15/08/2026
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस समारोह – 15 अगस्त 2026 🇮🇳
SRD College of Paramedical Science, Chhatarpur में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह जी (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष
) तथा विशिष्ट अतिथि
डॉ अमिता अरजरिया जो महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर के वनस्पति विज्ञान (Botany) विभाग में पदस्थ हैं, की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यार्थियों की विभिन्न प्रस्तुतियाँ, भाषण एवं अन्य अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर कॉलेज के संचालक/प्राचार्य, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित किया गया।
🇮🇳 आइए, हम सभी अपने देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लें।
📸 स्वतंत्रता दिवस समारोह की कुछ खास तस्वीरें एवं वीडियो झलकियाँ।
जय हिंद! 🇮🇳
जय भारत! 🇮🇳
#स्वतंत्रतादिवस िंद ारत SRDCollege SRDCollegeChhatarpur Chhatarpur IndependenceDayCelebration 15AugustCelebration देशभक्ति IndianIndependenceDay Azadi CollegeProgram