Gulab Singh Hindu P.G.College Chandpur Bijnor

Gulab Singh Hindu P.G.College Chandpur Bijnor Gulab Singh Hindu P.G.College is a government aided postgraduate college situated on Noorpur, Chandpur Bijnor. It is affiliated to M.J.P.

Rohilkhand University Bareilly.

आज दिनांक 1 नवम्बर 2025 को माननीय कुंवर धीरेंद्र प्रताप सिंह जी आजीवन अध्यक्ष गुलाब सिंह हिन्दू (पी.जी.) कॉलेज, चांदपुर,...
01/11/2025

आज दिनांक 1 नवम्बर 2025 को माननीय कुंवर धीरेंद्र प्रताप सिंह जी आजीवन अध्यक्ष गुलाब सिंह हिन्दू (पी.जी.) कॉलेज, चांदपुर, बिजनौर एवं वाइस प्रेसिडेंट, जिला सहकारी चीनी मिल, नजीबाबाद द्वारा अपने कृषि फॉर्म पर गन्ना कटाई का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने किसानों को बेहतर खेती के लिए प्रेरित किया तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने सभी किसानों को मेहनत, एकता और आधुनिक खेती की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

आज दिनांक 15 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चांदपुर-स्याऊ में 79 वां स्वतंत्रता द...
15/08/2025

आज दिनांक 15 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चांदपुर-स्याऊ में 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। आज के कार्यक्रम में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय की प्रबंध समिति के आजीवन अध्यक्ष कुँवर धीरेंद्र प्रताप सिंह जी ने किया। राष्ट्रगान के उपरांत एकेडमिक डायरेक्टर प्रोफेसर अनिल कुमार वर्मा ने उच्च शिक्षा निदेशक के संदेश का वाचन किया एवं छात्र- छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें मनु वर्मा, सफिया फातिमा, श्रद्धा वत्स, कु0 प्रीति, कु0 संध्या, कु0 नैना आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं महाविद्यालय की प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष एडवोकेट बलकरन सिंह जी ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि कुंवर धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र-निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। देश के अमर शहीदों के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि विद्यार्थी अपनी शिक्षा को प्राथमिकता दें और उन्हें मिलने वाले अवसरों का भरपूर उपयोग करें।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक नागरिक को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने, सामाजिक सद्भाव को प्राप्त करने तथा एक समावेशी भारत के निर्माण के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाने की याद दिलाता है।
कार्यक्रम में बाहर से आये अतिथियों, संजय कुमार, अवनीश राठी, गुलिस्तान, ज्ञानेन्द्र सिंह के अतिरिक्त महाविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर के अधिकारी कैप्टन अशोक कुमार, प्रोफेसर दिनेश सिंह, डॉ0 (श्रीमती) अखिलेश, डॉ0 संतोष देवी, डॉ0 जैनुल आबेदीन, डॉ0 अमित पुण्डीर, डॉ0 प्रदीप कुमार तालान,डॉ0 विनोद कुमार, डॉ0 कुलदीप, सनी कुमार,आस मोहम्मद, सुरेंद्र सिंह, डॉ0 ज्ञानेंद्र सिंह, मौ0 आरिफ, डॉ0 देवेश कुमार, डॉ0 मीनाक्षी चौहान, नरेंद्र सिंह, मौ0 सलीम, मौ0 सुलेमान, अमित मलिक, अरविंद कुमार, डॉ0 राजकुमार, पूजा राजपूत, राजेश श्रीवास्तव, सौरभ चौहान, आदि शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेवक/स्वयं सेविकाएं, एनसीसी के समस्त कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
मंच का कुशल संचालन एकेडमिक डायरेक्टर प्रोफेसर अनिल कुमार वर्मा द्वारा किया गया।

आज दिनांक 26 जनवरी 2025 दिन रविवार को गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर, बिजनौर में 76 वॉ गणतंत्र दिवस ध...
26/01/2025

