Baba Khetanath Mahila PG College, Bhitera

Baba Khetanath Mahila PG College, Bhitera Baba Khetanath Mahila PG College is a Girls Education Institute in Bhitera, Behror Alwar at Rajasthan

अहीरवाल के महान संत परम पूज्य बाबा खेतानाथ जो स्त्री शिक्षा और उनके उत्थान के लिए पूर्ण समर्पित संत थे। उसी पुण्यात्मा के दिव्य स्वपन को साकार करने के लिए इस विद्यापीठ की नींव यज्ञ और मंत्रोच्चार के साथ 15 अगस्त 2001 को रखी गई थी । विद्यापीठ रूपी यह पौधा 58 छात्राओं से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भीटेड़ा के भवन में आरंम्भ हुआ। पूज्य स्वामी शरणानन्द जी के आशीर्वाद, श्रद्धेय डॅा. करण सिंह जी यादव क

े अथक प्रयास एवं यहां के अग्रसोची महानुभावों के कठोर परिश्रम एवं आर्थिक सहयोग से बाबा का स्वपन साकार हुआ है। डॅा. साहब के ही अथक प्रयासों से विद्यापीठ के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने तीन चरणों में 30 एकड भूमि निशुल्क आंवटित की । डॅा. साहब की प्रेरणा से विधि महाविद्यालय के भवन का निर्माण भामाशाह श्रीमती चित्रलेखा पत्नि स्व. सेठ राजनाराण गुप्ता ने करवाया, इसी परिवार के सेठ श्री श्रीधर गुप्ता ने 50 छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण करवाया । B.Ed. एवं B.S.T.C. भवन डॅा. करण सिंह जी ने अपने सांसद कोष से 24 लाख राशि की निधि से करवाया । पी.जी. कॅालेज का विशाल भवन स्थानीय दानदाताओं के सहयोग से तैयार हुआ । सत्र 2015-16 में निदेशक आवास का निर्माण करवाया और इसी सत्र में पूज्य स्वामी शरणानन्द जी महाराज ने B.Ed. भवन और पी.जी. कॅालेज भवन के बीच विस्तृत सभागार का निर्माण करवाया। सभागार के ऊपर बने चार कमरे समिति के कोष से निर्मित किये गये । इस तरह से विद्यापीठ की वर्तमान भौतिक संरचना तैयार हुई ।
इस सत्र् में 32 लाख की लागत से 2000 फीट लम्बा रोड जो विद्यापीठ के सभी भवनोें,द्वारों और खेल मैदानों को जोडता है का निर्माण करवाया गया है। बसों के खडे होने के लिए भी पक्के फर्श का निर्माण हुआ है। समिति सचिव श्री महावीर प्रसाद जी ने अपनी पूर्ण ऊर्जा और सघन प्रयासों से यह कार्य अल्प अवधि में सम्पन्न करवाया।

विद्यापीठ में पी.जी. महाविद्यालय के कला संकाय में 8 विषयों के साथ स्नातक तथा 5 विषयों में हिन्दी, अंग्रजी, संस्कृत, राज.विज्ञान एवं भूगोल की स्नातकोत्तर कक्षाएं संचालित है। सत्र् 2011-12 से विज्ञान संकाय (Maths & Bio) तथा 2012-13 से वाणिज्य वर्ग की कक्षाएं प्रारम्भ हुई। सत्र 2009-10 से विधि महाविद्यालय संचालित है। विद्यापीठ में B.Ed. एवं B.S.T.C. के Courses भी संचालित है। सत्र 2016-17 से रसायन शास्त्र एवं गणित की स्नातकोत्तर कक्षाएं भी आरम्भ की गयी है।

बाबा खेतानाथ स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय  की छात्रा सपना यादव को एम एस सी रसायन शास्त्र में गोल्ड मेडल।
11/04/2026

बाबा खेतानाथ स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की छात्रा सपना यादव को एम एस सी रसायन शास्त्र में गोल्ड मेडल।

08/10/2025

बाबा खेतानाथ स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, भीटेड़ा की बेटियों का जूडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में बाबा खेतानाथ स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, भीटेड़ा की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक (2 स्वर्ण, 2 रजत) अर्जित कर महाविद्यालय व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

🥇 स्वर्ण पदक विजेता:

शिखा पुत्री श्री नाहर सिंह, ग्राम पदमाडा कला

अंशु पुत्री श्री अजय कुमार, ग्राम बिघाना

🥈 रजत पदक विजेता:

