Teacher's Association MP & CG

Call Directions Website Contact the university

Teacher's Association MP & CG Uniting and Awakening Teachers of Private Colleges about their Fundamental Rights.

चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर की हाइकोर्ट में करारी हार। पहली ही सुनवाई में डबल बेंच ने किया याचिका खारिज। हाइकोर्ट क...
30/07/2026

चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर की हाइकोर्ट में करारी हार। पहली ही सुनवाई में डबल बेंच ने किया याचिका खारिज। हाइकोर्ट का सख्त आदेश दबाव पूर्वक बिना इंक्वायरी कमेटी की जांच के किसी शिक्षक का इस्तीफा स्वीकार्य नहीं किया जा सकता।
Vishnu Deo Sai OP Choudhary Narendra Modi Ministry of Education Csvtu Network

⚖️ सत्य की जीत: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! ⚖️छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (बिलासपुर) ने आशीष कुमार खंडेलवाल बनाम चौकस...
14/04/2026

⚖️ सत्य की जीत: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! ⚖️

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (बिलासपुर) ने आशीष कुमार खंडेलवाल बनाम चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज मामले (WPS No. 447 of 2021) में एक ऐतिहासिक आदेश पारित किया है, जो कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है ।
📌 मामले की पृष्ठभूमि और याचिकाकर्ता की मांगें:

याचिकाकर्ता आशीष कुमार खंडेलवाल चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल विभाग में सहायक प्रोफेसर थे ।

उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें जबरदस्ती इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया था ।

याचिकाकर्ता ने कोर्ट से मांग की कि 21.09.2020 के इस्तीफे को अवैध घोषित किया जाए और उन्हें वेतन वृद्धि व अन्य लाभों के साथ सेवा में बहाल किया जाए ।

⚖️ कोर्ट में दोनों पक्षों के तर्क:

याचिकाकर्ता के तर्क:

उन्हें कॉलेज प्रबंधन द्वारा इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था ।

उनके इस्तीफे के पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख था कि उनके दो सहयोगियों (चित्रकांत टाइगर और जय किशन गुप्ता) द्वारा दी गई धमकी और दबाव के कारण वह इस्तीफा दे रहे हैं ।

प्रबंधन ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया का पालन किए मात्र 2 दिन के भीतर (23.09.2020 को) इस्तीफा स्वीकार कर लिया ।

प्रतिवादी (कॉलेज प्रबंधन) के तर्क:

कॉलेज ने तर्क दिया कि इस्तीफा पूरी तरह स्वैच्छिक था ।

सहयोगियों ने शपथ पत्र देकर यह दावा किया कि उन्होंने याचिकाकर्ता को कोई धमकी नहीं दी थी ।

🔍 कोर्ट का गहन विश्लेषण:

माननीय न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडे ने पाया कि जब इस्तीफे के पत्र में ही दबाव और धमकी का उल्लेख था, तो प्रबंधन ने इसकी जांच क्यों नहीं की?
कोर्ट इस बात पर हैरान था कि इस्तीफे के पत्र में गंभीर आरोप होने के बावजूद, उसे बिना किसी आंतरिक जांच (Inquiry) के जल्दबाजी में 23.09.2020 को स्वीकार कर लिया गया ।
अदालत ने माना कि ऐसा इस्तीफा "स्वैच्छिक" नहीं कहा जा सकता ।
📢 माननीय उच्च न्यायालय का अंतिम आदेश (09.04.2026):
✅ इस्तीफा रद्द: कोर्ट ने याचिकाकर्ता के इस्तीफे की स्वीकृति को खारिज (Quashed) कर दिया है ।
✅ पुनर्नियुक्ति: याचिकाकर्ता को तत्काल सेवा में बहाल (Reinstatement) करने का आदेश दिया गया है ।
✅ बकाया वेतन: याचिकाकर्ता 23.09.2020 से अब तक का पूरा बकाया वेतन (Arrears of Salary) और सभी परिणामी लाभ पाने का हकदार होगा ।
यह फैसला उन सभी संस्थानों के लिए एक सबक है जो कर्मचारियों पर दबाव बनाकर उनका इस्तीफा लेते हैं। न्याय की जीत हुई है! 🚩
Csvtu Network Narendra Modi OP Choudhary Ministry of Education Dharmendra Pradhan Vishnu Deo Sai Teachers Madhya Pradesh Chhattisgarh Teacher's Association MP & CG

