20/12/2025
मनुष्य द्वारा किसी भी रूप में किए गए कार्य उनके उन्नति के शिखर तक पहुंचाने में सहायक-डॉ.संजय गोयल।
एनसीसी ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी ग्वालियर में आयोजित PRCN कोर्स में वैश्य महाविद्यालय की एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट रीना ने सर्वश्रेष्ठ एनसीसी अधिकारी का खिताब जीतकर लहराया परचम।
महाविद्यालय प्रबंधन एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने जताई खुशी।
भिवानी 20 दिसंबर 2025
मनुष्य द्वारा किसी भी रूप में किए गए कार्य उनके उन्नति के शिखर तक पहुंचाने में अहम कार्य करते है यह बात एनसीसी ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी ग्वालियर में आयोजित PRCN कोर्स में सर्वश्रेष्ठ एनसीसी अधिकारी का खिताब जीतकर लौटी महाविद्यालय की एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट रीना के
महाविद्यालय लौटने पर उन्हें सम्मानित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.संजय गोयल ने कही।
उन्होंने कहा कि इस तरह के कोर्सों में भाग लेते हुए अनेकों
प्रतियोगिता में भाग लेकर पदक जीतना बहुत ही सराहनीय कार्य है।महाविद्यालय की एन सी सी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ रीना की इन सफलताओ पर वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरतन गुप्ता,महासचिव डॉ.पवन बुवानीवाला,
वैश्य महाविद्यालय प्रबन्धक समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता ,महासचिव भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, कोषाध्यक्ष बृजलाल सर्राफ, ट्रस्टी विजयकिशन अग्रवाल,प्राचार्य डॉ. संजय गोयल,एन सी सी अधिकारी कैप्टन डॉ. अनिल तंवर, डॉ मनीष कुमार ने उन्हें बधाई दी।
वैश्य महाविद्यालय भिवानी के एन सी सी अधिकारी कैप्टन डॉ. अनिल तंवर ने बताया कि एनसीसी ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी ग्वालियर में 6 अक्टूबर से 19 दिसंबर 2025 तक PRCN SW 113 कोर्स आयोजित किया गया था जिसमें
भारत के विभिन्न राज्यों से 130एन सी सी अधिकारियों ने ट्रेनी के रूप में भाग लेते हुए अनेकों प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता की।
उन्होंने बताया की इस कोर्स में हमारे वैश्य महाविद्यालय भिवानी की एन सी सी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ रीना ने सर्वश्रेष्ठ एनसीसी अधिकारी का खिताब
अपने नाम करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अनेकों प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता करते हुए मैराथन में प्रथम,बैडमिंटन में प्रथम,ऑर्डर का मेरिट में प्रथम,थ्रो बॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए योग, व्याख्यान प्रस्तुति, डी एस टी, मैप रीडिंग, एकेडमिक में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।