Govt. College Chhabra -Baran' Rajasthan'

Govt. College Chhabra -Baran' Rajasthan' official Account

01/10/2019

राजकीय महाविद्यालय छबड़ा की ओर से 2 अक्टूबर 2019 को महात्मा गांधी जयंती के 150 वर्ष के उपलक्ष में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं । जिसमे ज्यादा से ज्यादा छात्र एवं उनके अभिभावक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनावे। कोई भी छात्र /अभिभावक / सेवक जो 18 वर्ष से ज्यादा उम्र ,48 kg वजन एवं स्वस्थ हो रक्तदान कर सकता हैं । रक्तदान से कोई भी शारीरिक कमजोरी नही होती अपितु कई बीमारियों से निजात मिलती हैं । रक्तदान करते रहने से शरीर मे कोलोस्ट्रोल की मात्रा रक्त के साथ निकलती रहती हैं । लाल रक्त कणिकाओं का जीवन भी केवल 90-120 दिन होता हैं । शरीर में रक्त का क्षय एवं निर्माण होता रहता हैं इसलिये रक्त का दान करने से कोई नुकसान नही हैं अपितु आप किसी की जान बचा सकते हैं इसलिये आओ हम सब मिलकर इस सामाजिक कार्य मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले एवं रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनावे

आयोजक-राजकीय महाविद्यालय छबड़ा(बारां)

रक्तदान स्थल--अमरचंद बरडिया PG महाविद्यालय छबड़ा

समय- सुबह 9 बजे से

निवेदक-
प्राचार्य
T.L.Meena
रक्तदान -जीवनदान

राजकीय महाविद्यालय छबड़ा में राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । Top 3 विद्यार्थियों को  पुरुस्कार...
15/07/2019

राजकीय महाविद्यालय छबड़ा में राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । Top 3 विद्यार्थियों को पुरुस्कार दिया जाएगा । इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की समझ विकसित करना एवं स्वयं का मूल्यांकन करना हैं

11/07/2019

राजकीय महाविद्यालय छबड़ा (बारां) में सभी विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत हैं । महाविद्यालय परिवार आपके हितों में सदैव प्रयासरत हैं । गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के लिये महाविद्यालय के पास युवा ,ऊर्जावान असिस्टेंट प्रोफेसर हैं जो न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का कार्य करते हैं बल्कि विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास एवं संवर्धन के लिये प्रयासरत हैं ।आपकी शिकायतों के तत्काल निवारण के लिये विभिन्न समितियों का गठन किया गया हैं । छात्राओं की समस्याओं के लिये आंतरिक शिकायत समिति ,महिला विकास प्रकोष्ठ,एंटी रैगिंग समिति, का गठन किया गया हैं । महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिये रोजगारपरक एवं सरकारी सेवाओं के लिये विभिन्न परीक्षाओ के लिये निःशुल्क कोचिंग सुविधा भी उपलब्ध हैं । महाविद्यालय एवं विद्यार्थियों के सतत,समेकित विकास एवं संवर्धन के लिये आपके सुझाव सादर आमंत्रित हैं

Address

Govt College Chhabra ( Baran)
Chhabra
325220

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+917452222084

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt. College Chhabra -Baran' Rajasthan' posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Govt. College Chhabra -Baran' Rajasthan':

Share