15/01/2016
आधी सदी के बाद बचपन के सहपाठियों का अद्भुत पुनर्मिलन कार्यक्रम
Bulandshahr...गवर्नमेंट इंटर कॉलेज बुलंदशहर के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2016 को श्री वाटिका फार्म हाउस पन्नी नगर बुलंदशहर में एक अनूठा कार्यकम आयोजित किया जा रहा है जिसको GIC STUDENTS GOLDEN JUBILEE MEET का नाम दिया गया है. इस पुनर्मिलन समारोह में केवल उन्ही विद्यार्थियों को शामिल किया गया है जिन्होंने अब से 50 वर्ष पूर्व राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर में शिक्षा प्राप्त की है.
दिलचस्प बात ये है कि ये सभी महानुभाव 65-70 वर्ष के आयु वर्ग में हैं और विभिन्न उच्च पदों से रिटायर हो चुके हैं अथवा अपने-अपने क्षेत्र में व्यापारी रहे हैं इन में बहुत से डॉक्टर्स, इंजिनियर, वकील एवं राजनैतिक नेता हैं व कई IAS अफसर तथा अन्य पदों पर कार्यरत रह चुके हैं और सभी ‘दादा’- ‘नाना’ बन चुके हैं. देश के दूर दराज़ इलाकों में बसे ये बचपन के सहपाठी अर्ध शताब्दी के बाद एक दूसरे से इस आयोजन में पुन: मिलेंगे. जब उन्हें एक दूसरे को पहचानने में भी दिक्कत हो सकती है इस कार्यक्रम में अपने पुराने स्कूल का भ्रमण एवं स्कूल प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर झंडा अभिवादन करना शामिल है.
प्राइवेट या इंग्लिश माध्यम के स्कूलों में इस प्रकार के आयोजन तो आम हैं लेकिन किसी सरकारी स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों का पुनर्मिलन और वो भी 50 वर्षों के बाद पहली बार आयोजित किया जाना एक निराला प्रयत्न है. नगर में ये कार्यक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है. आयोजन समिति के सदस्य श्री मोहम्मद सलीम आज़ाद एवं श्री मदन मोहन गर्ग, अधिवक्ता ने बताया कि सभी भाग लेने वालों में ग़ज़ब का उत्साह है और वे इतने समय के बाद बचपन के दोस्तों से मिलने के लिए बेहद आतुर हैं. वर्षों के बाद सहपाठियों को ढूंढना और उन्हें सूचित करना एक बड़ा चैलेन्ज है फिर भी लग भाग 100 से अधिक महानुभाव प्रत्याशित हैं. आयोजकों ने ये भी बताया कि इस विषय में अधिक जानकारी के लिए उनसे फ़ोन नंबर 9760029500 एवं 9410673030 पर तथा श्री रवि गर्ग से 9897290909 पर संपर्क किया जा सकता है.