Rajasthan University of Veterinary & Animal Sciences, Bikaner

  • Home
  • India
  • Bikaner
  • Rajasthan University of Veterinary & Animal Sciences, Bikaner

Rajasthan University of Veterinary & Animal Sciences, Bikaner RAJASTHAN UNIVERSITY OF VETERINARY AND ANIMAL SCIENCES, BIKANER(10th in the country) came in to existance on 13th day of May, 2010

RAJUVAS, Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner is a newly constituted body established under section (3) of section 1 of the Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences Act, 2010 by Government of Rajasthan. The university came in to existence on 13th day of May, 2010.

वेटरनरी महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रमबीकानेर, 07 अगस्त। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में शुक्रव...
09/08/2026

वेटरनरी महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम
बीकानेर, 07 अगस्त। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में शुक्रवार को अधिष्ठाता प्रो. बी.एन. श्रृंगी की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने महाविद्यालय परिसर में खेजड़ी, रोहिड़ा, जामुन, आम, आंवला, शहतूत आदि पौधें लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों की देखभाल एवं सुरक्षा हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज थानवी, प्रभारी लेड़स्केप डॉ. देवेन्द्र सिंह सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

वेटरनरी विश्वविद्यालयडेयरी फार्मिंग पर सात दिवसीय उद्यमशीलता प्रशिक्षण आयोजितबीकानेर, 07 अगस्त। राजस्थान पशुचिकित्सा और ...
09/08/2026

वेटरनरी विश्वविद्यालय
डेयरी फार्मिंग पर सात दिवसीय उद्यमशीलता प्रशिक्षण आयोजित
बीकानेर, 07 अगस्त। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा 01 से 07 अगस्त तक सात दिवसीय डेयरी फार्मिंग पर उद्यमशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पशुपालकों में उद्यमशीलता तथा पशुपालन से आर्थिक उत्थान करने हेतु विश्वविद्यालय द्वारा कौशल विकास कार्यक्रम की पहल की गई है, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से इच्छुक प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार अपना सके। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास में डेयरी फार्मिग के आर्थिक सुद्दढ़ीकरण हेतु पशुफार्म में रिकार्ड संधारण, बायोगैस उपयोगिता, कृत्रिम गर्भाधान एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपना कर डेयरी फार्मिंग को आर्थिक स्वावलाम्बी बनाने हेतु प्रोत्साहित किया। निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने डेयरी फार्मिग के क्षेत्र में बुनियादी जानकारी प्रदान करते हुए कार्यक्रम का विस्तृत विवरण बताया और कहा कि सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को डेयरी फार्मिग की विभिन्न पहलूओं एवं प्रबंधन के साथ-साथ डेयरी फार्मिग के लिए सरकारी योजनाओं से अवगत करवाया गया तथा इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को पशुधन अनुसंधान केन्द्र, बीकानेर, कोड़मदेसर एवं बीछवाल तथा उरमूल डेयरी एवं लोटस डेयरी का भ्रमण करवाया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीकानेर, हनुमानगढ़, जयपुर, नागौर जिले के 20 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण सदर्शिका का वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. विजय बिश्नोई, डॉ. देवीसिंह एवं डॉ संजय सिंह का सहयोग रहा। प्रशिक्षण उपरान्त प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्ति-पत्र वितरित किये गये।

*वेटरनरी महाविद्यालय जोधपुर में  नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा...
02/08/2026

*वेटरनरी महाविद्यालय जोधपुर में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन*

दिनांक 02.08.2026 जोधपुर।

पशुचिकित्सा महाविद्यालय, जोधपुर में नशा मुक्त युवा फोर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्भोधन का सीधा प्रसारण किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. शिव शर्मा के दिशा निर्देश में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक उद्बोधन को सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ सत्येंद्र कुमार यादव ने युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के पश्चात "नशा मुक्त युवा फोर विकसित भारत" विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने हेतु स्वयं जागरूक रहने तथा समाज में जनजागरण का संदेश प्रसारित करने की शपथ ली।

*पशुचिकित्सा महाविद्यालय नवानिया में नशा मुक्त युवा फोर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री के उद्बोधन का ...
02/08/2026

*पशुचिकित्सा महाविद्यालय नवानिया में नशा मुक्त युवा फोर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री के उद्बोधन का हुआ सीधा प्रसारण*

*वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने विद्यार्थियों को दिलाई शपथ*

*नवानिया, 02 अगस्त 2026*

पशुचिकित्सा महाविद्यालय, नवानिया उदयपुर में नशा मुक्त युवा फोर विकसित भारत संकल्प अभियान के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. शिव शर्मा ने की। कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) शिव शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन को गंभीरता एवं उत्साहपूर्वक सुना। अपने संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं बल्कि परिवार, समाज एवं राष्ट्र के भविष्य का भी नाश करता है। विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक युवा का नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने सभी युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा जीवन में नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। इसके पश्चात कुलगुरु डॉ. व्यास द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का आह्वान किया।