आज दिनांक 26 जनवरी 2025 दिन रविवार को गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर, बिजनौर में 76 वॉ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय की प्रबंध समिति के आजीवन अध्यक्ष कुँवर धीरेंद्र प्रताप सिंह जी द्वारा ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान के उपरांत एन0सी0सी0 के कैडेट्स ने मार्च पास्ट/परेड करके राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान प्रस्तुत किया। इसके उपरांत एकेडमिक डायरेक्टर प्रोफेसर अनिल कुमार वर्मा ने उच्च शिक्षा निदेशक के संदेश का वाचन किया एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें कु0 मनु वर्मा, रंजीत कुमार आदि प्रमुख थे ।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंध समिति के आजीवन अध्यक्ष कुँवर धीरेंद्र प्रताप सिंह जी द्वारा श्रद्धा वत्स, भावना राजपूत, रीनू, प्राची, पायल, उजाला, अदिति जिंदल, बुशरा परवीन, नितिन, विशाल, अखिल, आदित्य, रंजीत ,मनु वर्मा, सलोनी, सचिन, पंकज आदि विद्यार्थियों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों हेतु पुरस्कार प्रदान किया गया।
अपने उद्धबोधन में महाविद्यालय की प्रबंध समिति के आजीवन अध्यक्ष कुँवर धीरेंद्र प्रताप सिंह जी ने कहा कि आज हम 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, जो 26 जनवरी, 1950 को हमारे संविधान को अपनाने का प्रतीक है। यह दिन इसलिए भी बहुत खास हो जाता है क्योंकि इस दिन ही हमने अंग्रेजों के नियम-कायदों से हटकर अपना अलग संविधान तैयार करने के बाद उसे लागू किया था।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना ने अपने उद्धबोधन में कहा 26 जनवरी भारत के इतिहास में एक विशिष्ट तिथि है जो हमेशा अंकित रहेगी क्योंकि इसी तिथि को भारतीय नागरिकों को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार प्राप्त हुआ। यह हमारे लिए आत्मचिंतन तथा आत्ममंथन का विषय है कि हम देश को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए किस प्रकार योगदान कर सकते हैं।
कार्यक्रम में प्रोफेसर अशोक कुमार ने सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन हमें हमारे संविधान की ताकत और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है। भारतीय होने पर गर्व महसूस कराने के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों की याद दिलाता है।
कार्यक्रम में ग्राम बुडगरा से आए अतिथि संजय सिंह, विमल कुमार, अनिरुद्ध चौहान, गुलिस्तान के अतिरिक्त प्रोफेसर (डॉ0) दिनेश सिंह, प्रोफेसर (डॉ0) महीपाल सिंह, डॉ0 श्रीमती अखिलेश, डॉ0 संतोष देवी, डॉ0 जैनुल आब्दीन, डॉ0 मीनाक्षी चौहान, डॉ0 साजिद अंसारी, मोहम्मद सलीम, सुरेंद्र सिंह, डॉ0 ज्ञानेंद्र सिंह, मोहम्मद आरिफ, डॉ0 कुलदीप , सनी कुमार, रामविलास यादव, अमित कुमार मलिक, अरविंद कुमार, अमित कुमार पुंडीर, डॉ0 प्रदीप कुमार तालान, आस मोहम्मद, मोहम्मद सुलेमान, डॉ0 राजकुमार, डॉ0 विनोद कुमार, डॉ0 देवेश कुमार, श्रीमती पूजा राजपूत, कु0 इलमा, फहीम अहमद, राजेश श्रीवास्तव, सौरभ चौहान, आदि शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेवक/स्वयं सेविकाओं, एनसीसी के समस्त कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना ने की तथा मंच का कुशल संचालन एकेडमिक डायरेक्टर प्रोफेसर अनिल कुमार वर्मा जी द्वारा किया गया।

कल दिनांक 22/12/2024 को पूर्वान्ह 11 बजे किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में  श्री अरविन्द कुमार ...
23/12/2024

कल दिनांक 22/12/2024 को पूर्वान्ह 11 बजे किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में श्री अरविन्द कुमार (ADM), बिजनोर ने कुँवर धीरेन्द्र प्रताप सिंह जी वाईस चेयरमैन किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद एवं आजीवन अध्यक्ष गुलाब सिंह हिन्दू महाविद्यालय चांदपुर, बिजनौर को दूसरी बार वाइस चेयरमैन निर्वाचित होने पर शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार राणा, विधायक धामपुर, राजा भारतेन्द्र जी पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद बिजनोर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में ADM श्री अरविन्द कुमार जी, जनरल मैनेजर श्री सुखवीर सिंह जी (PCS), श्री आकाश तिवारी जी (CCO), फेडरेशन डायरेक्टर लोकेन्द्र सिंह, श्री सूर्यमणि रघुवंशी, सम्पादक बिजनोर टाइम्स, बिजनोर एवं समस्त मंचासीन नव निर्वाचित डायरेक्टर्स चीनी मिल नजीबाबाद के साथ श्री हरेंद्र सिंह, श्री अवनीश राठी, श्री संजय कुमार, प्रियांशु व भारी संख्या में किसान मौजूद रहे !

