Smt.Narayani Devi Girls College,Behror

Smt.Narayani Devi Girls College,Behror College Education

महाविद्यालय में एनसीसी केडिट की भर्ती का आयोजन....... आज श्रीमती नारायणी देवी महिला महाविद्यालय में आर्मड एनसीसी बटालियन...
03/12/2025

महाविद्यालय में एनसीसी केडिट की भर्ती का आयोजन.......
आज श्रीमती नारायणी देवी महिला महाविद्यालय में आर्मड एनसीसी बटालियन अलवर के द्वारा एनसीसी केडिट का चयन किया गया। चयन हेतु सैकड़ो छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया में दौड़ ,पुश अप, बाधा दौड़ , लंबी कूद ,ऊंची कूद और शारीरिक दक्षता व मानसिक दक्षता परीक्षण तथा साक्षात्कार के आधार पर केडिट का चयन किया गया l चयन प्रक्रिया लेफ्टिनेंट कर्नल अरुण यादव ,सूबेदार सुशील कुमार तथा इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के निर्देश में पूरी की गई। इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल अरुण यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए जीवन में अनुशासन व मेहनत से काम करने की सीख दी। उन्होंने भारतीय परंपरा व देश सेवा में जवान व किसान की भूमिका का बखान किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नीलम यादव ने सभी अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी का पल है। एनसीसी मुख्यालय द्वारा महिला महाविद्यालय को एनसीसी यूनिट आवंटित हुई है तथा एनसीसी के माध्यम से छात्राएं रक्षा क्षेत्र में अपना योगदान दे सकेगी।

आज बुधवार को सविधान दिवस मनाया गया, समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थियों ने डॉ अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए ।कॉलेज ...
26/11/2025

आज बुधवार को सविधान दिवस मनाया गया, समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थियों ने डॉ अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए ।कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान सभा का प्रारूप संविधान के रूप में संविधान सभा में पेश किया गया जिस पर लंबी बहस,तर्क चर्चा और सबकी सहमति के बाद हमारा संविधान बना। जिसको 26 नवंबर 1949 को हम भारत के लोगों द्वारा अंगीकृत और आत्म समर्पित किया गया. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की अद्भुत दृष्टि, प्रखर विचार और अथक परिश्रम से निर्मित हमारा संविधान विश्व के सबसे सशक्त लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है, इस अवसर पर अनेक प्रशिक्षणार्थियों ने भी संविधान दिवस पर अपने विचार प्रकट किए।

आज रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में गणमानीय अतिथि जिलाध्यक्ष श्री महासिंह जी,...
21/11/2025

आज रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में गणमानीय अतिथि जिलाध्यक्ष श्री महासिंह जी, श्री मोहित यादव जी, श्री बलवान सिंह यादव जी, सरोज बस्तीराम यादव जी, श्री रोहिताश यादव जी, श्रीमती रामकला यादव जी, श्री रामकिशोर मीना जी एसडीएम, श्री सचिन शर्मा जी डीएसपी, श्री विक्रांत जी एसएचओ, श्री नूर मोहम्मद जी, संगठन व क्षेत्र के गणमानीय नागरिकों की उपस्थिति में हुआ।सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर “यूनिटी मार्च” का आयोजन श्रीमती नारायणी देवी महिला महाविद्यालय बहरोड से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए बहरोड़ स्टेडियम पर समापन किया गया। यह कार्यक्रम खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ "माई भारत" के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण के प्रति राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150 वर्षो की गौरवशाली यात्रा को देश याद कर...
07/11/2025

राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण के प्रति राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150 वर्षो की गौरवशाली यात्रा को देश याद कर रहा है। आज शुक्रवार को वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के इस ऐतिहासिक अवसर पर श्रीमती नारायणी देवी महिला महाविद्यालय में मां भारती को नमन किया गया तथा मानव श्रृंखला के रूप में महाविद्यालय छात्राओं ने मां भारती व वंदे मातरम बनाकर वंदे मातरम के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. नीलम यादव ने कहा कि बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा 1875 में रचित वंदे मातरम केवल एक गीत ही नहीं था वह जय घोष था। जिसने स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा दी और हर भारतीय के हृदय में राष्ट्र प्रेम की ज्वाला प्रज्वलित की। इस गीत में गुलामी की जंजीरों को तोड़ने की शक्ति दी। 1882 में आनंद मठ उपन्यास में वंदे मातरम प्रकाशित हुआ तथा 1905 के बंग भंग आंदोलन से लेकर 1947 की आजादी तक यह है राष्ट्रभक्ति का सूत्रधार रहा। यह देश की सभ्यतागत, राजनीतिक और सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न अंग बन चुका है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय सचिव डॉ. ओमप्रकाश यादव, जगबीर यादव, रामरतन सूद, जितेंद्र यादव, अजय सिंह, डॉ. पूजा लांबा, करण सिंह, सुधा वर्मा, प्रियंका, स्नेहलता, धर्मवीर यादव, ओमवीर यादव, सोनू ,अनिल यादव सहित समस्त स्टाफ व छात्राएं मौजूद रही।

भारतीय संस्कृति में हिन्दुओं के प्रमुख प्रकाश व समृद्धि पर्व दिपोत्सव को आज महाविधालय में छात्राओं और स्टॉफ सदस्यों को श...
14/10/2025

भारतीय संस्कृति में हिन्दुओं के प्रमुख प्रकाश व समृद्धि पर्व दिपोत्सव को आज महाविधालय में छात्राओं और स्टॉफ सदस्यों को शुभकामना देकर, स्वदेश के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया।

सहकारी प्रबंधन संस्थान, जयपुर द्वारा “सहकारिता जागरूकता कार्यक्रम” पर आज महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस ...
09/10/2025

सहकारी प्रबंधन संस्थान, जयपुर द्वारा “सहकारिता जागरूकता कार्यक्रम” पर आज महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई विभिन्न पहल, सहकारी क्षेत्र में भविष्य निर्माण, सहकारिता के मूल्य व सिद्धांतो पर चर्चा की गई। संगोष्ठी में डॉ राम चतुर्वेदी, श्री ओम यादव जी, स्टाफ़ व छात्राएँ उपस्थित रहीं।

हिंदी दिवस न केवल हिंदी भाषा का उत्सव है, बल्कि भारत की भाषाई विविधता और एकता का प्रतीक भी है। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर...
13/09/2025

हिंदी दिवस न केवल हिंदी भाषा का उत्सव है, बल्कि भारत की भाषाई विविधता और एकता का प्रतीक भी है। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर आज श्रीमती नारायणी देवी महिला महाविधालय में निबन्ध, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन कर हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
15/08/2025

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

आज श्रीमती नारायणी देवी महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने तीज महोत्सव मनाया। इस अवसर पर छात्राओं ने मेहंदी, रंगोली व विभ...
26/07/2025

आज श्रीमती नारायणी देवी महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने तीज महोत्सव मनाया। इस अवसर पर छात्राओं ने मेहंदी, रंगोली व विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर इस सांस्कृतिक उत्सव को धूमधाम से मनाया।

जब परिश्रम और प्रतिभा का सम्मान मिलता है, तो हर बेटी का चेहरा खिल उठता है। आज श्रीमती नारायणी देवी महिला महाविद्यालय की ...
16/07/2025

जब परिश्रम और प्रतिभा का सम्मान मिलता है, तो हर बेटी का चेहरा खिल उठता है। आज श्रीमती नारायणी देवी महिला महाविद्यालय की 11 प्रतिभावान छात्राओं को राजस्थान सरकार की काली भाई भील स्कूटी योजना के तहत स्कूटी मिलने पर छात्राओं का कॉलेज परिसर में सम्मान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व शुभाशीष दिया।

06/04/2025

Address

Ward No. 1, Kund Road
Behror
301701

Telephone

+19314165913

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Smt.Narayani Devi Girls College,Behror posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Smt.Narayani Devi Girls College,Behror:

Share