Shri Shankaracharya Mahavidyalaya Bhilai

Shri Shankaracharya Mahavidyalaya Bhilai Shri Shankaracharya Mahavidyalaya Junwani, Bhilai has been Re-accredited with an 'A' Grade (CGPA: 3.

16/12/2025
13/12/2025
SSMV is organizing  *पुनर्गठन* on *15-16 Dec* which will include an exhibition display, a food court, innovative product...
10/12/2025

SSMV is organizing *पुनर्गठन* on *15-16 Dec* which will include an exhibition display, a food court, innovative products stalls, mehndi, nail art, and a games corner.
Students participating in the food court, innovative products section, mehndi, and nail art will also get a *chance to earn* during the event, while the games corner will be for participation only.

Interested students are requested to submit their names *on or before 10th December* . This is a great opportunity to showcase your creativity and talent.

For any further details, contact Dr. Preeti Shrivastava (Mathematics Department)

वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक राष्ट्रगीत गायन वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ...
07/11/2025

वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक राष्ट्रगीत गायन

वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शासन द्वारा आदेशित एवं यूट्यूब के लिंक द्वारा प्रथम पाली में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के प्राचार्य डॉ अर्चना झा डीन अकादमिक डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव समस्त प्राध्यापक गण एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारीगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स तथा विद्यार्थियों के द्वारा वंदे मातरम गीत का श्रवण किया गया एवं सामूहिक रूप से गायन किया गया तत्पश्चात भारत के प्रधानमंत्री साम्मानीय श्री नरेंद्र मोदी जी के भाषण का सभी ने श्रवण किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक साथ स्वर मिलाकर राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” का गायन किया और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा एवं एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करना एवं भारत माता के प्रति सम्मान प्रकट करना था।
कार्यक्रम में समस्त संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों की उत्साही भागीदारी रही, जिससे महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

वंदे मातरम के 150 वर्ष गांठ पूर्ण होने के अवसर पर भगिनी निवेदिता का स्वदेशी जागरण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजनश्री शंकरा...
07/11/2025

वंदे मातरम के 150 वर्ष गांठ पूर्ण होने के अवसर पर भगिनी निवेदिता का स्वदेशी जागरण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी, भिलाई में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में “भगिनी निवेदिता का स्वदेशी योगदान” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आर्चना झा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं श्रीमती राखी विश्वास, राष्ट्रीय सेविका समिति, दुर्ग विभाग कार्यवाहिका प्रमुख। उन्होंने भगिनी निवेदिता के प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए स्वदेशी जागरण एवं राष्ट्रसेवा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा शोभा , राष्ट्रीय सेविका समिति, दुर्ग-भिलाई नगर कार्यवाहिका, एवं निहारिका राजे, राष्ट्रीय सेविका समिति, सह संपर्क प्रमुख निर्णायक भूमिका मेंउपस्थित रहीं।

भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भगिनी निवेदिता के जीवन, त्याग, राष्ट्रप्रेम एवं योगदान पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किए। निर्णायकों द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन वैभवी सहारे मैडम द्वारा किया गया तथा यह सम्पूर्ण आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिल्पा कुलकर्णी की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती उज्जवला भोंसले एवं कांक्षीलता का विशेष योगदान रहा।
धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिल्पा कुलकर्णी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में योग संगम का आयोजन।श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जूनवानी भिलाई द्वारा छत्तीसगढ़ शासन उच्च श...
16/06/2025

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में योग संगम का आयोजन।

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जूनवानी भिलाई द्वारा छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से संबंधित योग अनप्लग्ड व योग संगम के अंतर्गत Y Break 5 मिनट का योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा हरित योग के तहत महाविद्यालय प्रांगण में वृक्षों के नीचे योगाभ्यास के तहत प्राणायाम एवं ध्यान कर तनाव मुक्त किया गया । साथ ही शैक्षणिक- गैरशैक्षणिक कर्मचारियों व विद्यार्थियों द्वारा ई- शपथ भी ली गई । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अर्चना झा डीन अकादमिक डॉक्टर जे दुर्गा प्रसाद राव और राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर शिल्पा कुलकर्णी ,कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर लक्ष्मी वर्मा,कविता कुशवाहा एवं समस्त प्राध्यापक गण ने अपनी सहभागिता दे लाभान्वित हुए।

17/05/2025
श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणाली वह जनजातीय कला पर प्रदर्शनी का आयोजन श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जु...
17/05/2025

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणाली वह जनजातीय कला पर प्रदर्शनी का आयोजन
श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में डीएलएड प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की विद्यार्थियों द्वारा कार्य शिक्षा, कला शिक्षा और योग शिक्षा प्रायोगिक परीक्षा भारतीय ज्ञान प्रणाली विषय पर आयोजित की गई विद्यार्थियों द्वारा निर्मित कलात्मक वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई इस प्रदर्शनी में हस्तकला से संबंधित और बेकार चीजों से उपयोगी चीज बनाकर उसे प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी को लगाने का उद्देश्य भारत की प्राचीन व समृद्धि ज्ञान परंपरा से परिचित कराते हुए भारत से संबंधित विभिन्न विषय दर्शन, विज्ञान, कला, साहित्य और संस्कृति के बारे में तथा लुप्त होती कलाओं की जानकारी व उनके संरक्षण करना क्योंकि पारंपरिक ज्ञान व लोक कला आज भी कई समुदायों के लिए आजीविका का स्रोत है और आज भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अर्चना झा एकेडमी डीन डॉक्टर जे दुर्गा प्रसाद राव और बाह्य परीक्षक श्रीमती सवप्ना व्यवहारे तथा डीएलएड की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर शिल्पा कुलकर्णी द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में योग के विभिन्न आसनों उसके महत्व और उसके स्वास्थ्य पर होने वाले उत्तम प्रभाव के बारे में फाइल के द्वारा बताया गया । कला शिक्षा प्रायोगिक परीक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों ने प्राचीन वाद्य यंत्रों विभिन्न प्रकार की चित्रकला प्राचीन शास्त्रीय नृत्य विभिन्न गायन शैली की जानकारी दी। कार्य शिक्षा के अंतर्गत बेकार वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाना तथा मधुबनी पेंटिंग ,डोकरा आर्ट लिप्पन पेंटिंग, नींब पेंटिंग, टेबल क्लॉथ में भी फैब्रिक पेंटिंग ,रुमाल में कढ़ाई ,ग्रीटिंग कार्ड ,फोटो फ्रेम और भी बहुत सी कलात्मक वस्तुएं में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों की इस कल्पना शीलता और भारतीय कलाओं के प्रति रुझान की सराहना करते हुए उनका भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक एवं कल्पना शीलता को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

Address

Bhilai
490020

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Shankaracharya Mahavidyalaya Bhilai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Shri Shankaracharya Mahavidyalaya Bhilai:

Share