23/05/2026
नशा मुक्ति संकल्प (समर्थन ऑपरेशन नीलकंठ) - 2026
बीकानेर को नशामुक्त बनाने के लिए बीकानेर पुलिस और माननीय एसपी श्री मृदुल कच्छावा जी () द्वारा चलाया जा रहा 'ऑपरेशन नीलकंठ' एक बेहतरीन और जरूरी मुहिम है।
एक शिक्षक होने के नाते, मेरा यह मानना है कि देश का भविष्य हमारे युवाओं के हाथों में है। युवाओं को इस सामाजिक बुराई से बचाने और जागरूक करने के लिए कल हमारे संस्थान में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों को 'नशामुक्त जीवन' का संकल्प दिलाया गया।
हमारा उद्देश्य साफ है—शिक्षा के साथ-साथ सही संस्कार देना और बीकानेर के युवाओं को नशे के जाल से बचाना। आइए, हम सब मिलकर इस मुहिम का हिस्सा बनें और बीकानेर को सुरक्षित व नशामुक्त बनाएं। 🤝✨
वीडियो को पूरा देखें, शेयर करें और इस मुहिम को हर घर तक पहुँचाएं! 🙏
SayNoToDrugs BikanerEducation Responsibility