प्रेस-विज्ञप्तिवेटरनरी विश्वविद्यालय वेटरनरी महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर माननीय प्रधानमंत्री के अभिभाषण का प्रसारणबीका...
02/08/2026

प्रेस-विज्ञप्ति
वेटरनरी विश्वविद्यालय
वेटरनरी महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर माननीय प्रधानमंत्री के अभिभाषण का प्रसारण

बीकानेर, 02 अगस्त। ‘नशा मुक्त विकसित भारत अभियान‘ के तहत पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में रविवार को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभिभाषण का सीधा प्रसारण महाविद्यालय के फैकल्टी हाउस में हुआ जिसे सामूहिक रूप से देखा और सुना गया। अपने संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं बल्कि परिवार, समाज एवं राष्ट्र के भविष्य का भी नाश करता है। विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक युवा का नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने सभी युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने वेटरनरी महाविद्यालय, नवानियां (उदयपुर) में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई एवं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को नशा मुक्ति हेतु संकल्पित किया। वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर में कुलसचिव, राजुवास, बीकानेर पंकज शर्मा ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, कर्मचारी, शिक्षकों एवं अधिकारियों को ‘नशा मुक्ति की शपथ‘ भी दिलाई एवं सभी को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा देश भर में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है, ताकि युवाओं को इसके प्रति जागरूक किया जा सके, लेकिन कानून और सरकार तब तक पूरी तरह सफल नहीं हो सकते, जब तक हम खुद जागरूक नहीं होंगे। कार्यक्रम के अंत में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज कुमार थानवी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, प्रभारी निदेशक कार्य (भू-सम्पदा) डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़, समन्वयक जनसम्पर्क प्रकोष्ठ डॉ. देवी सिंह सहित महाविद्यालय के विद्यार्थीं, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन अशोक डांगी ने किया।

वेटरनरी विश्वविद्यालय डॉ. पंकज कुमार थानवी को अधिष्ठाता डेयरी महाविद्यालय और प्रो. मनीषा माथुर को निदेशक मानव संसाधन विक...
02/08/2026

वेटरनरी विश्वविद्यालय
डॉ. पंकज कुमार थानवी को अधिष्ठाता डेयरी महाविद्यालय और प्रो. मनीषा माथुर को निदेशक मानव संसाधन विकास का अतिरिक्त प्रभार

बीकानेर, 31 जुलाई। वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के संघटक डेयरी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीछवाल, बीकानेर के अधिष्ठाता का अतिरिक्त प्रभार डॉ. पंकज कुमार थानवी को सौंपा गया एवं निदेशक मानव संसाधन विकास, वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर का अतिरिक्त प्रभार प्रो. मनीषा माथुर को सौंपा गया। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार यह अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए है। डॉ. पंकज कुमार थानवी विभागाध्यक्ष पशु शरीर रचना विभाग, वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण, राजुवास, बीकानेर का अतिरिक्त कार्य भी देख रहे है। प्रो. मनीषा माथुर विभागाध्याक्ष पशुचिकित्सा विकृति विज्ञान विभाग, वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर तथा निदेशक पी.एम.ई., राजुवास, बीकानेर का अतिरिक्त कार्य भी देख रही है। यह कार्यभार निर्वतमान प्रो. राहुल सिंह पाल के सेवानिवृत उपरान्त दिया गया हैं।

प्रेस-विज्ञप्तिवेटरनरी विश्वविद्यालयबम्बलू में हुआ पौधारोपण कार्यक्रमबीकानेर, 27 जुलाई। वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा यून...
27/07/2026

प्रेस-विज्ञप्ति
वेटरनरी विश्वविद्यालय
बम्बलू में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम
बीकानेर, 27 जुलाई। वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा यूनिवर्सिटी सोशल रिस्पांसिबिलिटी के अंतर्गत गोद लिए गांव बम्बलू में सोमवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने बताया कि पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामवासियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं हरित वातावरण को प्रोत्साहित करना है। यूनिवर्सिटी सोशल रिस्पांसीबिलिटी के समन्वयक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, बम्बलू के परिसर में खेजड़ी एवं नीम के पौधे लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षों का मानव जीवन में महत्व बताते हुए अपने अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकों संरक्षित करने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. संजय सिंह ने सभी विद्यार्थियों से पौधों की देखभाल एवं नियमित पौधों में पानी देने की अपील की। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. सुनील जांगीड, सहायक आचार्य डेयरी महाविद्यालय बीछवाल, बीकानेर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश आमेरिया, विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का भी सहयोग रहा।

देशी नस्लों के संरक्षण एवं वैज्ञानिक पशुपालन पर दिया जोरवल्लभनगर। कोटा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष ...
27/07/2026

