MCU Alumni

MCU Alumni Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from MCU Alumni, Community College, Vikas Bhawan, Nagar, Zone/1, Bhopal.

पूर्व विद्यार्थी सम्‍मेलन 2016 दिल्‍ली (शनिवार 17 दिसम्‍बर, 2016) में आयोजन हेतु सूचना। जिन पूर्व विद्यार्थियों ने भोपाल...
24/10/2016

पूर्व विद्यार्थी सम्‍मेलन 2016 दिल्‍ली (शनिवार 17 दिसम्‍बर, 2016) में आयोजन हेतु सूचना। जिन पूर्व विद्यार्थियों ने भोपाल सम्‍मेलन के लिए पूर्व में ऑनलाईन रजिस्‍ट्रेशन किया था। उन्‍हें पुन: रजिस्‍ट्रेशन करने की आवश्‍यकता नहीं है।

Alumni Meet - 15 October, 2016
22/10/2016

Alumni Meet - 15 October, 2016

मूल्यों को साथ लेकर मीडिया में बनाए करियरमाखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के 'पूर्व विद्या...
18/10/2016

मूल्यों को साथ लेकर मीडिया में बनाए करियर
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के 'पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन' विद्वानों और विद्यार्थियों ने रखे विचार

भोपाल, 15 अक्टूबर, 2016 : पत्रकारिता मात्र रोजगार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सामाजिक सरोकारों से जुड़ा पेशा है। एक रोते हुए व्यक्ति के आँसू पोंछने की ताकत पत्रकारिता में है। पत्रकारिता से समाज को उम्मीदें हैं। एक सामान्य आदमी पत्रकारिता पर भरोसा रखता है। उसके भरोसे को बनाए रखना पत्रकारों की जिम्मेदारी है। पत्रकारिता में तेजी से बदलाव आ रहे हैं। तकनीक बदल रही है। नए माध्यम आ रहे हैं। इस परिवर्तन के साथ हमें कदमताल करते हुए मीडिया में आगे बढऩा चाहिए, लेकिन अपने मूल्यों को साथ लेकर। व्यावसायिकता के इस दौर में भी मूल्यों की पत्रकारिता कठिन कार्य नहीं है। बस एक पहल की जरूरत है। यह विचार माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के 'पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन' में वक्ताओं ने प्रकट किए। सम्मेलन का आयोजन रजत जयंती वर्ष के तारतम्य में किया गया।

पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के मुख्य वक्ता एवं राज्य सभा टीवी के कार्यकारी निदेशक राजेश बादल ने कहा कि समाचार पत्रों में अच्छा लिखने और टेलीविजन पर अच्छा दिखाने के लिए अच्छा पढऩा सबसे पहली शर्त है। भारत में मात्र पाँच साल में टेलीविजन इंडस्ट्री खड़ी हो गई। दुनिया में ऐसा उदाहरण अन्य कहीं नहीं मिलता। टेलीविजन की इस तरक्की में हमने तकनीक अपडेट की, कारोबार बढ़ा लिया, लेकिन कंटेंट के संकट से पार नहीं पा सके। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में मीडिया का और अधिक विस्तार होना है। संभाग और जिले स्तर तक मोबाइल टीवी चैनल आएंगे। सब जगह अच्छे पत्रकारों की जरूरत है, जो अच्छा कंटेंट रच सकें। उन्होंने बताया कि अच्छे कंटेंट के लिए हमें अपने सरोकारों से जुड़ा रहना होगा। एक सार्थक पहल करते हुए हम अपनी विरासत और महापुरुषों पर कार्यक्रम बना सकते हैं। श्री बादल ने कहा कि यह एक मात्र कार्यक्षेत्र है, जहाँ काम करने के बाद थकान नहीं होती, बल्कि आनंद मिलता है। दिनभर काम करने के बाद एक संतुष्टि होती है। हम कार्यालय से तरोताजा होकर निकलते हैं।

मानवीय संवेदनाओं का आंदोलन : पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन के मुख्य अतिथि एवं भारतीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष बल्देव भाई शर्मा ने बताया कि भारत की पत्रकारिता समाचारों को प्रेषित करने का उपक्रम और बौद्धिक आयोजन मात्र नहीं है, बल्कि भारतीयता की चेतना को जागृत करने का नाम है। उन्होंने कहा कि भारतीय पत्रकारिता मानवीय संवेदनाओं का निरंतर चलने वाला आंदोलन है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय ने इसी पत्रकारिता को अपने विद्यार्थियों के जरिए आगे बढ़ाया है। आज देश-दुनिया में यह विश्वविद्यालय पत्रकारिता का ब्रांड बन गया है। अपनी 25 साल की यात्रा में विश्वविद्यालय ने जो मानक स्थापित किए हैं, उनके कारण इसकी ख्याति देश की सीमाओं के बाहर पहुँच गई है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी के रूप में इस विश्वविद्यालय को मान्यता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यावसायिकता, तकनीक और दूसरे विकास के साथ कदमताल करते हुए विश्वसनीयता को बचाए रखना बहुत जरूरी है। यह तब ही संभव है, जब हम पत्रकारिता में अनेक उपलब्धियाँ अर्जित करने के बाद भी अपने सामाजिक दायित्व बनाए रखेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि जीवन को धन्यता देने वाला काम पत्रकारिता है। यह काम सुख और संतुष्टि देता है।

