L N M S College Birpur Supaul Official

L N M S College Birpur Supaul Official Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from L N M S College Birpur Supaul Official, College & University, Goal Chouk, Birpur.

हिन्दी विभाग, ल. ना. मि. स्मा. महाविद्यालय बीरपुर के वरीय सहायक प्राचार्य डॉ. सुभाष चन्द्र राम जी का एक शोध आलेख, जर्नल ...
31/01/2026

हिन्दी विभाग, ल. ना. मि. स्मा. महाविद्यालय बीरपुर के वरीय सहायक प्राचार्य डॉ. सुभाष चन्द्र राम जी का एक शोध आलेख, जर्नल में प्रकाशित हुआ। बहुत - बहुत धन्यवाद!

सादर आमंत्रित!
31/01/2026

सादर आमंत्रित!

आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है।
28/01/2026

आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है।

04/01/2026

History
भारत नेपाल सीमांचल की कोसी नगरी वीरपुर में अवस्थित महाविद्यालय की स्थापना सन् 1970 में भूतपूर्व सांसद स्व. गुणानन्द ठाकुर के पुनीत प्रयत्न का परिणाम है लेकिन श्री ठाकुर के इस अभियान को अनुशासित करने वालों में भारत सरकार के तत्कालीन विदेश व्यापार मंत्री स्व. ललित नारायण मिश्र एवं स्व. दिनेश्वर प्रसाद का शीर्षस्थ योगदान है।

यों तो महाविद्यालय की स्थापना वीरपुर कॉलेज, वीरपुर के नाम से सन् 1970 ई. में हुई, परन्तु इसका नामकरण सन् 1975 ई. में भारतीय राजनीति के आलोक स्तम्भ, बिहार गौरव कौशिकेये पुरोधा मिथिला के महान् नायक स्व. ललित नारायण मिश्र का असामयिक निधन हुआ। तब से आज तक इसी ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय, वीरपुर (सुपौल) के नाम से यह लगातार सेवारत है।

इस वीरान इलाके में महाविद्यालय की स्थापना तो अपने आप में एक अनोखी घटना तो थी ही, परन्तु इसकी परम परिणति तय हुई जब इसे सन् 1972 में विज्ञान एवं 1975 में राज्य सरकार से स्नातक स्तर तक विधिवत संबंधन प्राप्त हो गया। बिहार के उत्तर पूर्वी सीमांचल का यह समाज प्रशासन की उपेक्षाओं का तो शिकार रहा ही है, बाढ़ आदि के रूप ने प्रकृति की कोप-दृष्टि को भी झेलता रहा है। उच्चतर शिक्षा के आकांक्षी मंधावी छात्र-छात्राएँ गरीबी और अर्थाभाव के कारण दूर नहीं जा पाते थे। विशेषकर छात्राओं को भयानक मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इस महाविद्यालय को स्थापना से अँधेरे में जैसे दीप जल उठे, जिनकी जगमगाती रोशनी में वैसे बेपनाह बच्चों को आश्रय मिला और और उनकी बंद प्रतिभाओं को खुलने और खिलने का अनुकूल परिवेश मिला।

अनेकानेक अतिरिक्त ज्ञान-विज्ञान सर्वाधिक व्यक्तियों के प्रत्यक्ष एवं परोक्ष सहयोग से ये महाविद्यालय अपने अतीत के स्वर्णिम स्वप्न को साकार करने में सफल हो सका है। इसमें से स्व. मृत्युंजय नारायण मिश्र को भुलाया नहीं जा सकता है, जिनके कुशल निर्देशन में ही महाविद्यालय को जीर्णावस्था से कायाकल्पित कर जीवंत करने में सरलता मिल सकी।

बिहार के नेक प्रिय जननायक, लब्ध प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, निर्भीक कला, राजनीति को प्रभाविष्णु प्रतिभा एवं बिहार शिक्षा विभाग के उल्लेखनीय कीर्तिमान के संस्थापक तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र की ऐतिहासिक घोषणा से यह महाविद्यालय दिसम्बर 1980 में मिथिला विश्वविद्यालय के अधीन अंगीभूत होकर कृत्य-कृत्य हो गया और तब से यह महाविद्यालय अंगीभूत इकाई के रूप में प्रगतिशील हुई और सन् 1992 ई. से वर्तमान भूपेन्द्र नारायण मंडल विवविद्यालय, मधेपुरा के क्षेत्रान्तर्गत अंगीभूत इकाई के रूप में यह महाविद्यालय, वीरपुर (सुपौल) अनुमण्डल मुख्यालय में उच्च शिक्षा का केन्द्र बना हुआ है।