कोमल पुत्री श्री लीलाराम, ग्राम जालावास

रिया चौहान पुत्री श्री भूप सिंह चौहान, ग्राम बसई भोपाल

इन बेटियों की इस शानदार उपलब्धि पर बाबा खेतानाथ विद्यापीठ परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह उपलब्धि छात्राओं की कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

बेटियों की इस सफलता से हम सब गौरवान्वित हैं।

22/09/2025
बाबा खेतानाथ स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, भीटेड़ा में गणेश चतुर्थी उत्सव धूमधाम से मनाया गयाभीटेड़ा, 27 अगस्त।बाबा खेत...
27/08/2025

बाबा खेतानाथ स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, भीटेड़ा में गणेश चतुर्थी उत्सव धूमधाम से मनाया गया

भीटेड़ा, 27 अगस्त।
बाबा खेतानाथ स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, भीटेड़ा में आज गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे महाविद्यालय के सचिव प्रो. हरिप्रसाद अग्रवाल, पूर्व सचिव श्री महावीर प्रसाद यादव तथा प्राचार्य डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने संयुक्त रूप से सम्पन्न किया।

इस अवसर पर छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें गणेश वंदना, नृत्य और भजन शामिल रहे। इन प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया और वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा। छात्राओं की सक्रिय भागीदारी और आयोजकों की समर्पित तैयारी से यह आयोजन सफल और स्मरणीय रहा।

बाबा खेतानाथ महिला विद्यापीठ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज महोत्सवबाबा खेतानाथ महिला विद्यापीठ परिसर में ह...
26/07/2025

बाबा खेतानाथ महिला विद्यापीठ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

बाबा खेतानाथ महिला विद्यापीठ परिसर में हरियाली तीज महोत्सव बड़े उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे संपूर्ण वातावरण उल्लासमय और जीवंत हो गया।

इस विशेष अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रीना यादव द्वारा स्वयंसेविकाओं के साथ पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस पर्यावरणीय पहल की सभी ने सराहना की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रसारित हुआ।

विद्यापीठ निदेशक डॉ. करण सिंह यादव ने सभी छात्राओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं एवं आशीर्वचन प्रदान किए। प्राचार्य डॉ. जितेन्द्र यादव ने भी पौधारोपण में भाग लिया और तीज महोत्सव के सफल आयोजन पर समस्त स्टाफ को बधाई दी।

विद्यापीठ प्रांगण में तीन से चार स्थानों पर पारंपरिक झूले लगाए गए, जिन पर छात्राओं ने झूला झूलकर पर्व का आनंद लिया। इसके साथ ही संगीत, नृत्य एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुमन यादव ने प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया।

इस अवसर पर बी.एड. प्राचार्या डॉ. सुनीता यादव, बी.एस.टी.सी. प्राचार्या श्रीमती सुमन यादव, समस्त विद्यापीठ स्टाफ तथा छात्राएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

बाबा खेतानाथ पीजी महिला महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजितबहरोड़, 22 जुलाई:बाबा खेतानाथ पीजी महिला महाविद्यालय ...
22/07/2025

बाबा खेतानाथ पीजी महिला महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

बहरोड़, 22 जुलाई:
बाबा खेतानाथ पीजी महिला महाविद्यालय में आज एनएसएस की स्वयंसेविकाओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और छात्राओं में प्रकृति के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय बहरोड़ के प्राचार्य डॉ. डी.के. सिंह ने स्वयंसेविकाओं को पेड़-पौधों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, यह हमें ऑक्सीजन, छाया, फल, लकड़ी और अनेक प्रकार के लाभ प्रदान करते हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका अतुलनीय है।”

कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय बहरोड़ से डॉ. राजेश शर्मा एवं डॉ. विनय सिंह यादव, तथा बाबा खेतानाथ महिला महाविद्यालय से संयोजक डॉ. करण सिंह, प्राचार्य डॉ. जितेंद्र यादव सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल की।

Address

Village Bhitera Post Riwali
Behror
301701

Opening Hours

Monday 9am - 2:30pm
Tuesday 9am - 2:30pm
Wednesday 9am - 2:30pm
Thursday 9am - 2:30pm
Friday 9am - 2:30pm
Saturday 9am - 2:30pm

Telephone

09462643431

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baba Khetanath Mahila PG College, Bhitera posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Baba Khetanath Mahila PG College, Bhitera:

Share