Bihar Agricultural University

Bihar Agricultural University BAU is a pillar of education, research, extension and training in the field of Agriculture.

17/08/2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय कुलपति महोदय का संदेश

🇮🇳 80वाँ स्वतंत्रता दिवस | बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर 🇮🇳राष्ट्रभक्ति, गौरव और संकल्प के साथ बिहार कृषि विश्वविद्यालय...
15/08/2026

🇮🇳 80वाँ स्वतंत्रता दिवस | बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर 🇮🇳

राष्ट्रभक्ति, गौरव और संकल्प के साथ बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।

माननीय कुलपति डॉ. डी आर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा NCC कैडेट्स एवं सुरक्षा दल की परेड का निरीक्षण किया। राष्ट्रगान के साथ पूरे परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का वातावरण बना रहा।

अपने संबोधन में माननीय कुलपति महोदय ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार एवं अनुसंधान आधारित राष्ट्र निर्माण के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत की प्रगति के अगले चरण में शोध, नवाचार, युवा शक्ति और घरेलू तकनीकी क्षमता को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए किसान-केंद्रित अनुसंधान और तकनीकी नवाचार को खेत तक पहुँचाना आवश्यक है।

कुलपति महोदय ने माननीय कृषि मंत्री, बिहार सरकार श्री विजय कुमार सिन्हा जी की अभिनव पहलों एवं कृषि विभाग, बिहार सरकार के सहयोग का उल्लेख करते हुए विश्वविद्यालय में Centre of Excellence on Sindoor (Bixa orellana L.) एवं Centre of Excellence on Exotic Fruits जैसी महत्वपूर्ण अनुसंधान पहलों को मिल रही गति की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत लगभग 385 लाख रुपये की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। साथ ही लखीसराय में खाद्य तेल-तेलहन बीज हब तथा विश्वविद्यालय परिसर में सीड स्टोरेज की स्थापना को भी स्वीकृति प्राप्त हुई है।

माननीय कुलपति ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय को वर्ष 2025-26 में लगभग 1970 लाख रुपये की अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएँ स्वीकृत हुई हैं तथा विश्वविद्यालय के नाम अब तक 32 पेटेंट, 29 कॉपीराइट एवं 1 ट्रेडमार्क दर्ज हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया—

“शोध आज की सबसे बड़ी देशभक्ति है और किसान केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि हमारा साझेदार है।”

समारोह में NCC, University Kulgeet, Malnutrition Eradication Programme तथा National Mango Conclave-2026 सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

🇮🇳 आइए, स्वतंत्रता दिवस पर संकल्प लें—

🌱 शोध को किसान तक पहुँचाएँ
💡 नवाचार को समाधान में बदलें
👨‍🌾 किसान को विकास का साझेदार बनाएँ
🎓 युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें
🚀 2047 के विकसित भारत की नींव मजबूत करें

2047 का विकसित भारत आज हमारी कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, खेतों और विद्यार्थियों के विचारों में आकार ले रहा है।

🇮🇳 जय हिन्द! | वन्दे मातरम्! 🇮🇳

#80वाँस्वतंत्रतादिवस

स्वतंत्रता दिवस समारोह live
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह live

80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, बी. ए. यू., सबौर || ...

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियो...
14/08/2026

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳

देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को कोटि-कोटि नमन।
स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी एकता, अनुशासन, ईमानदारी, परिश्रम और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को आत्मसात करते हुए विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लें।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार के माध्यम से किसानों की समृद्धि और ग्रामीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि ज्ञान और नवाचार को खेतों तक पहुँचाकर हम देश की खाद्य एवं कृषि सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाएं।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों, विद्यार्थियों, किसानों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्!

