Manav P.G. College

Manav P.G. College Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Manav P.G. College, Tonk, Road, Chaksu.

25/10/2025

BA. B.Ed 4 वर्ष कोर्स करने वाले विधार्थी को अन्तिम अवसर पर जो इच्छुक हैं सम्पर्क करें
8696115251 (राजेश सर)
9414993469 (मानव महाविद्यालय चाकसू jaipur)
विषेश:- जिन परिक्षार्थियों ने पीटीईटी परीक्षा दी थी ओर काउन्सिल के दौरान प्रवेश नहीं मिला उन्हें विशेष अन्तिम अवसर

Education

19/10/2025

अलर्ट!
21 अक्टूबर 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि है। जल्दी करें, सीमित सीटें उपलब्ध हैं!
D Pharma Course
(Affiliated to RUHS)

संपर्क करें:
9414086463
9414556556

क्या आप स्वयं या अपने रिश्तेदार को फार्म कार्यक्रम या D Pharma कार्यशाला के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं?

Education

मानव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन चाकसू के तत्वाधान में मानव कोचिंग इंस्टीट्यूट द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं पर सेमिनार का भव्य आ...
23/09/2025

मानव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन चाकसू के तत्वाधान में मानव कोचिंग इंस्टीट्यूट द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं पर सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया।

चाकसू,23 सितम्बर
मानव कोचिंग इंस्टीट्यूट चाकसू द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं रणनीति पर केंद्रित एकदिवसीय सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था निदेशक एवं पूर्व राज्य मंत्री एवं राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष Vikesh Kholia मुख्य अतिथि डॉ. अवतार नारायण शर्मा रिटायर्ड प्रिंसिपल कॉलेज एजुकेशन एवं प्राचार्य भवानी निकेतन कॉलेज के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन एवम् सरस्वती वंदना के साथ शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि #विकेशखोलिया ने अपने भाषण में कहा कि अगर विद्यार्थि तीन बातों को अपने जीवन में ग्रहण कर ले जिनमें अनुशासन, समर्पण एवं विश्वास ओर साथ मे कठिन परिश्रम, और समय प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता आपके कदम चूमेगी हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
साथ ही मुख्य अतिथि डॉ अवतार नारायण शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन मूल्यों को समझने व पवित्र चरित्र निर्माण करने तथा सकारात्मक विचारो के साथ जीवन के लक्ष्यों को हासिल करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन भूगोल सहायक आचार्य राजेश सिंह सुंदेशा व राजनीति विज्ञान सहायक आचार्य डॉ. मोहनी शर्मा करते हुए कहा कि
यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी सिद्ध होगा।
इस अवसर पर संस्था के शैक्षणिक शिक्षाविद श्री अशोक शर्मा (स्वामी) श्री गुड्डू शर्मा, सहित महाविद्यालय के अनेक छात्र- छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

21/09/2025

✨📚 मानव कोचिंग इंस्टीट्यूट चाकसू , जयपुर (राज) का नया शुभारंभ 📚✨

महा सेमिनार
23 सितंबर 2025
समय: प्रातः 8 बजे।

हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि मानव कोचिंग इंस्टीट्यूट अब छात्रों की सफलता की नई उड़ान भरने जा रहा है।
👉 दिनांक 23 सितम्बर 2025 से प्रतियोगी परीक्षाओं (SI , राजस्थान पुलिस , पटवार, ग्रामसेवक (VDO) LDC , 2nd / 3rd ग्रेड अध्यापक , CET आदि। हेतु नये बैच का शुभारंभ किया जा रहा है।

यहाँ आपको मिलेगा—
✅ अनुभवी व योग्य शिक्षकों का मार्गदर्शन
✅ प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुसार आधुनिक अध्ययन सामग्री, स्मार्ट क्लासेज़।
✅ अनुशासित वातावरण व नियमित टेस्ट सीरीज़
✅ आपकी सफलता को सुनिश्चित करने वाली विशेष रणनीतियाँ

