Dr.Khubchand Baghel Govt PG College Bhilai-3【NSUI】

Dr.Khubchand Baghel Govt PG College Bhilai-3【NSUI】 【 STUDENTS THE POWER 】

जरुरी निर्देश 12वीं पास छात्र-छात्राओं के लिए...
16/06/2024

जरुरी निर्देश 12वीं पास छात्र-छात्राओं के लिए...

10 वीं 12 वीं कक्षा के परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं उज्जवल भविष्य की कामना।
30/12/2023

10 वीं 12 वीं कक्षा के परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं उज्जवल भविष्य की कामना।

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व ‘पोला’ तिहार की किसानों एवम श्रमिकों समेत सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंयह ...
14/09/2023

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व ‘पोला’ तिहार की किसानों एवम श्रमिकों समेत सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

यह पर्व बैलों की पूजा करके खेती-किसानी में योगदान के लिए सम्पूर्ण गौ-वंश के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का त्योहार है।

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर सभी गुरुजनों को मेरा सादर नमन। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को उनकी जय...
05/09/2023

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर सभी गुरुजनों को मेरा सादर नमन। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। गुरु का स्थान जीवन में बहुत ऊंचा होता है, जो आपके जीवन के मार्ग को प्रकाशित कर, सही दिशा में चलने की प्रेरणा देते हैं।

महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध, श्री नारायण गुरु जैसे महापुरुषों को गुरु मानता हूं, जिन्होंने हम सबको समाज में सर्वजन की समानता, और हर किसी के प्रति करुणा और प्रेम का ज्ञान दिया।

भारत के लोग भी गुरु समान है, जो हमारे देश की विविधता में एकता का उदाहरण देते हैं, हर समस्या से हिम्मत के साथ लड़ जाने की प्रेरणा देते हैं, जो विनम्रता और तपस्या का साक्षात रूप हैं।

अपने विरोधियों को भी मैं अपना गुरु ही मानता हूं, जो अपने आचरण से, अपने झूठों से, अपनी बातों से मुझे ये सिखाते हैं की मैं जिस रास्ते पर चल रहा हूं वो बिल्कुल सही है - और इस पर आगे बढ़ते रहने के लिए हर कीमत कम है।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के शिल्पकार भारत रत्न स्व.  #राजीव_गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन ।
20/08/2023

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के शिल्पकार भारत रत्न स्व. #राजीव_गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन ।

 बात हे अभिमान केछत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के
17/07/2023



बात हे अभिमान के
छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के

गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरःगुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमःसभी प्रदेशवासियों को गुरु...
03/07/2023

गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः

सभी प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई एवं शुभकामनाएं।

हमारी भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। आज आषाढ़ पूर्णिमा के दिन हम सब गुरुओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करते हैं।

गुरु जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं। गुरुओं द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षा को जीवन में आत्मसात कर हमें आगे बढ़ना चाहिए। #गुरु_पूर्णिमा

केंद्र सरकार को शासन करने के दो ही रास्ते पता हैं - या तो झूठ फैलाना या फिर सच को दबाना। इतिहास के पन्नों पर पर्दा डालने...
07/04/2023

केंद्र सरकार को शासन करने के दो ही रास्ते पता हैं - या तो झूठ फैलाना या फिर सच को दबाना। इतिहास के पन्नों पर पर्दा डालने से इतिहास मिट नहीं जाता। बापू की सोच और उनका दिखाया हुआ रास्ता भारत के कण-कण में बसा है, देश का मार्गदर्शक है। उसे कोई भला कैसे मिटा सकता है!

NCERT की किताबों से महात्मा गांधी के सांप्रदायिक एकता के संदेश को हटाया जा रहा है। लेकिन सरकार ये भूल जाती है कि एकता और भाईचारा किसी किताब की पंक्तियों तक सीमित नहीं है - ये भारत की सोच है।

साथ ही, आरएसएस पर महात्मा गांधी की हत्या के बाद लगाई गई रोक की भी जानकारी मिटाई जा रही है। मगर सच तो सच है। नाथूराम गोडसे ने बापू की हत्या की - ये सच है। आरएसएस पर लगा प्रतिबंध भी सच है। स्कूली किताबों से मिटाना काफी नहीं होगा - ये वो घटना है जिसे पूरा हिंदुस्तान जानता है, पूरा विश्व जानता है।

बापू हमेशा भारत की आत्मा से जुड़े रहेंगे, उनके संदेश यहां की हवाओं में गूंजते रहेंगे। कितनी भी मनमानी कर ले ये सरकार - हिंदुस्तान की आने वाली पीढ़ी हिंसा के उपर प्यार को ही चुनेगी।

हमारा संविधान है हमारा स्वाभिमानसंविधान ने ही दी हमें पहचान।समस्त देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...
26/01/2023

हमारा संविधान है हमारा स्वाभिमान
संविधान ने ही दी हमें पहचान।

समस्त देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

#गणतंत्र_दिवस

"गति ही जीवन का लक्षण है" - स्वामी विवेकानंद जीहम सभी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनको सादर...
12/01/2023

"गति ही जीवन का लक्षण है" - स्वामी विवेकानंद जी

हम सभी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनको सादर नमन करते हुए मैं आप सभी को उनकी याद में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देता हूँ.
आइये उनके विचारों को आत्मसात करें व समाज कल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का प्रयत्न करें।

नव वर्ष की हार्दिक बधाई व ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ।
31/12/2022

नव वर्ष की हार्दिक बधाई व ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ।

इंडियन पेंटिंग छत्तीसगढ़ी लोक कला विषय पर निशुल्क वैल्यू ऐडेड कोर्स आज दिनांक 25 अगस्त 2022 से 2 सितंबर 2022 तक राष्ट्री...
25/08/2022

इंडियन पेंटिंग छत्तीसगढ़ी लोक कला विषय पर निशुल्क वैल्यू ऐडेड कोर्स आज दिनांक 25 अगस्त 2022 से 2 सितंबर 2022 तक राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई द्वारा डॉ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किया गया जिसके उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि डॉक्टर अमृता कस्तूरे एवं अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रीना मजमुदार मैडम विशेष अतिथि श्री नजरुल प्रशिक्षक डॉ प्राची भिलाई एवं एम एच नफीस जी रायपुर द्वारा छात्र-छात्राओं एवं नगर वासियों को इंडियन पेंटिंग को बनाने की तकनीक सिखाई गई!

Address

Bhilai/3
Bhilai

Telephone

09770009449

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr.Khubchand Baghel Govt PG College Bhilai-3【NSUI】 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share