28/09/2026
सृजन न तो उम्र की मोहताज है, न किसी बंधन की,
यह तो बस मन की वो स्वतंत्र उड़ान है,
जो विचारों को पंख देकर
यथार्थ के गगन में उड़ा देती है।
हिन्दी विभाग के विद्यार्थिओं की ऐसे ही सृजनात्मकता का परिचय पाने के लिए क्रांतिगुरु श्यामजी कृष्ण वर्मा कच्छ विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत 'संस्मरणलेखन प्रतियोगिता' एवं 'रिपोतार्जलेखन प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। नये पाठयक्रम में विद्यार्थी हिन्दी की जिन विद्याओं को पढ़ते है, उन विद्याओं में सृजन करने का अवसर भी उन्हें मिला। यह प्रतियोगिता दिनांक 12/09/2026 को रखी गई थी। जिसमें प्रथम एवं दृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रतिभागित्व किया था। जिसमें संस्मरण लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुराणी आर्य, द्वितीय स्थान जाट करन एवं भानुशाली क्रिष्ना, तृतीय स्थान कोली आशिका ने प्राप्त किया था। इसके अलावा रिपोतार्ज लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शैख़ जैनब, द्वितीय स्थान लुहार मीना, तृतीय स्थान चावड़ा धारा ने प्राप्त किया था। सभी विजेता विद्यार्थिओं को हार्दिक शुभकामनाएँ 💐💐💐