30/09/2026
🇮🇳 *जय हिन्द* 🇮🇳
*रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर*
*दिनांक : 28/09/2026 (सोमवार)*
*स्थान : एम. व्ही. हॉल (छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बिलासपुर)*
*छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बिलासपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)* एवं *रेड रिबन क्लब (RRC) के संयुक्त तत्वावधान में CIMS (Chhattisgarh Institute of Medical Sciences) एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार* में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा *जरूरतमंद मरीजों* के लिए रक्त की उपलब्धता में *सहयोग* करना था। इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व एवं *सामाजिक जिम्मेदारी* के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर के दौरान महाविद्यालय के *59 विद्यार्थियों* एवं *08 फैकल्टी सदस्यों* द्वारा रक्तदान किया गया। इस प्रकार कुल *67 रक्तदाताओं* ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा में *अपना योगदान* दिया।
रक्तदान शिविर के साथ *स्वास्थ्य जांच की सुविधा* भी उपलब्ध कराई गई, जिसमें कुल *118 प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण* किया गया। इसके अतिरिक्त *26 आयुष्मान कार्ड* एवं *18 ABHA कार्ड* बनाए गए, जिससे प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी *सरकारी सुविधाओं एवं डिजिटल स्वास्थ्य* सेवाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान *NSS स्वयंसेवकों* ने *पंजीयन, व्यवस्था, प्रतिभागियों* के मार्गदर्शन एवं अन्य आवश्यक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों ने *उत्साहपूर्वक भाग* लेकर *“रक्तदान — महादान”* के संदेश को सार्थक किया।
रक्तदान शिविर विद्यार्थियों में *मानवता, सामाजिक सेवा एवं जिम्मेदारी* की भावना विकसित करने वाला एक सराहनीय एवं *प्रेरणादायक प्रयास* रहा।
कार्यक्रम के अंत में *प्रो. इंद्राणी बोरकर द्वारा* *आभार व्यक्त* किया गया। उन्होंने *रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम, फैकल्टी सदस्यों, विद्यार्थियों एवं सभी सहयोगियों* का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह शिविर *सफलतापूर्वक संपन्न* हुआ।
यह संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के *प्राचार्य डॉ. एस. के. सिंघई* के संरक्षण तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों *प्रो. मनेश कुमार मंडावी* एवं *प्रो. इंद्राणी बोरकर* के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
* *
* *
* *
* *
* *
* *
* *
* *
* *
* *
* *
* *