कहानी जैसी है 25 साल की यात्रा : संस्थापक महानिदेशक श्री राधेश्याम शर्मा ने विश्वविद्यालय की शुरुआत के कई प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि 1991 से शुरू हुई विश्वविद्यालय की यात्रा एक कहानी की तरह लगती है। प्रारंभ से हमने ध्यान रखा कि मीडिया के क्षेत्र में आ रही तकनीक को ध्यान में रखकर पाठ्यक्रम तैयार किया जाए। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखा कि विश्वविद्यालय की स्थापना महान पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी के नाम पर हुई है, इसलिए उनके मूल्यों को ही आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने बताया कि सौभाग्य से पं. माखनलाल चतुर्वेदी से मेरी मुलाकात हुई थी। उन्होंने पत्रकारिता का मंत्र बताया था कि यह कलम रुकनी नहीं चाहिए, भटकनी नहीं चाहिए और न ही कभी झुकनी चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि राष्ट्र और राष्ट्रभक्ति के प्रति माहौल बनाने की जो प्रेरणा हमें माखनलाल चतुर्वेदी से मिली है, उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है।

एक कदम आगे की योजना : कुलपति प्रो. बृज किशोर कुठियाला ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य भविष्य में मीडिया के विकास और विस्तार को ध्यान में रखकर 'एक कदम आगे' रहने का है। विश्वविद्यालय की इस यात्रा में तीन महत्त्वूर्ण घटनाएं हुईं। पहली, पत्रकारिता में आ रहे भटकाव को रोकने के लिए माखनलाल चतुर्वेदी के नाम पर इस विश्वविद्यालय की स्थापना होना। दूसरी, जब विश्वविद्यालय में पत्रकारिता के साथ-साथ कम्प्यूटर की शिक्षा को शामिल किया गया। तीसरी, जब विश्वविद्यालय ने अध्ययन केन्द्र शुरू किए। प्रो. कुठियाला ने कहा कि डिजिटल भारत (कम्प्यूटर साक्षरता) बनाने में विश्वविद्यालय की बड़ी भूमिका है। प्रतिवर्ष विश्वविद्यालय से बड़ी संख्या में विद्यार्थी कम्प्यूटर के कोर्स पीजीडीसीए और डीसीए करते हैं। हमने भविष्य को ध्यान में रखकर एमएससी इन साइबर सिक्योरिटी, एमएससी इन बिग डेटा एनालिसिस और मीडिया रिसर्च के पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। विश्वविद्यालय कंटेंट प्रोडक्शन, प्रशिक्षण और तकनीक के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। प्रिंटिंग टेक्नॉलोजी के बाद अब ट्रांसमिशन तकनीक का पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की योजना है। उन्होंने बताया कि संचार शोध के क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने देश और देश के बाहर एक महत्त्वपूर्ण स्थान बनाया है। वर्तमान में विश्वविद्यालय में 17 विषयों पर शोध परियोजनाएं चल रही हैं। पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन की प्रस्तावना कुलाधिसचिव लाजपत आहूजा ने रखी और आभार प्रदर्शन कुलसचिव दीपक शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन जनसंचार विभाग के अध्यक्ष संजय द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर पूर्व विद्यार्थियों के अनुभव पर आधारित लेखों की पुस्तक 'रजत पथ' और शोध पर आधारित पुस्तक 'सामाजिक अनुसंधान और सर्वेक्षण के मूल तत्व' का विमोचन भी किया गया।