1. मानव पी जी महाविद्यालय के नियमित छात्र - छात्राओं के लिए निःशुल्क प्रवेश।
2. राजस्थान प्रदेश के सभी विद्यार्थियों व मानव पी जी महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम शुल्क में प्रवेश।
3. हॉस्टल सुविधा उपलब्ध।

🎯 अगर आपका लक्ष्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाना है, तो मानव कोचिंग इंस्टीट्यूट से बेहतर कोई विकल्प नहीं।
आइए और जुड़िए हमारी नई शुरुआत के साथ, क्योंकि आपकी मेहनत और हमारा मार्गदर्शन = सफलता की गारंटी।

📍 स्थान : मानव कोचिंग इंस्टीट्यूट चाकसू, जयपुर (राजस्थान)
📞 संपर्क :+91 94140 86463, 9414993469, 01429-294038

Education

मानव पी जी महाविद्यालय, चाकसू के सौजन्य से मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन।चाकसू ,दिनांक 17 सितंबर 2025 को मानव पी जी महाविद्या...
17/09/2025

मानव पी जी महाविद्यालय, चाकसू के सौजन्य से मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन।

चाकसू ,दिनांक 17 सितंबर 2025 को मानव पी जी महाविद्यालय चाकसू के सौजन्य से मैराथन दौड़ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जन्मदिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया यह दौड़ महाविद्यालय से अंबेडकर सर्किल कोटखावदा मोड 2.60 किलोमीटर दूर की रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्था निदेशक एवं पूर्व राज्य मंत्री राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष Vikesh Kholia तथा श्री अर्जुन सिंह राजावत जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ भाजपा जयपुर जिला दक्षिण व वरिष्ठ पत्रकार श्री बाबूलाल सेनी ने हरी झंडी दिखा कर मैराथन शुभारंभ किया तथा साथ ही सभी गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि विकेश खोलिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि “प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस सेवा और समर्पण का संदेश देता है। इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होती है।”

संस्थान प्रमुख एवं संस्था निदेशक विकेश खोलिया ने कहा कि पिछले तीन सालों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर यह मैराथन दौड़ करा रहे हैं विद्यार्थियों को फिट इंडिया अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया तथा संविधान रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रधानमंत्री के 75 वां जन्मदिन पर केक काटा कर शुभकामनाएं के साथ कुशल स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन कि ईश्वर से कामना की।

मैराथन प्रतियोगिता विजेता रहे प्रथम स्थान पर अनीश अहमद पठान , द्वितीय स्थान सरदार चौधरी , तृतीय स्थान कमलेश चौधरी व बालिकाओं में प्रथम स्थान अवनि कंवर, द्वितीय स्थान नविका कंवर व तृतीय स्थान राखी यादव रहने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पारितोषिक इनाम देकर पुरस्कृत किया।
साथ ही मैराथन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भूगोल सहायक आचार्य श्री राजेश सिंह सुंदेशा व राजनीति विज्ञान सहायक आचार्य डॉ. मोहनी शर्मा ने इस अवसर पर सकारात्मक सोच के आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर संस्था के शैक्षणिक अशैक्षणिक कर्मचारी डॉ. अर्चना सिंह नाग, सुश्री दीप्ति खाण्डल, श्रीमती मुकेश रानी,श्री अभिनन्दन जैन, श्री गुड्डू शर्मा, श्री राजेश चौधरी निमोडीया, श्री गणेश शर्मा, श्री भरतलाल मीणा, श्री चंदन शर्मा , श्री विकास वर्मा, श्री राजकुमार मीणा व महाविद्यालय के छात्र- छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

16/09/2025

✨ यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर विशेष आयोजन ✨

🏃‍♂️ मैराथन दौड़ – चाकसू 🏃‍♀️
दिनांक: बुधवार, 17 सितंबर 2025
⏰ समय: प्रातः 6:15 बजे
📍 स्थान: मानव पीजी कॉलेज से अंबेडकर सर्किल, चाकसू

🎖️ विजेता पुरस्कार
🥇 प्रथम – ₹2100/-
🥈 द्वितीय – ₹1100/-
🥉 तृतीय – ₹500/-

✅ सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट्स प्रदान किए जाएंगे

🙏 इस अवसर पर आइए, स्वस्थ जीवन और खेल भावना का संदेश फैलाएं।

📞 अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
9414086463 | 9414555656 | 9414993469

