Saket Group Of Colleges

Saket Group Of Colleges Finest institution imparting quality and affordable education to aadhi aabadi of our society since l

अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के अवसर पर 500 से अधिक माताओं ने 15 क्रीड़ा प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग कर प्रथम,द्वितीय और तृतीय स...
09/05/2026

अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के अवसर पर 500 से अधिक माताओं ने 15 क्रीड़ा प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग कर प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Anis Ahmad, Tribhuvan Nath Yadav, Shivam Gupta Sam, Risha...
07/05/2026

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Anis Ahmad, Tribhuvan Nath Yadav, Shivam Gupta Sam, Rishabh Sharma, Khan Ikhlakh, Mohammad Sakib, Arti Yadav, Akhtar Samani, Munna Singh Katka, Chandra Prakash Pandey, पंकज सिंह, Pawan Anand Bhatt, Rinku Pandey, R P Yadav Yadav, Drkrishnpal DrPal, Shiv Kumar, Bindu Verma, Manju Shukla, Kamiyar Khan

🌸 *साकेत गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, प्रतापगढ़* 🌸गैघाट रोड, दहिलामऊ, प्रतापगढ़✨ *भव्य मदर्स डे सेलिब्रेशन 2026* ✨_मातृत्व, प्रे...
06/05/2026

🌸 *साकेत गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, प्रतापगढ़* 🌸
गैघाट रोड, दहिलामऊ, प्रतापगढ़

✨ *भव्य मदर्स डे सेलिब्रेशन 2026* ✨
_मातृत्व, प्रेम और त्याग को समर्पित एक विशेष उत्सव_

📅 *09 मई 2026*
⏰ *प्रातः 10:30 बजे से*

एक *माँ केवल एक रिश्ता नहीं* होती… वह *परिवार की धड़कन, बच्चों की पहली शिक्षक, हर कठिनाई में सबसे बड़ी शक्ति और निस्वार्थ प्रेम का सबसे सुंदर रूप* होती है। 💖

माँ अपना पूरा जीवन दूसरों की खुशियों के लिए समर्पित कर देती है…
_अब समय है कि एक दिन पूरी तरह माताओं के नाम किया जाए।_ 🌸

साकेत गर्ल्स पी.जी. कॉलेज सभी माताओं को एक भव्य, रंगारंग एवं यादगार Mother’s Day Celebration में सादर आमंत्रित करता है।

🎉 यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं…
💃 यह माताओं के लिए एक *ग्रैंड पार्टी और सेलिब्रेशन* है!

_*एक ऐसा दिन जहाँ हर माँ खुलकर हँसेगी, खेलेगी, आनंद उठाएगी, खुद को विशेष महसूस करेगी और अपने लिए खूबसूरत यादें बनाएगी।*_ ✨

💝 इस विशेष आयोजन में आपका इंतजार कर रहे हैं:

🎊 *मनोरंजक गेम्स एवं मजेदार गतिविधियाँ*
🎁 *आकर्षक गिफ्ट्स, रिवॉर्ड्स एवं सरप्राइज प्राइजेस*
🏆 *विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए विशेष पुरस्कार*
💄 *प्रतिष्ठित सैलून की फ्री एवं एक्सक्लूसिव सर्विस वाउचर्स*
🍰 स्वादिष्ट स्नैक्स, रिफ्रेशमेंट्स एवं पार्टी ट्रीट्स
🎶 *संगीत, मनोरंजन, मस्ती और ढेर सारी खुशियाँ*
✨ *बिग टाइम सरप्राइजेज एवं एक्साइटिंग गिव अवे*

और यह तो सिर्फ शुरुआत है…
इस दिन को और भी यादगार बनाने के लिए *आपके लिए कई शानदार सरप्राइज इंतजार कर रहे हैं।*🌷

✨ *यह दिन केवल माताओं के लिए है।*
- *न किसी जिम्मेदारी के लिए…*
- *न ही किसी औपचारिकता के लिए…*
बल्कि अपनी खुशी, अपनी मुस्कान और अपने लिए। 💕

इसलिए सभी माताओं से विनम्र अनुरोध है कि वे इस उत्सव में अवश्य शामिल हों, किसी और के लिए नहीं, बल्कि स्वयं के लिए।

🌺 आइए, *मातृत्व, नारी शक्ति, प्रेम, त्याग और मुस्कुराहट* के इस खूबसूरत उत्सव को मिलकर यादगार बनाएं। 🌺

सादर,
साकेत गर्ल्स पी.जी. कॉलेज
प्रतापगढ़

College canteen mein automated coffee machine ka H D F C bank ke relation manager sri abhishake Mishra ji ne shubharambh...
06/05/2026

College canteen mein automated coffee machine ka H D F C bank ke relation manager sri abhishake Mishra ji ne shubharambh kiya.