विद्यार्थियों ने साझा की सफलता की कहानियाँ : पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन में 1991 से लेकर 2016 तक के विद्यार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अपनी सफलता की कहानियाँ साझा कीं। 1992 के विद्यार्थी रहे विजय मनोहर तिवारी ने कहा कि गणित का अध्यापन छोड़कर पत्रकारिता का पाठ्यक्रम करने विश्वविद्यालय में आए थे। आज वह पत्रकारिता में आकर धन्यता महसूस कर रहे हैं। इस पेशे के कारण उन्हें भारत की आत्मा को बहुत करीब से देखने का मौका मिला। कम्प्यूटर के विद्यार्थी रहे अभिषेक माथुर ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किया गया साइबर सिक्योरिटी का पाठ्यक्रम गेम चेंजर है। यह विश्वविद्यालय को नई पहचान देगा। वहीं, रिचा वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय में उन्हें घर से दूर होकर भी घर जैसी अनुभूति होती थी। पत्रकारिता के विद्यार्थी रहे धर्मेंद्र पैगवार ने कहा कि पत्रकार को आंतरिक प्रतिस्पद्र्धा से जूझने के लिए भी तैयार किया जाना चाहिए। अपेक्स बैंक के जनसंपर्क अधिकारी अभय प्रधान ने कहा कि विश्वविद्यालय से उन्होंने जनसंपर्क का पाठ्यक्रम किया, जिसका उन्हें बहुत लाभ मिला है। वहीं, रवि मिश्रा ने कहा कि दुविधाओं से घबराना नहीं चाहिए, दुविधाएं हमें नए रास्ते खोजने में मदद करती हैं। चैतन्य चेतन ने कहा कि असफलताओं को सफलता की कुंजी समझना चाहिए। इसके अलावा नैना यादव, अंकुर विजयवर्गीय, सिद्धांत श्रीवास्तव और दीपक विश्वकर्मा ने भी अपने विचार रखे। सब ने कहा कि एक लम्बे समय बाद भोपाल आकर पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।

संस्कृत गीतों और धुनों ने किया मंत्रमुग्धमाखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के 'पूर्व विद्या...
18/10/2016

संस्कृत गीतों और धुनों ने किया मंत्रमुग्ध
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के 'पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन' में संस्कृत बैंड ध्रुवा की प्रस्तुति

भोपाल, 15 अक्टूबर, 2016 : वेदों की ऋचाओं और श्लोकों से संस्कृत बैंड ध्रुवा ने जब अपनी प्रस्तुति शुरू की, तब श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। एक ओर रवीन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर शरद पूर्णिमा की चाँदनी शीतलता का अहसास करा रही थी, वहीं ध्रुवा बैंड के सुर-ताल पर संस्कृत श्रोताओं के हृदय में उतर रही थी। संस्कृत गीतों, भजनों और श्लोकों की यह सांगीतिक प्रस्तुति ध्रुवा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन के अवसर दी। संस्कृत के मंत्रों के साथ भारतीय पारंपरिक और पाश्चात्य के इस अद्भुत संगम को सुनने के लिए देशभर के मीडिया और संचार संस्थाओं में कार्यरत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ अध्यापक, अधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

संस्कृत बैंड ध्रुवा के कलाकारों ने जैसे ही शंख के संघोष और ड्रम की थाप के साथ आलाप लिया और ओम का उच्चारण किया, रवींद्र भवन का मुक्ताकाश मंच तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज गया। ध्रुवा के कलाकारों ने ऋग्वेद की ऋचाओं, आदि शंकराचार्य के भजन 'भज गोविन्दम्', सूरदास के भजन 'प्रभु मोरे अवगुन चित्त न धरो' और माधवाचार्य के मधुराष्टकम् को जब प्रस्तुत किया, तब श्रोता आनंदित हो उठे। इसके अलावा उन्होंने प्रो. राधावल्लभ त्रिपाठी के मल्लाह गीत, कालिदास के प्रेम पत्र और कबीर के भजन 'झीनी चदरिया' की बेहतरीन प्रस्तुति दी। दुनिया के एकमात्र संस्कृत बैंड ने अपना परिचय बैंड के शीर्षक गीत 'हम ध्रुवा हैं' के जरिए दिया। 'हम ध्रुवा हैं, हम ध्रुवा हैं, हम आए बांटने चैन और सुकून, शांति, अमन, सुकून... ' गीत के जरिए उन्होंने श्रोताओं का दिल जीत लिया। अंत में वंदेमातरम् को अनूठे ढंग से फ्यूजन के साथ प्रस्तुत कर बैंड ने खूब वाह-वाही बटोरी।

For more info visit : http://www.mcu.ac.in and http://mcnujc.ac.in

माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय का पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन 15 अक्टूबर कोडॉ. चन्द्रप्रकाश द्विवेदी, बल्देव भाई शर्मा, रा...
14/10/2016

माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय का पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन 15 अक्टूबर को

डॉ. चन्द्रप्रकाश द्विवेदी, बल्देव भाई शर्मा, राधेश्याम शर्मा और राजेश बादल होंगे अतिथि