देशी नस्लों के संरक्षण एवं वैज्ञानिक पशुपालन पर दिया जोर

वल्लभनगर। कोटा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष श्री चैन सिंह राठौड़ ने शनिवार को पशुधन अनुसंधान केंद्र (एलआरएस), वल्लभनगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित विभिन्न अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं का अवलोकन कर पशुपालकों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान उन्होंने गिर गाय, सोनाड़ी भेड़ एवं सूरती भैंस के संरक्षण, संवर्धन एवं नस्ल सुधार कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। प्रभारी अधिकारी डॉ. लोकेश गौतम ने उन्हें वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन, नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी।

श्री राठौड़ ने राजस्थान की देशी पशु नस्लों के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पशुपालकों को इन नस्लों के महत्व एवं वैज्ञानिक पशुपालन के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने दक्षिणी राजस्थान मे संचालित गौशाला मे अवर्गीकृत एवं कम उत्पादक गौवंश के नस्ल सुधार के लिए गिर नस्ल के उच्च गुणवत्ता वाले सांडों के उपयोग का सुझाव दिया। उनका कहना था कि इससे गौशाला में उपलब्ध अवर्गीकृत एवं कम उत्पादक गौवंश को क्रमिक रूप से उच्च उत्पादक गौवंश में विकसित किया जा सकेगा।

*वेटरनरी महाविद्यालय नवानिया में फ्रेशर्स डे 2026 का आयोजन*  *नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, रंगारंग प्रस्तुति...
27/07/2026

*वेटरनरी महाविद्यालय नवानिया में फ्रेशर्स डे 2026 का आयोजन*

*नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां*

*नवानिया, 25 जुलाई 2026।*

वेटरनरी महाविद्यालय, नवानिया में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर्स डे 2026 कार्यक्रम "रिदम" का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वल्लभनगर के पुलिस उपाधीक्षक श्री श्रवण दास संत थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल प्रकाश कुमार एन कमान अधिकारी 2 राज आर एंड वी रेजिमेंट एनसीसी तथा श्री पूनाराम गुर्जर थानाधिकारी पुलिस थाना वल्लभनगर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) शिव शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया किया।
अपने स्वागत उद्बोधन में अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) शिव शर्मा ने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह वेटरनरी महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में अनुशासन, नैतिक मूल्यों के विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर भी कार्य करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से केरियर निर्माण के साथ साथ व्यक्तित्व निर्माण पर भी बल दिया। मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक श्री श्रवण दास संत ने संबोधन में कहा कि पशु चिकित्सा केवल एक व्यवसाय नहीं बल्कि समाज सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से नागरिक कर्तव्यों का पालन कर श्रेष्ठ नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने नशे से दूर रहने तथा ट्रेफिक नियमों का पालन करने तथा देश सेवा की बात कही।
विशिष्ट अतिथि कर्नल प्रकाश कुमार एन ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, समय प्रबंधन एवं राष्ट्र सेवा की भावना को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि श्री पूनाराम गुर्जर ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, सामाजिक मूल्यों, कानून के प्रति सम्मान तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश देते हुए जीवन में सदैव ईमानदारी, अनुशासन एवं सेवा भावना को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान आयुष मेघवाल को मिस्टर फ्रेशर एवं जियालता को मिस फ्रेशर चुना गया । फ्रेशर्स डे "रिदम-2026" का संपूर्ण आयोजन महाविद्यालय के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा अत्यंत व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. जागृति श्रीवास्तव, सहायक आचार्य ने किया, जबकि अंत में डॉ. हेमंत जोशी, सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

पशु जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण केंद्र द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजनबीकानेर 25 जुलाई। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु...
27/07/2026

पशु जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण केंद्र द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
बीकानेर 25 जुलाई। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के पशु जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण एवं प्रौद्योगिकी केंद्र द्वारा शनिवार को संवित शिक्षण संस्थान, कैलाशपुरी बीकानेर में छात्र-छात्राओं हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केन्द्र की मुख्य अन्वेषक डॉ. दीपिका धूड़िया ने इस अवसर पर अस्पतालों से निकलने वाले जैविकीय अपशिष्ट का मानव स्वास्थ्य व वातावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया। केंद्र के सह-अन्वेषक डॉ. देवेंद्र चौधरी ने जैव चिकित्सकीय अपशिष्ट का उचित निस्तारण एवं उससे फैलने वाली बीमारियों के बारे मे जानकारी दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को रेबीज से बचाव व टीकाकरण की जानकारी भी दी गयी। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डॉ. चित्रा ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पीएच.डी. छात्र डॉ. जयंत स्वामी तथा संवित शिक्षण संस्थान, बीकानेर के संस्था प्रधान अभय सिंह टाक उपस्थित रहे।

Address

Rajasthan Unversity Of Veterinary & Animal Sciences, Vijey Bhawan Palace Complex, Near Deen Dayal Upadhyay Circle
Bikaner
334001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajasthan University of Veterinary & Animal Sciences, Bikaner posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Rajasthan University of Veterinary & Animal Sciences, Bikaner:

Shortcuts

Share