02/02/2026
*आरपीएफ महानिरीक्षक मुनव्वर खुर्शीद ने कहा – खेल आज सबसे ऊँचा करियर विकल्प*
*सीवीआरयू में वार्षिक खेल उत्सव का हुआ भव्य आगाज़*
डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 2 से 5 फरवरी तक आयोजित होने वाले वार्षिक खेलकूद महोत्सव का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की विभिन्न संकाय टीमों द्वारा अनुशासित मार्च पास्ट के साथ किया गया, जिसे अतिथियों द्वारा सलामी दी गई। इसके पश्चात खेल मशाल प्रज्ज्वलन, ध्वजारोहण एवं खिलाड़ियों और निर्णायकों द्वारा खेल भावना की शपथ ली गई। पूरे परिसर में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का जीवंत माहौल देखने को मिला।
चार दिवसीय यह खेल उत्सव विद्यार्थियों में शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास के साथ-साथ खेल भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक मुनव्वर खुर्शीद ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलने-कूदने वाले को खराब समझने वाला मुहावरा अब बीते दिनों की बात हो चुकी है। आज खेल ही वह क्षेत्र है, जहाँ सबसे ऊँचे और सम्मानजनक करियर उपलब्ध हैं। यदि युवा लगन, अनुशासन और कड़ी मेहनत से अभ्यास करें, तो खेल के माध्यम से भी वे देश-दुनिया में नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरे मनोयोग से प्रतियोगिताओं में भाग लेने और खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार घोष ने कहा कि खेल एक ऐसी विधा है ,जो सभी को एक-दूसरे से जोड़ती है। खेलों के माध्यम से टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाते हैं। कुलसचिव डॉ. अरविंद कुमार तिवारी ने कहा कि कोटा अंचल के विद्यार्थियों में अपार प्रतिभा है और विश्वविद्यालय उन्हें निखारने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आज सीवीआरयू के विद्यार्थी खिलाड़ी के रूप में भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सभी के साथ साझा किया। कार्यक्रम में उपस्थित संकुलपति डॉ. जयति चटर्जी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खिलाड़ी को कभी भी निराश नहीं होना चाहिए। हर हार एक नया अनुभव और जीत की दिशा बताती है। निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और साहस ही सफलता की कुंजी है।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में वाणिज्य एवं प्रबंधन, अभियांत्रिकी, फार्मेसी, आईटी, कला, विज्ञान, विधि एवं शिक्षा-शारीरिक शिक्षा संकाय की कुल 8 टीमों के 741 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, क्रिकेट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज एवं एथलेटिक्स शामिल हैं। विशेष आकर्षण के रूप में महिलाओं के लिए पहली बार क्रिकेट का प्रदर्शन मैच भी आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉ. जय शंकर यादव, डॉ. ब्रम्हेष श्रीवास्तव, डॉ. बी. जॉन, डॉ. गणेश खांडेकर, डॉ. मनीष मुखर्जी, सहित प्रतीक सिंह, तारिणी वर्मा, रोहित रजक, मीनाक्षी श्रीवास्तव एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी विद्यार्थी, प्राध्यापक, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
DrMohd Ziya Khan Pushpa Latha Pushpa Latha Pic klick classes Dr C V Raman University Physics Department DrRatnesh Khanna Pushpa Kushro Kabaddi Sudhakar Fans - ICF Sudhakar Yuwraj Shrivastava