव्य बहुत ही स्पष्ट और व्यवहारिक शब्दों रखा। उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों में डॉक्टर गजेंद्र उबारन गिरि ,डॉ सुधीर कुमार, श्री अभिषेक त्रिपाठी, श्री सतीश कुमार, डा मनोज जायसवाल, श्रीमती ज्योत्सना चौहान, श्री आलोक चतुर्वेदी, जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री *सत्य प्रकाश (विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग)* ने किया। *अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन तथा NSS के बारे समस्त तथ्यामक जानकारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी (विभागाध्यक्ष, प्राचीन इतिहास* विभाग) ने किया। कार्यक्रम में श्री पंकज चौहान , राजीव कुमार त्रिपाठी जी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उद्घाटन समारोह में सरस्वती वंदना स्वयंसेविका अंशुमा कुमारी व आंचल मिश्रा ने तथा स्वागत गीत अंशुमा कुमारी व वैष्णवी श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया।

मतदाता जागरूकता रैलीसौजन्य - NSS GROUP ( पं० महादेव शुक्ल कृषक पी जी कॉलेज गौर बस्ती)प्राचार्य - डा० संतोष कुमार सिंहकार...
15/03/2023

मतदाता जागरूकता रैली
सौजन्य - NSS GROUP ( पं० महादेव शुक्ल कृषक पी जी कॉलेज गौर बस्ती)
प्राचार्य - डा० संतोष कुमार सिंह
कार्यक्रम अधिकारी - डॉ० राजेश कुमार तिवारी

Address

Basti

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS Ptmskpg College GAUR BASTI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share