संत गुरू घासीदास कालेज पचपेड़ी, बिलासपुर,छ.ग.

  • Home
  • India
  • Bilaspur
  • संत गुरू घासीदास कालेज पचपेड़ी, बिलासपुर,छ.ग.

संत गुरू घासीदास कालेज पचपेड़ी, बिलासपुर,छ.ग. Running Courses
BEd
DEd
BSc all
BA all
MSc All
MA All

25/11/2025
25/11/2025

राज्य के स्कूल और कॉलेज में भारत के संविधान को समर्पित खास असेंबली आयोजन।
i. 22 भाषाओं में सामूहिक प्रस्तावना पढ़ना www.constitution75.com
&
www.MyGov.in

ii. प्रदर्शनी
www.constitution5.com
वेबसाइट के डाउनलोड सेक्शन पर उपलब्ध)
iv. ऑनलाईन संविधान दिवस क्विज में हिस्सा लेना
MyGov.in

2. जिला हेडक्वार्टर, तहसील, पंचायत और गांवों में बड़े पैमाने पर प्रस्तावना पाठ कर सभी वीडियो. कैंपेन वेबसाईट
www.constitution75.com
पर अपलोड किये जाएं।
कैंपेन के लिए प्रदर्शनी, फिल्म, लोगो, तथा अन्य सामग्री
https://constitution75.com/

Know your Constitution. Ask questions about the Constitution of India, read the preamble and earn a certificate.

⭕️⭕️⭕️⭕️⭕️⭕️⭕️⭕️सिविल जज मुख्य परीक्षा निःशुल्क कोचिंग हेतु पंजीयन प्रारम्भ ------------------------डॉ अम्बेडकर ज्ञान के...
26/10/2025

⭕️⭕️⭕️⭕️⭕️⭕️⭕️⭕️
सिविल जज मुख्य परीक्षा निःशुल्क कोचिंग हेतु पंजीयन प्रारम्भ
------------------------
डॉ अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र मगर पारा रोड अभियंता भवन बिलासपुर में सिविल जज मुख्य परीक्षा हेतु निःशुल्क कोचिंग / मार्गदर्शन जो कि आफ लाइन / आन लाइन मोड में निःशुल्क दिया जायगा कोचिंग एवं मार्गदर्शन पूर्व चयनित सिविल जज / अतिरिक्त जिला न्यायाधीश / वरिष्ठ अधिवक्ता हाईकोर्ट और अन्य क़ानूनी विशेषज्ञों और कोचिंग शिक्षकों द्वारा दिया जावेगा I जो अभ्यर्थी दिनांक 21-09-25 को सिविज जज प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हों ऐसे इच्छुक योग्य अभ्यर्थी अपना निःशुल्क पंजीयन कर सकते हैं पंजीकृत अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर / whatsapp नंबर पर कोचिंग प्रारंभ होने की तिथि एवं समय की सूचना दी जावेगी I निःशुल्क कोचिंग के लिये ऐसे अभ्यर्थियों का चयन किया जायगा जो अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , अन्य पिछड़ावर्ग , एवं ई डब्ल्यू एस सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से अक्षम हों जो बीपीएल श्रेणी में आते हों I
आयोजक - डॉ भीम राव अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र बिलासपुर (छ ग) पैरेंटल संस्था - छ ग अजाक्स
संपर्क - 9893455115, 7987734350
पंजीयन हेतु लिंक 👇
https://forms.gle/K9saQDhA7h1g5b3M7

को क्लिक कर पंजीयन फॉर्म पूर्ण रूप से भरकर सबमिट करें पंजीयन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 07-11-2025 रात्रि 12 बजे तक होगी उसके बाद के पंजीयन पर कोई विचार नहीं किया जावेगा I पंजीयन हेतु लिंक
👇
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSct-ccGDnTyVye8COmGvME_SsuUzgM9FB60cVBb_Qp5VB4kvQ/viewform?usp=sharing&ouid=106722576294905589896
कृपया सम्बंधित ग्रुपों में शेयर करने का कष्ट करें 🙏🙏🙏

26/09/2025
09/08/2024

आइये ये जान लें कि क्यों मनाया जाता है विश्व मूलनिवासी दिवस ?

मूलनिवासियों के मानवाधिकारों को लागू करने और उनके संरक्षण के लिए 1982 में UNO (संयुक्त राष्ट्र संघ) ने एक कार्यदल UNWGIP (United Nations Working Group on Indigenous Populations) के उपआयोग का गठन किया। जिसकी पहली बैठक 9 अगस्त 1982 को हुई थी। इसलिए, हर वर्ष 9 अगस्त को “विश्व मूलनिवासी दिवस” UNO द्वारा अपने कार्यालय में एवं अपने सदस्य देशों को मनाने का निर्देश दिये हैं।

UNO (संयुक्त राष्ट्र संघ) ने यह महसूस किया कि 21वीं सदी में भी विश्व के विभिन्न देशों में निवासरत मूलनिवासी समाज अपनी उपेक्षा, बेरोजगारी एवं बंधुआ बाल मजदूरी जैसी समस्याओं से ग्रसित है। 1993 में UNWGIP कार्य दल के 11 वें अधिवेशन में मूलनिवासी घोषणा प्रारूप को मान्यता मिलने पर 1994 को “मूलनिवासी वर्ष” व 9 अगस्त को “मूलनिवासी दिवस” घोषित किया।
कब मनाया गया प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय मूलनिवासी दिवस ?

