PPK College Bundu, Ranchi

Directions Website

PPK College Bundu, Ranchi This is the Official page of PPK College, Bundu, Ranchi, Jharkhand. Panch Pargana Kisan College, Bundu was established in 1972.

The college is situated in the on National Highway - 33, 43 Kilometers away from Ranchi, the capital of Jharkhand.

आज पाँच परगना किसान कॉलेज, बुण्डू में नवनिर्मित महाविद्यालय कैंटीन का उद्घाटन राँची विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो....
03/09/2026

आज पाँच परगना किसान कॉलेज, बुण्डू में नवनिर्मित महाविद्यालय कैंटीन का उद्घाटन राँची विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. सरोज शर्मा के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर राँची विश्वविद्यालय की जनसंपर्क पदाधिकारी (PRO) डॉ. स्मृति सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कैंटीन के उद्घाटन के उपरांत माननीय कुलपति महोदया ने महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ संवाद (Interaction) किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय एवं कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके यथासंभव समाधान हेतु सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।
माननीय कुलपति महोदया का यह संवाद महाविद्यालय परिवार के लिए उत्साहवर्धक एवं प्रेरणादायी रहा। उनके आगमन एवं मार्गदर्शन के लिए पाँच परगना किसान कॉलेज, बुण्डू परिवार की ओर से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 🇮🇳आज 15 अगस्त 2026 को पाँच परगना किसान कॉलेज, बुंडू में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गौरव ...
15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 🇮🇳
आज 15 अगस्त 2026 को पाँच परगना किसान कॉलेज, बुंडू में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गौरव एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लें।
🇮🇳 जय हिन्द! जय भारत! 🇮🇳
पाँच परगना किसान कॉलेज, बुंडू
राँची विश्वविद्यालय, राँची
#स्वतंत्रतादिवस

18/04/2026

📚✨ पुस्तक ‘कुरमाली प्रकीर्ण साहित्यं’ का भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न ✨📚

📍 पी. पी. के. कॉलेज, बुंडू
पी. पी. के. कॉलेज, बुंडू में युवा साहित्यकार राजीव कुमार द्वारा रचित पुस्तक ‘कुरमाली प्रकीर्ण साहित्यं’ का भव्य एवं गरिमामय लोकार्पण समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन कुरमाली भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
🎤 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, सिल्ली के माननीय विधायक अमित कुमार ने पुस्तक का लोकार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “क्षेत्रीय भाषाएँ हमारी सांस्कृतिक धरोहर की आत्मा हैं, इन्हें संरक्षित एवं समृद्ध करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”
🌿 अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. राजाराम महतो (राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुरमाली भाषा परिषद) ने कहा कि यह कृति न केवल साहित्यिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि कुरमाली भाषा की पहचान को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने युवाओं से अपनी मातृभाषा के संरक्षण हेतु आगे आने का आह्वान किया।
🌼 कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में छवि बाला बरला, डॉ. शकुंतला मिश्रा एवं प्रो. भूतनाथ प्रमाणिक ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए लेखक एवं पुस्तक की सराहना की।
छवि बाला बरला ने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं का विकास समाज की जड़ों को मजबूत करता है।
डॉ. शकुंतला मिश्रा ने नई पीढ़ी को भाषा-साहित्य से जोड़ने पर बल दिया।
प्रो. भूतनाथ प्रमाणिक ने गीत के माध्यम से लेखक को शुभकामनाएँ दीं।
🎓 कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विनिता कुमारी ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता एवं भाषा के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं।
📝 कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. सुमंत कुमार झा द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को प्रभावी ढंग से संचालित किया।
📌 यह आयोजन कुरमाली भाषा और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।
👉 PPK College Bundu परिवार ऐसे रचनात्मक प्रयासों का हमेशा स्वागत करता है।
🔖

*पांच परगना किसान कॉलेज में सात दिवसीय सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण एवं कैरियर जागरूकता कार्यक्रम का समापन*पांच परगना किसान कॉल...
20/02/2026

*पांच परगना किसान कॉलेज में सात दिवसीय सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण एवं कैरियर जागरूकता कार्यक्रम का समापन*

पांच परगना किसान कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण एवं कैरियर जागरूकता सत्र का समापन समारोह आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम *नांदी फाउंडेशन (महिन्द्रा प्राइड क्लासरूम)* के सहयोग से तथा *उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार* के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें 103 छात्राओं को निःशुल्क सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़ी छात्राओं को कौशल विकास की प्रक्रिया के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार योग्य बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक *तुलिका चौधरी एवं अमरजित कुमार* द्वारा विद्यार्थियों को इंटरव्यू स्किल्स, ग्रुप डिस्कशन, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास, करियर विकल्पों की पहचान तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।समापन समारोह में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. विनीता कुमारी ने कहा कि वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का युग है, जिसमें केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि सॉफ्ट स्किल्स और सही कैरियर मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से इस सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम समन्वयक आदित्य कुमार एवं प्लेसमेंट एंड स्किल डेवलपमेंट सेल के सदस्यों सहित सभी प्रशिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सभी विभागों के विद्वान सहायक प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।

Address

Bundu, Ranchi
Bundu
835204

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PPK College Bundu, Ranchi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share