भोपाल, 13 अक्टूबर, 2016 : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय अपने रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बृहद स्तर पर पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन 15 अक्टूबर को रविन्द्र भवन में होगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष बल्देव भाई शर्मा, विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के संस्थापक महानिदेशक एवं वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम शर्मा, मुख्य वक्ता राज्यसभा टीवी के कार्यकारी निदेशक राजेश बादल उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. बृज किशोर कुठियाला करेंगे। इस अवसर पर विद्वानों से संवाद के साथ ही पूर्व विद्यार्थी भी अपनी सफलता की कहानी सबके साथ साझा करेंगे। सम्मेलन का शुभारम्भ सुबह 11 बजे से होगा। इसके पहले पंजीयन सुबह 10:30 बजे प्रारंभ हो जाएगा। शाम को 6 बजे से देश के पहले संस्कृत बैंड 'ध्रुवा' की रोचक प्रस्तुति होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 'चाणक्य' के रूप में प्रख्यात एवं जाने-माने फिल्म निर्देशक डॉ. चन्द्रप्रकाश द्विवेदी होंगे।

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की अब तक की यात्रा स्वर्णिम रही है। विश्वविद्यालय ने 25 वर्षों में प्रगति के नए आयाम प्राप्त किए हैं। संचार के इस युग में कुशल संचारकों की आवश्यकता को विश्वविद्यालय पूरा कर रहा है। यहाँ के विद्यार्थी देशभर के प्रमुख मीडिया एवं संचार के संस्थानों में प्रमुख पदों पर कार्यरत हैं। विद्यार्थियों की सफलता की कहानियाँ स्वयं ही विश्वविद्यालय के विकास की परिचायक हैं। रजत जयंती वर्ष जैसे महत्त्वपूर्ण और हर्ष के अवसर पर विश्वविद्यालय ने अपने सभी पूर्व विद्यार्थियों को एकत्र करने का निर्णय लिया है। पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन में उद्घाटन समारोह के बाद विद्यार्थियों के लिए खुला सत्र, चर्चा सत्र और समूह सत्रों का आयोजन किया जाएगा। ताकि सभी विद्यार्थी अपनी स्मृतियों को ताजा कर सकें, मिलजुल सकें और एक-दूसरे से परिचित हो सकें। सम्मेलन में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के आने की सूचना है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 1991 से 2016 तक के विद्यार्थी देशभर से भोपाल पहुँच रहे हैं।

'रजत पथ' का विमोचन : विश्वविद्यालय के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर पूर्व विद्यार्थियों के अनुभवों और स्मृतियों पर आधारित पुस्तक 'रजत पथ' भी तैयार की गई है। इस पुस्तक का विमोचन भी पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन में किया जाएगा।

संस्कृत बैंड की आकर्षक प्रस्तुति : रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आकर्षण का केन्द्र होगा, संस्कृत बैंड 'ध्रुवा'। यह देश का पहला और एकमात्र संस्कृत बैंड है। ध्रुवा की प्रस्तुतियों की देशभर में चर्चा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।

For Information Please Visit : http://www.mcu.ac.in and http://mcnujc.ac.in/

Alumni Meet of MCU on October 15 Baldev Bhai Sharma, Radheshyam Sharma and Rajesh Badal to be guests Bhopal, 13 October,...
14/10/2016

Alumni Meet of MCU on October 15
Baldev Bhai Sharma, Radheshyam Sharma and Rajesh Badal to be guests

Bhopal, 13 October, 2016. Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication is organising Alumni Meet on the occasion of its silver jubilee year. The meet will be held at Ravindra Bhavan on October 15. Senior journalist and chairman of National Book Trust Baldev Bhai Sharma will be chief guest of the inaugural session of the meet. Founder director general and senior journalist Radheshyam Sharma will be special guest on the occasion. Executive director of Rajya Sabha TV Rajesh Badal will be key speaker. University Vice-Chancellor Prof Brij Kishore Kuthiala will chair the function.

Ex-students will share their success story on the occasion. The meet will begin at 11 am. The registration will start at 10.30 am. In the evening at 6, a unique presentation will be made by the country's first Sanskrit band 'Dhruva'.

It has been glorious journey of the Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication and it has achieved new dimensions of progress in last 25 years. The university is meeting the need of skilled communicators in the era of communication. Its alumni are working at prominent places in media and communication institutes across the country. Success of students reflects the development of the university itself. The university has decided to hold alumni meet on the occasion of silver jubilee year.

Open session discussion and group sessions will be held after the inaugural function for providing opportunity to students to interact with each other. Students from the batches 1991 to 2016 are coming from different places of the country to attend the meet and have got registered through online process.

'Rajat Path' to be released: The University has prepared 'Rajat Path' a book containing experiences and memories of previous students. It will be released in the meet.

Enthralling presentation by Sanskrit Band: Cultural programme will be organised at Muktakash Manch of Ravindra Bhavan at 6 pm. Sanskrit band 'Dhruva' will be the main attraction of the programme. The band is unique of its kind. Prominent persons of the city will present on the occasion.
For Information Please Visit : http://www.mcu.ac.in and http://mcnujc.ac.in/

13/10/2016

Address

Vikas Bhawan, Nagar, Zone/1
Bhopal
462011

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MCU Alumni posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share