10/04/2026
चरित्रवन, बक्सर स्थित ऐप्टेक परिसर में स्मृति कॉलेज में प्रतिभा सम्मान सह आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं की असाधारण उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। BCA एवं B.Lib. (लाइब्रेरी साइंस) परीक्षा में शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर उनके प्रोत्साहन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए आगत अतिथियों एवं शिक्षाविदों द्वारा मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह कॉलेज 2014 से ही विश्वविद्यालय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहा है, जो छात्र-छात्राओं की असीम क्षमता ,कुशल प्रबंधन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।