01/09/2026
आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में ग्राम गूरा बरेला स्थित श्रीमती संतोष कुमारी पाठक महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता करते हुए विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने युवाओं से जागरूक होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महोदय ने विद्यालय परिसर में उपस्थित 100 कंप्यूटर से सुसज्जित लैब का अवलोकन भी किया और ग्रामीण छात्र-छात्राओं के लिए मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा व्यवस्था हेतु महाविद्यालय निदेशक श्रीमान अंकित पाठक जी की उत्कृष्ट सोच की सराहना की ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर एस एस के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद्र जी के साथ इस अवसर पर श्रीमती संतोष कुमारी पाठक महाविद्यालय के निदेशक अंकित पाठक, आरएसएस के तहसील प्रचारक पवन भारत, कंचन सिंह, अनिरुद्ध कुमार, रघुबीर कश्यप, अंशुमान, पवन दुबे, दीपक मिश्रा, शिवम पांडे, हर्ष, अंकित गुप्ता, मनोज शर्मा, कौशल शर्मा, संजीव सागर, ग्राम प्रधान मुकेश जी समेत अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।