11/06/2026
"आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी" अभियान के अंतर्गत गायत्री शक्तिपीठ, भोपाल में प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित होने वाले सामूहिक पुंसवन संस्कार एवं नवदंपत्ति मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
सभी परिजनों के उत्साहपूर्ण सहयोग एवं प्रयासों से 29 गर्भवती बहनों का गर्भ संस्कार सम्पन्न कराया गया। संस्कार प्रक्रिया को मंजुलता श्रीवास्तव दीदी, मोनिका श्रीवास्तव दीदी, संगीता पाटीदार दीदी, लक्ष्मी नागवंशी दीदी एवं छब्बो ताई दीदी की टोली द्वारा सम्पन्न कराया गया। उपचर्या व्यवस्था में कोलार चेतना केंद्र एवं महिला प्रकोष्ठ की बहनों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ परिजनों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गुरु वंदना गीत के साथ किया गया। गुरु वंदना की प्रस्तुति संगीता पाटीदार दीदी, मोनिका श्रीवास्तव दीदी एवं अनुज डांगे भाई द्वारा की गई।कार्यक्रम का कुशल संचालन गोपाल भैया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अभियान परिचय नम्रता जोशी दीदी द्वारा प्रस्तुत किया गया। आदर्श दांपत्य विषय पर शांति बरपेटे दीदी, गर्भ ज्ञान-विज्ञान पर आशा पाठक दीदी तथा योग एवं प्राणायाम पर डॉ. श्रद्धा सुमन दीदी ने मार्गदर्शन प्रदान किया। रचनात्मक गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण अनमोल भैया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ परिजनों श्रीमती मधु श्रीवास्तव दीदी, श्री अमर धाकड़ जी एवं श्री रमेश नागर जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
अंत में युवा जिला संयोजक डॉ. दयानंद समेले जी भाईसाब द्वारा उपस्थित सभी गर्भवती बहनों, उनके परिजनों, नवदंपत्तियों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। भोजन व्यवस्था के लिए गायत्री शक्तिपीठ एवं सफल संचालन हेतु युवा प्रकोष्ठ की संपूर्ण टीम को विशेष धन्यवाद ।