26/09/2026
🌿💊 विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 | कृष्णा फार्मेसी कॉलेज, बिजनौर 💊🌿
25 सितंबर 2026 को कृष्णा फार्मेसी कॉलेज, बिजनौर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री पुरन चंद्र, असिस्टेंट कमिश्नर, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, मुरादाबाद मंडल, मुरादाबाद तथा जिला अस्पताल, बिजनौर के चीफ फार्मासिस्ट श्री राजेश रावी, श्री गजेंद्र शर्मा, श्री आनंद प्रकाश एवं श्री राम सिंह सहित अन्य अतिथियों एवं कॉलेज प्रबंधन द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. पंकज भारद्वाज, संपादक, पब्लिक इमोशन समाचार पत्र, बिजनौर विशिष्ट अतिथि तथा डॉ. प्रिया कोठारी, होम्योपैथिक चिकित्सक, क्लासिक होम्योपैथिक क्लिनिक, बिजनौर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर कॉलेज के संस्थापक निदेशक श्री राजीव कुमार, अध्यक्ष श्री मनोज कुमार, निदेशक श्री पवन कुमार एवं प्राचार्य डॉ. अंकित कुमार सैनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
दीप प्रज्वलन के उपरांत बी.फार्मा तृतीय वर्ष की छात्रा शालू ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी।
🎓 कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियां:
🔹 पोस्टर प्रस्तुति
🔹 क्विज प्रतियोगिता
🔹 स्किट प्रतियोगिता
🔹 भाषण प्रतियोगिता
🔹 नृत्य प्रतियोगिता
🔹 पौधारोपण कार्यक्रम
🏆 पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता:
🥇 प्रथम — हर्ष चौहान, बी.फार्मा तृतीय वर्ष
🥈 द्वितीय — रिजुल, बी.फार्मा द्वितीय वर्ष
🥉 तृतीय — माशरा, बी.फार्मा प्रथम वर्ष
🏅 चतुर्थ — कल्पना चौधरी, बी.फार्मा चतुर्थ वर्ष
🏆 क्विज प्रतियोगिता:
🥇 प्रथम — बी.फार्मा प्रथम वर्ष की टीम
🥈 द्वितीय — बी.फार्मा द्वितीय वर्ष की टीम
🥉 तृतीय — बी.फार्मा तृतीय वर्ष की टीम
🌱 कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक आभार। 🙏
💊 Pharmacy is not just a profession, it is a commitment to healthier lives. 💊