डॉ. डी आर सिंह, कुलपति
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर

#स्वतंत्रता_दिवस #स्वतंत्रता_दिवस_2026 #कृषि_शिक्षा #कृषि_अनुसंधान #किसान_समृद्धि #विकसित_भारत #आत्मनिर्भर_भारत #राष्ट्रसेवा िंद 🇮🇳

किसानों की समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान, उन्नत कृषि तकनीकों का प्रसार और नवाचारों को खेत तक पहुँचाने के लिए बिहार कृषि व...
14/08/2026

किसानों की समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान, उन्नत कृषि तकनीकों का प्रसार और नवाचारों को खेत तक पहुँचाने के लिए बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर निरंतर समर्पित है।

👨‍🌾 किसान भाइयों एवं बहनों कृषि से संबंधित सहायता के लिए संपर्क करें:

📞 किसान हेल्पलाइन (Toll Free): 1800 3456 455
📱 WhatsApp: 7004528893

आइए, वैज्ञानिक कृषि ज्ञान के साथ खेती को बनाएं अधिक लाभकारी, आधुनिक और समृद्ध।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर किसान हित में निरंतर समर्पित।

14/08/2026

🇮🇳 तिरंगे के रंग में रंगा बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर! 🇮🇳

“हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा को News18 Bihar Jharkhand ने अपने समाचार कवरेज में प्रमुखता से स्थान दिया।

📺 देखिए News18 Bihar Jharkhand की विशेष कवरेज
और महसूस कीजिए सबौर परिसर में गूंजते देशभक्ति के उत्साह को।

तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है। 🇮🇳
जय हिंद! वंदे मातरम्!

🇮🇳

It was an honour to felicitate Dr. Nalini Ranjan Singh, CMD of Mediversal Group of Hospitals, Patna, a renowned Orthopae...
09/08/2026

It was an honour to felicitate Dr. Nalini Ranjan Singh, CMD of Mediversal Group of Hospitals, Patna, a renowned Orthopaedic Surgeon, philanthropist, entrepreneur, and champion of rural agriculture from Bihar.
We had an insightful discussion on the future roadmap of agriculture,healthcare and rural development in the state.
Beyond medicine, Dr. Singh ji has channelled the same spirit of service into agriculture through Bhusari Farms, Begusarai. What began as Bhusari Cold Storage - a 7,200 MT facility for horticultural produce like potatoes and onions - has grown into a holistic agribusiness model offering cold storage, grain management, an input-output shop, an agri-implement bank, and quality seed services for farmers. The initiative has strengthened over 25,000 smallholder farmers with better access to resources, technology, and climate-resilient farming practices, while also adopting rooftop solar power to cut costs and reduce its carbon footprint.
Dr. Singh ji's integrated vision for Health, Enterprise, and Agriculture is truly inspiring — proof that one individual's commitment can uplift both the wellbeing and the livelihoods of an entire state.
Looking forward to working together towards a . #
-Dr. D. R. Singh, Vice Chancellor
Bihar Agricultural University, Sabour

भारत के महान कृषि वैज्ञानिक, हरित क्रांति के जनक एवं भारत रत्न डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।कृष...
07/08/2026

भारत के महान कृषि वैज्ञानिक, हरित क्रांति के जनक एवं भारत रत्न डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
कृषि अनुसंधान, नवाचार और किसान कल्याण के प्रति उनका आजीवन समर्पण देश के कृषि विकास की अमूल्य धरोहर है। उनके दूरदर्शी विचार और वैज्ञानिक योगदान आज भी कृषि क्षेत्र को नई दिशा एवं प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर परिवार की ओर से हम उनके प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा उनके आदर्शों के अनुरूप किसान समृद्धि और सतत कृषि विकास के संकल्प को पुनः दोहराते हैं।

— डॉ. डी. आर. सिंह, कुलपति
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर

📰 मीडिया की सुर्खियों में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौरबिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के 17वें स्थापना दिवस समारोह की उ...
06/08/2026

📰 मीडिया की सुर्खियों में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के 17वें स्थापना दिवस समारोह की उपलब्धियों और नवाचारों को राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।

Address

Bihar Agricultural University, Sabour
Bhagalpur
813210

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Agricultural University posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Bihar Agricultural University:

Shortcuts

Share