मूलनिवासियों को हक अधिकार दिलाने और उनकी समस्याओं का निराकरण, भाषा, संस्कृति, इतिहास के संरक्षण के लिए UNO की महासभा द्वारा 9 अगस्त 1994 को जेनेवा शहर में विश्व के मूलनिवासी प्रतिनिधियों का विश्व का "प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय मूलनिवासी दिवस" सम्मेलन का आयोजित किया गया।

मूलनिवासियों की संस्कृति, भाषा, उनके हक अधिकारों को सभी ने एक मत से स्वीकार किया और उनके सभी हक अधिकार बरकरार रहें इस बात की पुष्टि कर दी गई। UNO ने “हम आपके साथ हैं”, यह वचन मूलनिवासियों को दिया गया। UNO ने व्यापक चर्चा के बाद 21 दिसंबर 1994 से 20 दिसंबर 2004 तक “प्रथम मूलनिवासी दशक” और प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को International Day of the World’s Indigenous Peoples (विश्व मूलनिवासी दिवस) मनाने का फैसला लिया और विश्व के सभी देशों को मनाने के निर्देश दिए।

भारत में मूलनिवासियों से किसने किया धोखा ?

UNO द्वारा पिछले 22 वर्षों से निरन्तर विश्व मूलनिवासी दिवस मनाया जा रहा है, किन्तु भारत के मूलनिवासी बहूजनों को इसकी कोई जानकारी नहीं है। भारत की सरकारों ने मूलनिवासियों के साथ धोखा करते हुए भारत में इस दिन के बारे में आज तक किसी को नहीं बताया और ना ही आज तक किसी भी स्तर में मनाया गया। जबकि UNO ने पुनः 16 दिसंबर 2004 से 15 दिसंबर 2014 तक फिर “दूसरा मूलनिवासी दशक” घोषित किया।

सबसे पहले बामसेफ संगठन ने की पहल

अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर मूलनिवासियों की समस्याओं को मजबूती के साथ रखने की पूर्व तैयारी के सन्दर्भ में ही बामसेफ के राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मा वामन मेश्राम जी ने 23 जुलाई 2016 को लंदन (इंग्लैंड), 26 जुलाई 2016 को पेरिस (फ्रांस) व 01 अगस्त 2016 को रोम (इटली) में बामसेफ द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनारों का आयोजन किया। इन्हीं दबावों से उबरने की कड़ी में RSS प्रमुख मोहन भागवत अभी अभी लन्दन में बोल कर आये है कि हिन्दु नामक कोई धर्म नहीं बल्कि यह एक परम्परा है।
अब आइये जाने कि
UNO की स्थापना कब और क्यों हुई ?

UNO की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई एवं इसका मुख्यालय न्यूयार्क में है तथा वर्तमान में इसके 193 देश सदस्य हैं। भारत UNO का 30 अक्टूबर 1945 से सदस्य है। वैश्विक समस्याओं के निदान हेतु इस संगठन की आवश्यकता महशुश की गई और इसका निर्माण किया गया।
आइये विश्व मूलनिवासी दिवस 9 अगस्त को आपस में “हैप्पी मूलनिवासी डे” की हार्दिक शुभकामनाएं एक दूसरे को देते हुए हक अधिकार प्राप्त करने के लिए संघर्ष का शंखनाद करें।

9 अगस्त को UNO द्वारा world indigenous day मनाया जा रहा है। Indigenous का मतलब होता है मूलनिवासी, परन्तु भारत की सरकारें मूलनिवासी लोगों में ही भेद करने मतलब, विभाजन करने, मतलब षडयंत्र करने के लिए Indigenous peoples का हिन्दी अनुवाद मात्र आदिवासी के नाम पर करके SC/ST/OBC, Minorities जो मूल निवासी हैं में से केवल ST को ही आदिवासी मानने का षड्यंत्र किया गया है और मूल निवासी समूहों से केवल आदिवासी को अलग अलग करने का षडयंत्र कर रही है।
जय मूल निवासी
जय आदिवासी

आप सभी को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं।🙏🙏🙏🙏

Address

AT/PACHPEDI , TEHSIL/MASTURI
Bilaspur
495551

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when संत गुरू घासीदास कालेज पचपेड़ी, बिलासपुर,छ.ग. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share