आज दिनांक 11/11/2024 को पूर्वान्ह 11 बजे किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद में पेराई सत्र (2024-2025) का शुभारंभ जिलाधिकारी...
11/11/2024

आज दिनांक 11/11/2024 को पूर्वान्ह 11 बजे किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद में पेराई सत्र (2024-2025) का शुभारंभ जिलाधिकारी बिजनोर माननीय अंकित अग्रवाल जी(IAS), चेयरमेन किसान सहकारी चीनी मिल, एवं कुँवर धीरेन्द्र प्रताप सिंह जी वाईस चेयरमैन किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद एवं आजीवन अध्यक्ष गुलाब सिंह हिन्दू महाविद्यालय चांदपुर, बिजनौर के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ से पूर्व हवन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम मे जनरल मैनेजर श्री सुखवीर सिंह जी (PCS), श्री आकाश तिवारी जी (CCO), फेडरेशन डायरेक्टर लोकेन्द्र सिंह जी के साथ अन्य चीनी मिल स्टाफ़ सदस्य मौजूद रहे |

आज दिनांक 21/08/2024 को गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर बिजनोर में पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया ...
21/08/2024

आज दिनांक 21/08/2024 को गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर बिजनोर में पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ0 गजराज सिंह, पारुल सिसौदिया, कुँवरदीप देशवाल, विकुल चौधरी, राजीव अग्रवाल, डॉ0 योगेंद्र कुमार, सज्जाद अली ज़ैदी, नौशाद आलम, डॉ0 राजेश कुमार, विपिन कुमार एडवोकेट, पूर्णिमा सिंह, प्रीति सिंह रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में पुरातन छात्रों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
महाविद्यालय में भूतपूर्व विद्यार्थियों का बैजेज से स्वागत किया गया तथा कु0 भावना तथा कु0 श्रष्टि द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात प्रो0 दिनेश सिंह द्वारा सभी पूर्व विधार्थियों का परिचय महाविद्यालय के वर्तमान छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में प्रशासनिक पदों पर कार्यरत, , शिक्षक, बैंक मैनेजर, व्यवसायी सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व छात्रों ने शैक्षणिक, सामाजिक, पारिवारिक और प्रशासनिक बिंदुओ पर परस्पर अनुभव शेयर किए। कई वर्षों बाद अपने साथियों से मिलने की ख़ुशी उनके चेहरे पर दिख रही थी। पुरातन छात्र सम्मेलन में पूर्व छात्रों ने विद्यालय में बिताए सालों की यादों को सांझा किया। उन्होंने बताया कि
जीवन में संघर्ष हमें स्वयं करना पड़ता है। संघर्ष से हमारे व्यक्तिव का निर्माण होता है जो सफलता की ओर ले जाता है। विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आगे आने वाले समय में कैसे क्या करना चाहिए।इसके लिए उन्होंने अच्छे-अच्छे सुझावों को भी प्रस्तुत किया। श्रीमती पारुल सिसौदिया, पंचायतराज अधिकारी, अमरोहा ने कहा कि सफलता के लिए जीवन में अनुशासन, धैर्य, नियमितता एवं समयबद्धता बहुत आवश्यक है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के एकेडमिक डायरेक्टर प्रो0 अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि किसी भी विद्यालय की पूंजी उसके पुरातन छात्र होते हैं। जो समाज में, संस्थान की शुरुआत से लेकर प्रगति, विकास तथा उत्थान हेतु प्रयासों के उदाहरण होते हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी महाविद्यालय में पढ़ाई करने के लिए आते है,और पढ़ाई करके चले जाते हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां शेष रह जाती है। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या महोदया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा पूर्व विधार्थियों से महाविद्यालय से जुड़े रहने तथा समय-समय पर महाविद्यालय आते रहने का आग्रह किया। इसके पश्चात महाविद्यालय की ओर से सभी पूर्व विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह तथा महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका *'गुलाब प्रकीर्ति'* भी भेंट किये गए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अतिरिक्त अधिसंख्य में विधार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक प्रो0 दिनेश सिंह रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ0 प्रदीप कुमार तालान ने किया।