अन्त में फिर भी इस दौर में महाविद्यालय के समक्ष विकट प्रश्न और चुनौतियाँ है, जिनके समाधान के लिए बार-बार सरकार वि.वि. अनुदान आयोग और विश्वविद्यालय प्रशासन के आन्तरिक सहयोग एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता रहेगी।

आज 3 जनवरी 2026 को  ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय बीरपुर के प्रांगण में स्वर्गीय ललित बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई। ...
03/01/2026

आज 3 जनवरी 2026 को ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय बीरपुर के प्रांगण में स्वर्गीय ललित बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई। महाविद्यालय परिवार उन्हें सादर नमन करता है।

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका- सह- स्त्री मुक्ति की प्रतिमूर्ति: सावित्रीबाई फुले                                        ...
03/01/2026

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका- सह- स्त्री मुक्ति की प्रतिमूर्ति: सावित्रीबाई फुले
डॉ. सुभाष चन्द्र राम
वरीय सहायक प्राचार्य
हिन्दी विभाग
एल. एन. एम. एस. कॉलेज, बीरपुर, सुपौल

परिचय

आज 03 जनवरी 2026 है और आज का दिन स्मरणीय एवं चिरवंदनीय इसलिए है कि आज भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती है। इस जयंती पर हम उन्हें नमन करते हैं।
सावित्रीबाई फुले भारतीय इतिहास की एक ऐसी क्रांतिकारी महिला हैं जिन्होंने 19वीं शताब्दी में महिलाओं की शिक्षा और अधिकारों के लिए अथक संघर्ष किया। वे न केवल भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं, बल्कि महिला मुक्ति आंदोलन की प्रतीक भी मानी जाती हैं। उनका जीवन सामाजिक रूढ़िवादिता, जाति प्रथा और लिंग भेदभाव के खिलाफ एक सतत लड़ाई का प्रतीक है। सावित्रीबाई ने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर महिलाओं और दलितों के उत्थान के लिए कई संस्थाएं स्थापित कीं, जो आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। यह लेख उनके जीवन, योगदान और विरासत पर आधारित है।

जीवन परिचय

सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नायगांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम खंडोजी नेवासे पाटिल और माता का नाम लक्ष्मी था। वे परिवार की सबसे बड़ी बेटी थीं। उस समय की प्रथा के अनुसार, मात्र 9 वर्ष की आयु में 1840 में उनका विवाह 13 वर्षीय ज्योतिराव फुले से हो गया। विवाह के समय सावित्रीबाई निरक्षर थीं, लेकिन ज्योतिराव ने उन्हें पढ़ना-लिखना सिखाया। उन्होंने अहमदनगर और पूणे में ईसाई मिशनरियों द्वारा संचालित संस्थानों में शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त किया और 1847 में शिक्षिका के रूप में योग्य हुईं।उनके जीवन में कई चुनौतियां आईं, जैसे परिवार का विरोध और सामाजिक बहिष्कार, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। 10 मार्च 1897 को प्लेग महामारी के दौरान रोगियों की सेवा करते हुए उनकी मृत्यु हो गई।

महिला शिक्षा में योगदान

सावित्रीबाई फुले को महिला शिक्षा की अग्रदूत माना जाता है। 1848 में उन्होंने और ज्योतिराव ने पूणे के भिड़े वाड़ा में भारत की पहली बालिका विद्यालय की स्थापना की, जिसमें शुरू में छह छात्राएं थीं। यह स्कूल निम्न जातियों की लड़कियों के लिए था। 1851 तक उन्होंने तीन स्कूल खोले, जिनमें 150 से अधिक छात्राएं पढ़ रही थीं। ब्रिटिश सरकार ने 1852 में उन्हें बॉम्बे प्रेसिडेंसी की सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका घोषित किया। उन्होंने फातिमा बेगम शेख को भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका के रूप में नियुक्त किया। स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए वे घर-घर जाकर अभिभावकों को समझाती थीं और छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान करती थीं। 1851 में उन्होंने दलित लड़कियों के लिए एक अलग स्कूल खोला। कुल मिलाकर, उन्होंने पूणे क्षेत्र में 18 स्कूल स्थापित किए। इन प्रयासों से महिलाओं को शिक्षा का अधिकार मिला, जो उस समय असंभव लगता था।

