जी.के. गोवाणी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भीनमाल

  • Home
  • India
  • Bhinmal
  • जी.के. गोवाणी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भीनमाल

जी.के. गोवाणी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भीनमाल (ई) कम्‍पनी एन.सी.सी., सिरोही से सम्बद्ध है । एन.सी.सी. प्‍लाटून में कुल 62 कैडेट है । इसी प्रकार राष्‍ट्रीय सेवा योजना की दो इकाईयां भी कार्यरत है ।

जी.के.गोवाणी राजकीय स्‍नातकोतर महाविद्यालय की स्‍थापना सऩ् 1966 में हुई थी | स्‍थानीय भामाशाह और व्‍यावसायी स्‍व. श्री घमण्‍डी राम केवलजी गोवाणी ने स्‍थानीय युवाओं को उच्‍च शिक्षा सुलभ करवाने हेतु महाविद्यालय खोलने के लिये राज्‍य सरकार को विशाल महाविद्यालय भवन तथा पिछङे तबके के विद्यार्थीयों हेतु छात्रावास का निर्माण करवा कर राज्‍य सरकार को समर्पित किया | वर्तमान समय में महाविद्यालय मेँ कला, वाणि

ज्य और विज्ञान संकाय मे स्‍नातक एवं उच्‍च शिक्षा की आवश्‍यकता को देखते हुए राज्‍य सरकार ने वर्ष 2013 में महाविद्यालय को स्‍नातकोतर महाविद्यालय में क्रमोनत किया जिससे अब कला संकाय में स्नातकोतर स्तर की शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा भी उलब्‍ध है। महाविद्यालय शुरूआत के समय राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय, जयपुर से सम्बद्ध था उसके पश्‍चात् इसे महर्षि दयानन्‍द सरस्‍वती विश्‍वविद्यालय अजमेर से सम्बद्ध किया गया एवं पर्तमान समय में यह जयनारायण व्‍यास विश्‍वविद्यालय. जोधपुर से सम्बद्ध है।
वर्तमान समय में महाविद्यालय में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय मे भीनमाल, रानिवाडा, बागौडा एवं सांचौर के कुल 1200 विद्यार्थी अध्‍ययनरत है । महाविद्यालय में राष्‍ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की प्‍लाटून कार्यरत है जो 4 राज.

23/10/2025
महिला दिवस के अवसर पर होगी खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम। छात्राएं 12.03.2023 तक पंजीयन करवा सकती हैं।
09/03/2023

महिला दिवस के अवसर पर होगी खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम। छात्राएं 12.03.2023 तक पंजीयन करवा सकती हैं।

22/02/2023

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सत्र 2019-2020,2020-2021 के उन सभी स्वयंसेवकों को सूचित किया जाता है कि जिन स्वयंसेवकों ने अपना राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रमाण पत्र अभी तक महाविद्यालय से प्राप्त नहीं किया है, वे स्वयंसेवक अपना प्रमाण पत्र महाविद्यालय समय में आकर कर एनएसएस प्रभारी से प्राप्त कर लेवें I

  परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करवाने की अंतिम तिथि 20/02/2023।इसके बाद जमा नहीं होंगे परीक्षा फॉर्म, लापरवाही बरतने ...
17/02/2023


परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करवाने की अंतिम तिथि 20/02/2023।
इसके बाद जमा नहीं होंगे परीक्षा फॉर्म, लापरवाही बरतने वाले रहेंगे परीक्षा से वंचित।

  राज्य सरकार के निर्देशानुसार महाविद्यालय में 75% से कम उपस्थिति होने पर, वह विद्यार्थी नियमिय रूप की श्रेणी से बाहर हो...
09/02/2023


राज्य सरकार के निर्देशानुसार महाविद्यालय में 75% से कम उपस्थिति होने पर, वह विद्यार्थी नियमिय रूप की श्रेणी से बाहर हो जायेगा। अतः उसे स्वयंपाठी (प्राइवेट) श्रेणी में परीक्षा देनी होगी।

साथ ही कल राजस्थान सरकार द्वारा आगामी सत्र के लिए नाम मात्र का बजट पेश होगा, जिसका लाइव प्रसारण भी महाविद्यालय में किया जाएगा।

अतः आप सभी विद्यार्थी कल से नियमित महाविद्यालय पधारे।

07/02/2023

🔰 आवश्यक सूचना 🔰

महाविद्यालय में संस्कृत विषय पर श्री काना राम जी, असिस्टेंट प्रोफेसर ने पदभार ग्रहण कर लिया हैं। अतः संस्कृत विषय के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता हैं कि कल से उनकी नियमित कक्षाएं लगेगी, विषयध्यापक से सम्पर्क कर क्लासेज नियमित रूप से अटेंड करते रहे, कम उपस्थित होने पर मुख्य परीक्षा से वंचित किया जा सकता हैं जिसकी जिम्मेदारी विद्यार्थी स्वंय की रहेगी।
धन्यवाद।

05/02/2023

🔰 विशेष सूचना 🔰
जी.के गोवानी राजकीय महाविद्यालय भीनमाल

सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है जिन विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति का फॉर्म भरा था। उनका ऑब्जेक्शन जल्द से जल्द सही कराएं और जिन बालिकाओं ने एक्टिवा छात्रवृत्ति का फॉर्म भरा था, उनके भी ऑब्जेक्शन आए हुए हैं। उनको जल्द से जल्द ठीक करें। 🔰

नोट :- किसी भी विद्यार्थी ने एग्जाम फॉर्म नहीं भरा हो तो 14/2/2023 दिनांक से पहले एग्जाम फॉर्म भर ले और कॉलेज में जमा करा लें।

05/02/2023
05/02/2023

🔰 आवश्यक सूचना 🔰
JNV विश्वविद्यालय, जोधपुर की वर्ष 2023 प्रायोगिक परीक्षाऐं 24 फरवरी, 2023 से प्रारंभ होने जा रही हैं अतः सभी नियमित/प्राइवेट/भूतपूर्व विद्यार्थी अपने परीक्षा आवेदन की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में तुंरत जमा करा देवे अन्यथा प्रायोगिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा से वंचित रह सकते हैं जिसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थी स्वंय की होगी।
अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय से सम्पर्क करें।
धन्यवाद।

Address

रानिवाडा रोड
Bhinmal
343029

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+91 2969 220041

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जी.के. गोवाणी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भीनमाल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share