आज दिनांक 16 फरवरी 2024 को गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चांदपुर-स्याऊ में स्वर्गीय गुलाब सिंह जी की जयंती क...
16/02/2024

आज दिनांक 16 फरवरी 2024 को गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चांदपुर-स्याऊ में स्वर्गीय गुलाब सिंह जी की जयंती के अवसर पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। आर्य समाज संस्था से जुड़े श्री अतुल भाटिया ने वैदिक रीति से हवन-यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ के यजमान महाविद्यालय की प्रबंध समिति के आजीवन अध्यक्ष कुंवर धीरेंद्र प्रताप सिंह जी रहे।
हवन-यज्ञ के उपरांत सभी ने स्वर्गीय गुलाब सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। महाविद्यालय की प्रबंध समिति के आजीवन अध्यक्ष कुंवर धीरेंद्र प्रताप सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय का चाँदपर-स्याऊ तथा संबंधित क्षेत्र में शिक्षा को चरम पर पहुचाने में उल्लेखनीय योगदान रहा है। समाज के सभी वर्गों को सहज-सुलभ शिक्षा प्रदान करने हेतु गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय कृतसंकल्प है। उन्होंनें आगे कहा कि हम सभी को गुलाब सिंह जी के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ0) साधना ने अपने संबोधन में कहा कि यज्ञ, तप, हवन हमारे देश की परंपरा के अभिनंदन अंग हैं जिनका हमें अपने जीवन में पालन करना चाहिए जिससे कि हमारा देश उन्नति के मार्ग पर निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ0) साधना ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर ग्राम बुडगरा से आए अतिथि संजय कुमार शमीम अहमद, गुलिस्तान, अमन चौहान, प्रियांशु चौहान के अतिरिक्त महाविद्यालय के प्रोफेसर अनिल कुमार वर्मा, प्रोफेसर दिनेश सिंह, प्रोफेसर अशोक कुमार, डॉ जैनुल आबिदीन, डॉक्टर श्रीमती अखिलेश,डॉ प्रदीप कुमार तालान, डॉ विनोद कुमार, डॉ देवेश सिंह, डॉ कुलदीप, राम विलास यादव, डॉ अमित कुमार पुंडीर, अमित कुमार मलिक, अरविंद कुमार, सनी कुमार, डॉ मीनाक्षी चौहान, डॉ संतोष देवी, पूजा राजपूत, इलमा, मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद सलीम,मोहम्मद आरिफ, नरेंद्र सिंह, गौतम सिंह सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। हवन-यज्ञ को सफल बनाने में राजेश श्रीवास्तव, कुलदीप कुमार, जबर सिंह, सोनू कुमार तथा संजय शर्मा का उल्लेखनीय योगदान रहा।

आज दिनांक 12 फरवरी 2024 को गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चांदपुर-स्याऊ में अंतरमहाविद्यालय रस्सा-कसी प्रतियो...
12/02/2024

