21/06/2026
प्रेस विज्ञप्ति
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बिक्रमगंज, रोहतास, 21 जून 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), अनजबित सिंह कॉलेज, बिक्रमगंज, रोहतास द्वारा महाविद्यालय परिसर में विशेष योगाभ्यास एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें योग विशेषज्ञ और डीएवी कॉलेज के अध्यापक डॉ अरुण पाठक ने कार्यक्रम का उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए विद्यार्थियों एवं समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करते हुए योगाभ्यास करवाया
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के ध्येय वाक्य "Yoga for One Earth, One Health" (एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग) है, जिसके मूल तत्वों को राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ अखलाख अहमद ने स्पष्ट करते हुए कहा के मानव स्वास्थ्य और पर्यावरणीय संतुलन के मध्य गहरे संबंध को योग द्वारा ही रेखांकित किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित सहायक प्रोफेसर डॉ अनिल जी ने योग को आज के जीवन का मुख्य अंग बताया और योग प्रत्येक के लिए जरूरी है हिंदी के सहायक प्रोफेसर श्री चंद्रशेखर जी ने जीवन के अन्य गतिविधियों के साथ योग को भी एक अनिवार्य गतिविधि बताया , दर्शन शास्त्र के सीनियर सहायक प्रोफेसर डॉ सरोज कुमार ने योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः" — महर्षि पतंजलि के दर्शन को स्पष्ट करते हुए कहा कि
योग मन की चंचल वृत्तियों को नियंत्रित कर आत्मिक शांति और संतुलन प्राप्त करने का मार्ग है। इसके साथ अजय शंकर ने समत्वं योग उच्यते। जैसे भगवतगीता के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए योगः कर्मसु कौशलम् को बढ़ावा देने के बात की राष्ट्रीय स्वयं सेवक से जुड़े हुए नित्यानंद जी कार्यक्रम में आकर कार्यक्रम को प्रोत्साहित किया इसके साथ कई अन्य शिक्षक जिनमें विद्यार्थी गैर शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया तथा नियमित योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ ओम प्रकाश राम ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक उन्नति का भी माध्यम है। वर्तमान तनावपूर्ण जीवनशैली में योग का महत्व और भी बढ़ गया है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. देवेश पांडेय ने कहा कि योग स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन योगाभ्यास करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। जिसमें मुख्य स्वयं सेवक गुड्डू कुमार ने सारी व्यवस्थाएं की छात्र नेता जुनैद भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता प्रकट की अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संकल्प लिया।
जारीकर्ता :
डॉ. देवेश पांडेय
कार्यक्रम पदाधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना
अनजबित सिंह कॉलेज, बिक्रमगंज, रोहतास
अंगीभूत इकाई – वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा (भोजपुर)