26/01/2026
🇮🇳 गणतंत्र दिवस समारोह — उल्लास और गौरव के साथ संपन्न 🇮🇳
आज विश्वविद्यालय परिसर में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय वाइस चांसलर श्री विजय कुमार अग्रवाल सर रहे। इस अवसर पर माननीय DGM श्री बी.एन. सिंह सर, CEO श्री पाटिल सर, रजिस्ट्रार सर, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रत्नेश जैन सहित सभी डीन, प्राचार्यगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय NCC कैडेट्स द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई, तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने समारोह को और भी यादगार बना दिया।
🇮🇳 देशभक्ति, एकता और संस्कारों का यह पर्व सभी के लिए प्रेरणादायक रहा। 🇮🇳
#गणतंत्रदिवस ProudMoment ViksitBharat RKDFUniversity Bhopal