श्री राम कृष्ण महाविद्यालय किसौली बुलंदशहर

  • Home
  • India
  • Bulandshahr
  • श्री राम कृष्ण महाविद्यालय किसौली बुलंदशहर
Call Directions Website Contact the university

श्री राम कृष्ण महाविद्यालय किसौली बुलंदशहर विद्यां ददाति विनयं प्रेरणास्त्रोत : श्री बच्छराज सिंह तेवतिया

12/07/2026

ेड़_मां_के_नाम

अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि अब आपका महाविद्यालय स्नातकोत्तर (P.G.) हो चुका है। यह उपलब्धि महाविद्यालय ने विगत 10 वर्ष...
05/07/2026

अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि अब आपका महाविद्यालय स्नातकोत्तर (P.G.) हो चुका है। यह उपलब्धि महाविद्यालय ने विगत 10 वर्षों के अथक और अनवरत परिश्रम द्वारा प्राप्त की है। प्रबंध समिति की अध्यक्षा श्रीमती रेखा सिंह, सचिव श्री गौरव कुमार, संस्थापक सदस्य डॉ० हरेंद्र सिंह तेवतिया, प्राचार्य डॉ० गजेंद्र सिंह समेत सभी शिक्षकगणों, कर्मचारीगणों, छात्र-छात्राओं और प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी बंधुओं ने महाविद्यालय के प्रति जो समर्पण और प्रेम प्रदर्शित किया, वह अद्वितीय है।महाविद्यालय का लोकार्पण, संस्थापक स्वर्गीय श्री बच्छराज सिंह तेवतिया जी ने वर्ष 2016 में क्षेत्र में उच्च शिक्षा की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए किया था। तत्पश्चात वर्ष 2022 में महाविद्यालय सह-शिक्षा (Co-education) में परिवर्तित हुआ और आज यह संस्थान अपना पहला दशक पूरा कर चुका है। इस यात्रा में अनेक समस्याएं आईं, लेकिन सही सोच और अपने उद्देश्य के साथ आगे बढ़ते हुए महाविद्यालय ने हर बाधा को पार किया।
महाविद्यालय को अगौता क्षेत्र में प्रथम स्नातकोत्तर संस्थान होने का गौरव भी प्राप्त है। इस क्षेत्र में स्नातक (Graduation) करने के पश्चात विद्यार्थियों, विशेष रूप से छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अभिभावक बाहर के शहरों में नहीं भेजते थे, जिससे ग्रामीण मेधा केवल स्नातक तक ही सीमित रह जाती थी। किंतु अब अपने सपने साकार करने के लिए क्षेत्र के विद्यार्थियों को कोई समस्या नहीं होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के मार्गदर्शन से लेकर करियर ग्रोथ तक में यहाँ के अनुभवी और विद्वान शिक्षक आपकी हर संभव सहायता करने हेतु तत्पर हैं।
विद्यार्थियों को निःशुल्क यूजीसी नेट (UGC NET) की कोचिंग कराने का भी प्रबंध समिति द्वारा निर्णय लिया गया है, जिससे देश की कठिनतम परीक्षाओं में भी ग्रामीण प्रतिभा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके। हमारे संस्थापक का मानना था कि "यदि ग्रामीण प्रतिभा को तैयारी के लिए सही अवसर और स्थान दिया जाए, तो वह प्रतिस्पर्धा में अव्वल रहेगी।" इसी ध्येय को लेकर प्रबंध समिति निरंतर प्रयासरत है।
वर्तमान में महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर तीन पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं, जिनमें एम.ए. - राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र और इतिहास शामिल हैं। विश्वविद्यालय के पंजीकरण 'समर्थ पोर्टल' (Samarth Portal) पर हो रहे हैं, जिसमें आप कॉलेज कोड 202 का चयन करके अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया महाविद्यालय में संपर्क करें।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना अंतर्गत सभी पात्र अभ्यर्थियों को FMT International Pvt. Ltd द्वारा यूनिफॉर्म एवं पुस्तकों ...
26/05/2026

उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना अंतर्गत सभी पात्र अभ्यर्थियों को FMT International Pvt. Ltd द्वारा यूनिफॉर्म एवं पुस्तकों का संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में वितरण किया गया।

Shine Bright, Achieve Greatness ✨💫🔥🎉
20/05/2026

Shine Bright, Achieve Greatness ✨💫🔥🎉

Job Opening
02/05/2026

Job Opening

Open For Registration 🌟🎉👍
26/04/2026

Open For Registration 🌟🎉👍

26/02/2026
26/01/2026
26/01/2026

आज रविवार, 07 दिसंबर 2025 को श्री राम कृष्ण कन्या इण्टर कॉलेज एवं महाविद्यालय, किसौली के संस्थापक एवं हमारे प्रेरणास्त्र...
07/12/2025

आज रविवार, 07 दिसंबर 2025 को श्री राम कृष्ण कन्या इण्टर कॉलेज एवं महाविद्यालय, किसौली के संस्थापक एवं हमारे प्रेरणास्त्रोत स्व० श्री बच्छराज सिंह तेवतिया जी की छठी पुण्यतिथि के पावन अवसर पर परिवारिक हवन कार्यक्रम आयोजित कर श्रृद्धांजली अर्पित की गई।🙏🙏

Address

गाँव व पोस्ट/किसौली, जिला/बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश)
Bulandshahr
245408

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

9837727803

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री राम कृष्ण महाविद्यालय किसौली बुलंदशहर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to श्री राम कृष्ण महाविद्यालय किसौली बुलंदशहर:

Shortcuts

Share