एक युगांतकारी विदाई…आदरणीय श्री शिव सहाय अवस्थी जी,कुछ व्यक्तित्व अपने पद से नहीं, अपने विजन, कर्म और प्रभाव से पहचाने ज...
04/05/2026

एक युगांतकारी विदाई…

आदरणीय श्री शिव सहाय अवस्थी जी,

कुछ व्यक्तित्व अपने पद से नहीं, अपने विजन, कर्म और प्रभाव से पहचाने जाते हैं, और आप निस्संदेह उन्हीं में से एक हैं।

आपका कार्यकाल भले ही अल्प रहा, परंतु आपने जिस ऊर्जा, दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ प्रतापगढ़ को दिशा दी, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। आपने प्रशासन को केवल संचालित नहीं किया, बल्कि उसे प्रेरित किया, उसे जीवंत बनाया।

आपका व्यक्तित्व, आपकी विद्वता और आपकी कार्यशैली ने हर किसी को प्रभावित किया है। एक ऐसे गतिशील और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता के रूप में आपने अपनी अमिट छाप छोड़ी है, जिसकी कमी प्रतापगढ़ लंबे समय तक महसूस करेगा।

आपकी यह विदाई केवल एक स्थानांतरण नहीं, बल्कि एक ऐसी रिक्तता है जिसे भर पाना कठिन होगा।

हम, साकेत ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, आपके द्वारा किए गए प्रत्येक जनहितकारी कार्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। आपने अपने अल्प कार्यकाल में जो उदाहरण स्थापित किया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।

ईश्वर से यही कामना है कि आप अपने आगामी दायित्वों में भी इसी प्रकार उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करते रहें और अपने व्यक्तित्व से समाज को निरंतर प्रेरित करते रहें।

प्रतापगढ़ आपको याद रखेगा… और हम आपको कभी नहीं भूलेंगे।

03/05/2026

उ o प्र o विधानसभा में युवा संसद कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतापगढ़ जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए साकेत परिवार की गौरव कुo कौशिकी सिंह का उद्बबोधन!

श्रीमती रुचि  केसरवानी जिला मन्त्री भा ज पा एवं श्रीमती यशोदा शुक्ला पूर्व जिला मन्त्री  भा ज पा द्वारा नयी तकनीक केआर्ट...
30/04/2026

श्रीमती रुचि केसरवानी जिला मन्त्री भा ज पा एवं श्रीमती यशोदा शुक्ला पूर्व जिला मन्त्री भा ज पा द्वारा नयी तकनीक केआर्टिफिसीयल इंटेलिजेंस पर आधारित स्मार्ट बोर्ड का शुभारम्भ किया गया।इस अवसर पर साकेत गर्ल्स पी जी कॉलेज की प्राचार्य डॉ (श्रीमती)नीलिमा श्रीवास्तव ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

28/04/2026

💃🕺 Zumba Dance: Sirf Dance nahi, ek Behtareen Vyayam! 🕺💃

साकेत ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के बच्चों ने ज़ुम्बा डांस की शानदार प्रैक्टिस की। ज़ुम्बा केवल एक डांस नहीं, बल्कि शरीर को स्वस्थ और मन को खुश रखने का एक बेहतरीन माध्यम है।

बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया और हर स्टेप में दिखा उनका आत्मविश्वास और ऊर्जा। इस तरह की गतिविधियाँ न केवल फिटनेस बढ़ाती हैं, बल्कि बच्चों के अंदर खुशी, अनुशासन और टीमवर्क की भावना भी विकसित करती हैं।

👉 संदेश एक ही है:
स्वस्थ रहें, और हमेशा एक्टिव रहें! 💪😊 जय हिंद🇮🇳🇮🇳🇮🇳👍

साकेत ग्रुप ऑफ कॉलेज की ओर से WOW एजुकेशन,चौरा की छात्राओं ने दैनिक समचार पत्र हिंदुस्तान द्वारा आयोजित ओलंपियाड कार्यक्...
25/04/2026

साकेत ग्रुप ऑफ कॉलेज की ओर से WOW एजुकेशन,चौरा की छात्राओं ने दैनिक समचार पत्र हिंदुस्तान द्वारा आयोजित ओलंपियाड कार्यक्रम मे सरस्वती वन्दना की शानदार प्रस्तुती दी।

महान जननायक के प्रति साकेत परिवार विनयावनत है।
14/04/2026

महान जननायक के प्रति साकेत परिवार विनयावनत है।

Address

Saket Group Of Colleges, Gaighat Road, Dahilamau
Bela Pratapgarh
230001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+918737038000

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saket Group Of Colleges posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Saket Group Of Colleges:

Share