11/06/2026
भीषण गर्मी के इस मौसम में श्री घनश्याम दूबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुरियावां, भदोही के प्रबंधक श्री प्रतीक दूबे जी एवं प्राचार्य डॉ. संजय कुमार पाण्डेय जी द्वारा भदोही जिले मे कुल 11 जगहों पर आम जनमानस, विद्यार्थियों एवं राहगीरों के लिए निःशुल्क प्याऊ जल सेवा की व्यवस्था करना एक अत्यंत सराहनीय एवं पुण्य कार्य है।
यह पहल केवल प्यास बुझाने का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। महाविद्यालय परिवार उनके इस जनहितकारी कार्य के लिए हार्दिक आभार एवं शुभकामनाएँ व्यक्त करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सदैव ऐसे लोककल्याणकारी कार्यों के लिए प्रेरित और सफल होते रहें।
"परोपकार से बढ़कर कोई धर्म नहीं, और प्यासे को जल पिलाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं।" 🙏💐