आयोजक:-
Vikesh Kholia
पूर्व उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री)
राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग, राजस्थान सरकार।

सौजन्य: मानव पीजी महाविद्यालय, चाकसू, जयपुर





Education

Celebrate to independent Day 15 August 2025 Manav PG mahavidyalay chaksu jaipur
16/08/2025

Celebrate to independent Day
15 August 2025
Manav PG mahavidyalay chaksu jaipur

14/08/2025

#मानव_ग्रुप_ऑफ_इंस्टीट्यूशन टोंक रोड चाकसू

#स्वतंत्रता_दिवस एवं #श्रीकृष्ण_जन्माष्टमी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।
नयी पहल के साथ प्रतियोगिता परीक्षाएं ( #सरकारी_नौकरी) की तैयारी

हमारा ध्येय है कि शिक्षा के माध्यम से सर्वांगीक विकास

#हॉस्टल_सुविधा_उपलब्ध

Vikesh Kholia
Manav Public School Chaksu - MPS

Education

मानव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन में नवाचार और प्रतियोगी परीक्षा कक्षाओं का शुभारंभडिजिटल शिक्षा से विद्यार्थियों को मिलेगा ला...
04/08/2025

मानव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन में नवाचार और प्रतियोगी परीक्षा कक्षाओं का शुभारंभ

डिजिटल शिक्षा से विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ, : विकेश खोलिया

चाकसू।
मानव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन चाकसू की ओर से अनूठी पहल की गई है, जिसमें नवागन्तुक छात्र-छात्राओं के लिए नवाचार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित निःशुल्क ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को नवीन शैक्षणिक अवसरों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के संस्था निदेशक एवं पूर्व राज्य मंत्री राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विकेश खोलिया, वरिष्ठ पत्रकार अनिल पारीक, नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार तिवारी एवं संस्था कोषाध्यक्ष तथा मानव पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती निर्मला खोलिया उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक व पूर्व राज्यमंत्री विकेश खोलिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में डिजिटल शिक्षा प्रणाली आवश्यक बन चुकी है। उन्होंने बताया कि स्नातक कक्षाओं के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराना अब शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यार्थियों को प्लेसमेंट एवं सरकारी नौकरियों में चयन के लिए व्यवस्थित तैयारी की आवश्यकता है, जिसे यह पहल पूरा करेगी। प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार तिवारी ने भी नवाचार की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होगा। वरिष्ठ पत्रकार अनिल पारीक ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारण और सकारात्मक सोच बनाए रखने की प्रेरणा दी। श्रीमती निर्मला खोलिया ने शिक्षा के साथ संस्कारों के समन्वय पर बल दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. मोहिनी शर्मा, श्री राजेश सर, श्री कैलाश सर, सहित महाविद्यालय के शैक्षणिक, अशैक्षणिक स्टाफ एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उच्च शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता दिलाकर उन्हें एक सशक्त एवं स्वावलंबी नागरिक बनाना है।

02/08/2025

🎯 "जल्दी आओ और जल्दी पाओ!"
Manav P.G. College प्रस्तुत करता है —
Career Point Classes — आपकी अकादमिक पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, बिल्कुल निःशुल्क!

📚 क्लास प्रारंभ: 4 अगस्त 2025 प्रातः 9:00 बजे से 2:00 बजे तक
🚀 अभी जुड़ें, समय न गवाएं!
🔹 सीमित सीटें 🔹
🔹 टॉप फैकल्टी द्वारा मार्गदर्शन 🔹
🔹 सम्पूर्ण कोर्स कवरेज + टेस्ट सीरीज़ 🔹

📍स्थान: Manav P.G. College, चाकसू, जयपुर
📞 संपर्क करें: [Prof.Dr Mohini Sharma +91 92512 82242, Assist prof. Kunwar Rajesh sandesha +91 86961 15251

Address

Tonk, Road
Chaksu
303901

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manav P.G. College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Manav P.G. College:

Share