सामाजिक सुधार में योगदान

सावित्रीबाई ने केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी। 1852 में उन्होंने 'महिला सेवा मंडल' की स्थापना की, जो महिलाओं के अधिकारों और आत्मसम्मान के लिए जागरूकता फैलाता था। 1854 में उन्होंने विधवाओं के लिए एक आश्रय गृह खोला, जहां विधवाओं, परित्यक्त महिलाओं और बाल वधुओं को शिक्षा और आश्रय प्रदान किया जाता था। 1863 में उन्होंने 'बालहत्या प्रतिबंधक गृह' स्थापित किया, जो ब्राह्मण विधवाओं द्वारा की जाने वाली कन्या भ्रूणहत्या को रोकने के लिए था। उन्होंने बाल विवाह, सती प्रथा और विधवा मुंडन जैसी प्रथाओं का विरोध किया तथा विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहित किया। 1873 में ज्योतिराव के साथ मिलकर उन्होंने 'सत्यशोधक समाज' की स्थापना की, जो जाति प्रथा के खिलाफ था और दहेज रहित, ब्राह्मण पुरोहितों के बिना विवाह करवाता था। उन्होंने छुआछूत के खिलाफ संघर्ष किया और अपने घर में एक कुआं खुदवाकर सभी जातियों के लिए खोल दिया। 1896-97 के अकाल में उन्होंने 1500 बच्चों को भोजन प्रदान किया।

साहित्यिक योगदान

सावित्रीबाई एक कवयित्री भी थीं। उन्होंने 1854 में 'काव्य फुले' और 1892 में 'बावन काशी सुबोध रत्नाकर' नामक काव्य संग्रह प्रकाशित किए। उनकी कविताएं शिक्षा की महत्ता पर केंद्रित थीं, जैसे "जाओ, शिक्षा प्राप्त करो"। उन्होंने ज्योतिराव के भाषणों को संपादित कर 1856 में प्रकाशित किया। उनकी रचनाएं महिलाओं को प्रेरित करती थीं कि शिक्षा ही उनकी मुक्ति का मार्ग है।

विरासत और प्रभाव

सावित्रीबाई फुले की विरासत आज भी जीवित है। वे भारतीय नारीवाद की प्रतीक हैं। 1890 में ज्योतिराव की मृत्यु के बाद उन्होंने सत्यशोधक समाज का नेतृत्व किया और अंतिम संस्कार की रस्म खुद निभाई, जो पुरुषों के लिए आरक्षित थी। उनकी मृत्यु प्लेग रोगियों की सेवा करते हुए हुई। भारत सरकार ने 1998 में उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया। 2014 में पूणे विश्वविद्यालय का नाम सावित्रीबाई फुले पूणे विश्वविद्यालय रखा गया। 2017 में गूगल ने उनकी 186वीं जयंती पर डूडल बनाया। उनके प्रयासों से महिलाओं की शिक्षा और अधिकारों में क्रांतिकारी परिवर्तन आया, जो दलित और पिछड़े वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण साबित हुए।

निष्कर्ष

सावित्रीबाई फुले स्त्री मुक्ति की सच्ची प्रतिमूर्ति हैं। उनके संघर्ष ने भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति को बदल दिया। आज जब हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, तो उनका नाम सबसे पहले आता है। उनके योगदान से प्रेरित होकर हमें सामाजिक समानता के लिए कार्य करना चाहिए।

दिसम्बर 2025, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा बिहार अंतर्गत,  अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट 2025, आयोजि...
01/01/2026

दिसम्बर 2025, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा बिहार अंतर्गत, अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट 2025, आयोजित करने का दायित्व महाविद्यालय परिवार को दिया गया। महाविद्यालय परिवार विश्वविद्यालय एवं माननीय कुलपति का आभार ज्ञापित करता है।

2026 में महाविद्यालय के लिए नई उम्मीद....... (आधारभूत संरचना, बिहार सरकार की सौगात....)
01/01/2026

2026 में महाविद्यालय के लिए नई उम्मीद.......
(आधारभूत संरचना, बिहार सरकार की सौगात....)

वर्तमान (प्राचार्य - प्रो. (डॉ.) राजीव सिन्हा ) महाविद्यालय का बदलता परिदृश्य......
01/01/2026

वर्तमान (प्राचार्य - प्रो. (डॉ.) राजीव सिन्हा ) महाविद्यालय का बदलता परिदृश्य......

2025 से पूर्व का महाविद्यालय........
01/01/2026

2025 से पूर्व का महाविद्यालय........

01/01/2026

नव वर्ष 2026 महाविद्यालय,महाविद्यालय परिवार,अध्यनरत विद्यार्थियों, निवासियों, फेसबुक मित्रों एवं समस्त प्राणियों के लिए मंगलमय हो!

Address

Goal Chouk
Birpur

Website

https://lnmscollege.ac.in/

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when L N M S College Birpur Supaul Official posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share