Bhagalpur National College

Bhagalpur National College NAAC Accredited - A Constituent Unit of Tlika Manjhi Bhagalpur University, Bhagalpur (Bihar). The college is one of the premier constituent units of T.M.

Bhagalpur University. The college has a homogeneous sprawling campus stretching an area of about 5 acres. The river Ganga flows only one km away the North of the college. There are 35 teachers imparting teaching in fifteen subjects of the faculties of Arts. Science and Commerce. In addition a professional course (O.M.S.P) sponsored by the... U.G.C is run by the college. Teachers of the college in

good number participate in seminars, workshops, conferences and the academic bodies. They publish research papers in national and international journals. There are more than 3000 students enrolled in different courses. It is a co-educational institution imparting teaching of boys and girls.See More
Teaching is done by different methods i.e. lecture method, demonstration method, audio-visual methods. Classroom teaching is given top most priority. Students devote maximum time in Practical & Project work. Learning is based on classroom teaching library and other experiences. Students learn so many things and develop their skills through various academic pursuits. The evaluation of both the teachers and students is monitored in order to maintain high standard of education.

21/12/2025
18/12/2025
प्रेस विज्ञप्तिदिनांक — 11 दिसंबर 2025आज दिनांक 11 दिसंबर 2025 को महाविद्यालय की गैलरी में Vivekanand Kendra द्वारा संचा...
14/12/2025

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक — 11 दिसंबर 2025

आज दिनांक 11 दिसंबर 2025 को महाविद्यालय की गैलरी में Vivekanand Kendra द्वारा संचालित “Yuva Bharat Season 2” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आरती कुमारी (दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष) थीं। निर्णायक मंडल में डॉ. बलि राम प्रसाद सिंह विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र विभाग, श्री विजेन्द्र प्रसाद यादव (हिन्दी विभागाध्यक्ष), तथा डॉ. अंतरा चौधरी (बंगला विभागाध्यक्ष) शामिल थे ।

प्रतियोगिता में देशभक्ति गान, कविता–वाचन, और सामान्य ज्ञान (क्विज़) जैसे विविध कार्यक्रम शामिल थे, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर Vivekanand Kendra की ओर से डॉ. राज भूषण, डॉ. दिलीप सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य हमारे युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना, उनके तार्किक व भाषायी कौशल को विकसित करना तथा सामूहिक उत्साह व सौहार्द्र को बढ़ावा देना था।

इस सफल आयोजन के लिए विवेकानंद केंद्र के प्रतिनिधियों को प्रधानाचार्य डॉ अनिरुद्ध कुमार ने आभार प्रकट किया ।

Parents Teacher Meeting
14/12/2025

Parents Teacher Meeting

Sem 4 admit card
05/12/2025

Sem 4 admit card

2025-29 MIC, MDC Psychology Practical Notice
29/11/2025

2025-29 MIC, MDC Psychology Practical Notice

26/11/2025

आज दिनांक 26 नवम्बर 2025 को भागलपुर नेशनल कॉलेज, भागलपुर में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में “हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान” विषय पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संविधान के मूल्यों, सिद्धांतों एवं महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण एवं विषय-प्रवेश से हुई, जिसे राजनीति शास्त्र विभाग के व्याख्याता डॉ. आनंद आज़ाद ने प्रस्तुत किया। उन्होंने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी कराया।

दिनांक : 26 नवम्बर 2025भागलपुर नेशनल कॉलेज, भागलपुरआज दिनांक 26 नवम्बर 2025 को भागलपुर नेशनल कॉलेज, भागलपुर में संविधान ...
26/11/2025

दिनांक : 26 नवम्बर 2025
भागलपुर नेशनल कॉलेज, भागलपुर

आज दिनांक 26 नवम्बर 2025 को भागलपुर नेशनल कॉलेज, भागलपुर में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में “हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान” विषय पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संविधान के मूल्यों, सिद्धांतों एवं महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण एवं विषय-प्रवेश से हुई, जिसे राजनीति शास्त्र विभाग के व्याख्याता डॉ. आनंद आज़ाद ने प्रस्तुत किया। उन्होंने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी कराया।

इसके पश्चात चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटना के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) एस. पी. सिंह गूगल मीट के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमारी पीढ़ी की ऐसी धरोहर है जो समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के स्तंभों पर आधारित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्ता का संचालन बहुमत नहीं, बल्कि संविधान करता है, और न्यायपालिका की सजगता इसे और भी सुदृढ़ बनाती है। अंत में उन्होंने सभी देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

इसके बाद टी.एन.बी. कॉलेज, भागलपुर के राजनीति शास्त्र विभाग के डॉ. मुशफिक आलम ने भारतीय सांस्कृतिक विविधता और संविधान सभा में उसके प्रतिनिधित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान सभा के निर्माण में हर जाति, धर्म एवं वर्ग को प्रतिनिधित्व प्रदान करने के विशेष प्रयास किए गए। यहाँ तक कि जिन समूहों को प्रत्यक्ष प्रतिनिधित्व नहीं मिल सका, उनके विचारों को भी स्थान दिया गया। इस प्रकार भारतीय संविधान को सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के अनुरूप स्थापित किया गया है।

इसी क्रम में टी.एन.बी. लॉ कॉलेज, भागलपुर की सहायक प्राध्यापिका डॉ. बबीता कुमारी ने विद्यार्थियों को संविधान दिवस के महत्व को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका संविधान की संरक्षक है, और यह सुनिश्चित करती है कि शासन विधि के शासन के अंतर्गत चले। उन्होंने न्यायिक सक्रियता, जनहित याचिका एवं संविधान के अनुच्छेद 32 की विशेष व्याख्या करते हुए नागरिक अधिकारों की गारंटी पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने प्रख्यात केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य मामले का भी उल्लेख किया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिरुद्ध कुमार ने संविधान को देश के गौरव एवं राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व एवं अपने अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मो. इर्शाद अली, विभागाध्यक्ष, राजनीति शास्त्र विभाग ने प्रस्तुत किया।

कुलगीत और राष्ट्रगान महाविद्यालय सांस्कृतिक परिषद् प्रभारी डॉ० इंदु कुमारी द्वारा संचालित किया गया | कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग डॉ० अम्बिका कुमार द्वारा प्रदान किया गया है |

कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही, जिसने कार्यक्रम को सफल एवं सार्थक बनाया।

25/11/2025

Inter College Volleyball Tournament 2025

Sem 4 psychology practical schedule
25/11/2025

Sem 4 psychology practical schedule

Address

Nathnagar Road
Bhagalpur

Opening Hours

Monday 10:30am - 5pm
Tuesday 10:30am - 5pm
Wednesday 10:30am - 5pm
Thursday 10:30am - 5pm
Friday 10:30am - 5pm
Saturday 10:30am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhagalpur National College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Bhagalpur National College:

Share