04/01/2021
दिनांक 3 जनवरी 2021 को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई राम चरित्र सिंह महाविद्यालय मंझौल में बिहार बिभूति ललित नारायण मिश्र की 46 वीं पूण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य डॉ नवीन कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ बिपिन कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ कृष्ण कुमार पासवान ने मिथलांचल में उनकी देन एवं रेलमंत्री के रूप में उनके कार्यो को रेखांकित किया। ललित नारायण मिश्र जी के समकालीन श्रीनारायण दिवाकर जी ने उनके व्यक्तिव पर प्रकाश डाला एवं अपने विद्यार्थी जीवन के संस्मरणों को सभी के सामने रखा। डॉ रामनंदन प्रसाद सिंह ने इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए कहा कि ललित नारायण केवल मिथलांचल के ही नहीं पूरे देश के लिए एक धरोहर हैं। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ नवीन कुमार सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ललित नारायण मिश्र को याद किये बिना आधुनिक भारत की कल्पना नहीं कि जा सकती। आजादी के बाद के भारत के निर्माण में उनकी भूमिका मील का पत्थर के समान है और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के लिए वे नींव का पत्थर हैं। इस अवसर पर प्रो. रविकांत आनंद, श्री राजेश कुमार एवं अन्य मौजूद थे।