मनुष्यता से वंचित और संवेदनहीन अधिकारियों ने बच्चों के कंप्यूटर लैब में लगे, सभी कंप्यूटरों के हार्डवेयर तक को बेच खाया।...
09/04/2026

मनुष्यता से वंचित और संवेदनहीन अधिकारियों ने बच्चों के कंप्यूटर लैब में लगे, सभी कंप्यूटरों के हार्डवेयर तक को बेच खाया। इस विश्वविधालय के ख़िलाफ़ रोज नई नई भ्रष्टाचार के कहानियां उजागर हो रहीं हैं। जरा सोचिए छत्तीसगढ़ में उच्च तकनीकी शिक्षा का क्या हाल है।
Narendra Modi Dharmendra Pradhan Ministry of Education OP Choudhary Vishnu Deo Sai Csvtu Network

  Mr. Om Prakash Mishra Sir is our official advocate for Association in Chhattisgarh.Please Contact him for any Salary, ...
19/02/2026

Mr. Om Prakash Mishra Sir is our official advocate for Association in Chhattisgarh.Please Contact him for any Salary, PF, Graduity or any Service related issues.
Csvtu Network

इस यूनिवर्सिटी ने पूरे छत्तीसग़ढ के तकनीकी शिक्षा को शर्मसार कर दिया ।*छत्तीसगढ़ के एकलौते टेक्निकल यूनिवर्सिटी CSVTU भि...
04/02/2026

इस यूनिवर्सिटी ने पूरे छत्तीसग़ढ के तकनीकी शिक्षा को शर्मसार कर दिया ।

*छत्तीसगढ़ के एकलौते टेक्निकल यूनिवर्सिटी CSVTU भिलाई में ग़ज़ब का स्कैम… PhD के स्कॉलर्स के साथ लाखों की ठगी की पूरी कहानी?*

- यूनिवर्सिटी के कनिष्ठ सलाहकार के ख़िलाफ़ FIR दर्ज, पेमेंट के SS भी मिले
- फर्जी रिसीप्ट तक बना लिए गए… किसी को नहीं लगी भनक
- तत्कालीन रजिस्ट्रार और PhD इंचार्ज पर आरोपी ने लगाया आरोप, उन्होंने क्या कहा?
- स्कॉलर्स जिसने पैसे दिए अब उनको दुबारा देने होंगे पैसे?

*स्टूडेंट्स के फ्यूचर से खिलवाड़ का जिम्मेदार कौन? क्या स्कॉलर्स की PhD होगी कैंसिल? देखिए VC ने क्या कहा? आसान शब्दों में समझिए पूरा मामला*
Narendra Modi Ministry of Education Dharmendra Pradhan Vishnu Deo Sai OP Choudhary Csvtu Network AICTE NAAC-India Teacher's Association MP & CG Teachers Madhya Pradesh Chhattisgarh

CSVTU में PhD Scam कैसे हुआ? | Bhilai TiMES को मिले Documents | Scholars को धोखा | FIR | Labhesh |Report/Story: Labhesh GhoshVideo Editing/Graphics: Himanshu...

*CSVTU यूनिवर्सिटी भिलाई में 9.44 लाख का PhD फीस घोटाला:* छात्रों को फर्जी रसीदें दी गईं, कर्मचारी ने अपने अकाउंट में रख...
03/02/2026

*CSVTU यूनिवर्सिटी भिलाई में 9.44 लाख का PhD फीस घोटाला:* छात्रों को फर्जी रसीदें दी गईं, कर्मचारी ने अपने अकाउंट में रखे पैसे,FIR के निर्देश

छात्रों को फर्जी रसीदें दी गईं, कर्मचारी ने...

 #जागिए छत्तीसगढ़ के तकनीकी विश्वविद्यालय सीएसवीटीयू को पूर्व कुलपति और कुलसचिव ने बर्बाद कर के छोड़ दिया है। पैसों का ल...
16/01/2026

#जागिए छत्तीसगढ़ के तकनीकी विश्वविद्यालय सीएसवीटीयू को पूर्व कुलपति और कुलसचिव ने बर्बाद कर के छोड़ दिया है। पैसों का लालच मनुष्य को अंधा बना देती है।
Narendra Modi Dharmendra Pradhan Ministry of Education Vishnu Deo Sai OP Choudhary NAAC-India AICTE Csvtu Network Teachers Madhya Pradesh Chhattisgarh

Address

Bhilai
491001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Teacher's Association MP & CG posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Teacher's Association MP & CG:

Shortcuts

Share