Shri Moti Singh Jageshwari Ayurved College And Hospital

Shri Moti Singh Jageshwari Ayurved College And Hospital ESTD:-1973

विद्या सर्वस्य भूषणम् ।
कामधेनुगुना विद्या ह्यकाले फलदायिनी।

Free camp
14/05/2026

Free camp

श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल में गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया...
13/03/2026

श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल में गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के सचिव रामाकांत सिंह सोलंकी ने किया।

इस अवसर पर रामाकांत सिंह सोलंकी ने बताया कि लोगों को आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से महाविद्यालय द्वारा प्रत्येक महीने निःशुल्क जांच शिविर आयोजित करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों को जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी उपयोगिता पहुंचाने के लिए भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस शिविर में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

शिविर में लगभग 150 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर इसका लाभ उठाया। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक जांच के साथ उचित परामर्श और उपचार संबंधी सुझाव भी दिए।

08/03/2026
22/02/2026

,

श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठा...
19/02/2026

श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने फीता काटकर किया।

शिविर में 200 से अधिक जरूरतमंद लोगों ने अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच कराई तथा आयुर्वेदिक दवाओं का भी मुफ्त वितरण किया गया।

उद्घाटन के अवसर पर महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जिसका लाभ आज भी समाज को मिल रहा है। उन्होंने महाविद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और आम नागरिकों को सस्ती एवं प्रभावी चिकित्सा उपलब्ध कराने में सहायक हैं।

महाविद्यालय के सचिव रामाकांत सिंह सोलंकी ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति सस्ती, सुलभ और प्रभावी है। हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों तक आयुर्वेदिक परामर्श पहुंचे और समाज निरोग बने।

सह-सचिव कीर्ति सोलंकी ने बताया कि आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह निःशुल्क शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में प्रत्येक माह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा, जिससे जरूरतमंद लोग लाभान्वित हो सकेंगे। साथ ही महाविद्यालय के ओपीडी में प्रतिदिन मात्र 10 रुपये का शुल्क देकर कोई भी व्यक्ति चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर सकता है।

सह-सचिव रणंजय सोलंकी ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन और प्रभावशाली चिकित्सा पद्धति है, जो जड़ से रोग को समाप्त करने पर बल देती है। इस शिविर के माध्यम से लोगों में प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ी है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसका अधिक लाभ मिला, जिन्हें अक्सर विशेषज्ञ डॉक्टरों तक पहुंच नहीं मिल पाती।

शिविर में आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल के चिकित्सकों डॉ. धीमान मजूमदार, डॉ. रामवातार माली, डॉ. स्वेता, डॉ. समीक्षा, डॉ. हैदर, डॉ. गरिमा कश्यप, डॉ. फैसल हसन, डॉ. ओसामा कैस, डॉ. शिवजी ठाकुर और डॉ. अभिज्ञान सिंह ने लोगों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान जदयू के वरिष्ठ नेता कामेश्वर सिंह, जदयू नेता सत्यनारायण सिंह, डॉ. हरेन्द्र सिंह, अनिल सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर के सफल संचालन में महाविद्यालय के आलोक कुमार, राकेश सिंह, पवन सिंह सहित सभी कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Free medical Camp
17/02/2026

Free medical Camp

Address

Bara Telpa, Bhikhari Chouk, Infront Of Sadar Block Chhapra
Chhapra
841301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Moti Singh Jageshwari Ayurved College And Hospital posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Shri Moti Singh Jageshwari Ayurved College And Hospital:

Share