03/12/2025
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, उपखंड प्रशासन भादरा तथा नवजीवन स्पेशल स्कूल एवं टीचर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भादरा के संयुक्त तत्वावधान में भादरा में एक भव्य सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजिव बेनीवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में एसडीएम भगीरथ राम, नगरपालिका चेयरमैन मुस्कान बानो, मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ लक्ष्य जी ढाका ,अमर सिंह बेनीवाल तथा समाज कल्याण विभाग के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने दिव्यांगजनो को व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, हियरिंग ऐड, बैसाखी सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए,
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से
11 ट्राइसाइकिल, 5 व्हीलचेयर, 2 हियरिंग एड और 1 सीपी चेयर, कुल 19 उपकरण वितरित किए गए।
नवजीवन संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दिव्यांगजनों के कौशल और अधिकारों की जानकारी दी गई।
और उनके आत्मनिर्भर भविष्य की कामना की। अतिथियों ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा का अभिन्न हिस्सा हैं, उनके सम्मान, सशक्तिकरण तथा सक्रिय भागीदारी से ही सच्चे सामाजिक न्याय की स्थापना संभव है। उपस्थित जनों ने नवजीवन स्पेशल स्कूल एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम स्थल पर पोस्टर पर लिखे प्रेरक संदेश “मत कहना किसी को विकलांग, हौसला बढ़ाने पर दिव्यांग” को विशेष रूप से सराहा गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं अभिभावक लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर रणसिंह श्योराण ने विकलांगों के अधिकार ओर कर्त्तव्यों के बारे में बताया और विश्व दिव्यांगता दिवस के बारे में अहम जानकारी दीं।इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर रणसिंह श्योराण, सामाजिक न्याय अधिकारी महावीर थालौड़, सूचना सहायक राजेंद्र सबलानिया, भीम सिंह, छात्रावास अधीक्षक अशोक व नवजीवन संस्था से प्रिंसिपल आशु, कॉर्डिनेटर सभाजीत यादव, स्पेशल एजुकेटर रचना, दीपक, गीता, राजबाला, ललित, आनंद, पूजा ,प्रियंका सहित समस्त सदस्य मौजूद रहे। गौरतलब है कि संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है।