आज दिनांक 12 फरवरी 2024 को गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चांदपुर-स्याऊ में अंतरमहाविद्यालय रस्सा-कसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर के अलावा आरएसएम महाविद्यालय धामपुर, आर्य खजानो देवी महाविद्यालय बास्टा, वाईएमएस महाविद्यालय मंडी धनौरा की टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय की प्रबंध समिति के आजीवन अध्यक्ष कुंवर धीरेंद्र प्रताप सिंह जी के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसका पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता का पहला मैच आरएसएम महाविद्यालय, धामपुर तथा आर्य खजानो देवी महाविद्यालय, बास्टा के बीच हुआ जिसमें आरएसएम महाविद्यालय, धामपुर की टीम विजेता रही। दूसरा मैच गुलाब सिंह हिंदू महाविद्यालय तथा वाईएमएस महाविद्यालय, मंडी धनौरा के बीच हुआ जिसमें गुलाब सिंह महाविद्यालय की टीम विजेता रही। फाइनल मैच आरएसएम महाविद्यालय, धामपुर तथा गुलाब सिंह हिन्दू महाविद्यालय के बीच में हुआ जिसमें गुलाब सिंह हिन्दू महाविद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव के प्राप्त किया। तीसरे स्थान के लिए वाईएमएस महाविद्यालय, मंडी धनौरा तथा आर्य खजानो देवी महाविद्यालय, बास्टा के बीच मैच हुआ जिसमें वाईएमएस महाविद्यालय, मंडी धनौरा की टीम ने आसानी से आर्य खजानो देवी महाविद्यालय, बास्टा को हराकर विजय प्राप्त की। विजयी टीम के टीम मैनेजर हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 रामविलास यादव रहे। मैच में श्री अशोक त्यागी ने मैच रेफरी की भूमिका निभाई।
इस आयोजन में महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में प्रोफेसर (डॉ0) सोमपाल सिंह तथा विशेषज्ञ के रूप में डॉ0 अर्चना जी उपस्थित रहीं। क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजक-सचिव गुलाब सिंह हिन्दू महाविद्यालय, चांदपुर के प्रोफेसर डॉ0 अशोक कुमार रहे, जिन्होंने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर साधना ने की। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्रबंध समिति का जीवन अध्यक्ष को कुंवर धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं प्राचार्या प्रोफेसर साधना ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि महोदय ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एक खिलाड़ी के लिए हार और जीत मायने नहीं रखती वरन वह अपनी मेहनत और लगन से सदैव अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में लगा रहता है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय खेलों के क्षेत्र में निरंतर नित नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है। महाविद्यालय में अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न खेलों में भी विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का हमेशा प्रयास किया जाता है।
आयोजन में प्रोफेसर अनिल कुमार वर्मा, प्रोफेसर महिपाल सिंह, डॉ0 जैनुल आबेदीन, डॉ0 श्रीमती अखिलेश, डॉ0 विनोद सिंह, डॉ0 प्रदीप कुमार तालान, डॉ0 ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ0 कुलदीप, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद सुलेमान, डॉ0 देवेश कुमार, डॉ0 संतोष देवी, पूजा राजपूत, डॉ0 मीनाक्षी चौहान, मोहम्मद सलीम, नरेंद्र सिंह, गौतम सिंह, संजय कुमार,गुलिस्तान सहित समस्त शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा बहुसंख्या में छात्र एवं छात्राओं ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर उदिता राजपूत ने किया।

गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर-स्याऊ में महाविद्यालय की प्रबंध समिति के पूर्व आजीवन अध्यक्ष स्वर्गीय क...
10/12/2023

गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर-स्याऊ में महाविद्यालय की प्रबंध समिति के पूर्व आजीवन अध्यक्ष स्वर्गीय कुंवर महिपाल सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें आर्य कन्या गुरुकुल नजीबाबाद से पधारी आचार्य डॉ0 प्रियंवदा एवं छात्राओं ने वैदिक रीति से हवन-यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ के यजमान महाविद्यालय की प्रबंध समिति के आजीवन अध्यक्ष कुंवर धीरेंद्र प्रताप सिंह जी रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चांदपुर क्षेत्र के उप-जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि स्योहारा चीनी मिल के प्रबंधक श्री अरविंद सिंह, बरकतपुर शुगर मिल के प्रबंधक श्री कुलदीप सिंह जी एवमं वरिष्ठ समाजसेवी श्री अनिल पांडे जी रहे।
हवन-यज्ञ के उपरांत सभी ने स्वर्गीय कुंवर महीपाल सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि के पश्चात के विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा एनसीसी में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। उप-जिलाधिकारी श्री मनोज कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वर्गीय कुंवर महीपाल सिंह का महाविद्यालय को शिक्षा के चरम पर पहुचाने में उल्लेखनीय योगदान रहा है। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। इसके पश्चात श्री अनिल पांडे जी ने अपने संबोधन में कहा कि यज्ञ, तप, हवन हमारे देश की परंपरा के अभिनंदन अंग हैं जिनका हमें अपने जीवन में पालन करना चाहिए जिससे कि हमारा देश उन्नति के मार्ग पर निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे। कार्यक्रम के अंत में समस्त अतिथियों को शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ0) साधना ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ अशोक कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर संजय कुमार, अवनीश राठी, अनिल चेयरमैन, महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

A Workshop on Effective Communication Skills.
30/03/2022

A Workshop on Effective Communication Skills.

A Workshop on Vocational Courses.
24/03/2022

A Workshop on Vocational Courses.

31 January 2022Computer Skill Development Program.
01/02/2022

31 January 2022
Computer Skill Development Program.

Address

Chandpur Siau
Bijnor
246725

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gulab Singh Hindu P.G.College Chandpur Bijnor posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Gulab Singh Hindu P.G.College Chandpur Bijnor:

Share