Government Polytechnic College Khirsadoh

Directions

Government Polytechnic College Khirsadoh Polytechnic College Khirsadoh We provide engineering diploma in following streams.
1. Mining and mine surveying Engg.
2. Civil Engg.
3. Electrical Engg.
4.

Mechanical Engg.
5. Electronics and telecoummunication Engg.
6. Computer Science and Engg.
7. Information Technologies Engg.

14/05/2025
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय  के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आरजीपीवी के पाठ्यक्रम भारतीय संविधान के -  "मौलिक अ...
29/03/2025

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आरजीपीवी के पाठ्यक्रम भारतीय संविधान के - "मौलिक अधिकार और कर्तव्य तथा उनकी व्याख्या" एवं" राज्य नीति सिद्धांत" ,विषय पर विषय विशेषज्ञ द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संविधान गीत के साथ की गई।
पश्चात संस्था के प्राचार्य श्री आर. के .शाह द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया व भारतीय संविधान एवं वर्तमान परिपेक्ष में उसकी महत्व पर प्रकाश डाला गया। विषय विशेषज्ञ एडवोकेट श्री धनीराम जी बंजारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक भारतीय संविधान प्रचारिणी सभा रायगढ़ (छत्तीसगढ़) द्वारा :-
1. Fundamental Rights and duties and their interpretation.
2. State Policy Principles. विषय पर विस्तृत उद्बोधन दिया गया,
कंप्यूटर साइंस विभाग की अतिथि व्याख्याता स्वाती गजभिए द्वारा संविधान में "समान नागरिक संहिता "पर अपने विचार रखें, छिंदवाड़ा से पधारे अतिथि सी.बी.सोनटके जी द्वारा अनुच्छेद 15 (1) "लिंग भेद" पर संविधान के पूर्व की स्थिति पर प्रकाश डाला गया, अंत में कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष श्री एच.डी .पाटिल द्वारा आभार व्यक्त किया गया.
कार्यक्रम का मंच संचालन मैकेनिकल विभाग की प्रभारी विभागाध्यक्ष श्रीमती आशा खलखो ढोक, द्वारा किया गया , कार्यक्रम में समस्त संकाय के अतिथि व्याख्याता श्री जयप्रकाश मठिया, कु.रूपाली टेकाडे, श्रीमती डिंपल टांडेकर, श्रीमती स्वाति गजभिए, श्री अजय सोनी, श्री रुपेश पोटभरे
श्री पवन परतेती, श्रीमती बाली शर्मा, श्री हेमंत सोनी, कुमारी प्रतिमा धुर्वे, श्री उमेश डेहरिया, श्री वृंदावन मर्सकोले, श्री विवेक तिवारी , श्रीमती श्रद्धा ठाकुर, श्री आदित्य दुबे, एवं समस्त अतिथि व्याख्याता का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ आप सभी को साधुवाद🙏🙏🙏

सतपुड़ा पर्वत श्रेणी की गोद में बसा पातालकोट  प्रकृति का अजूबा है जमीन से 1700 फुट की गहराई में बसे क्षेत्र मैं आदिवासी ...
05/02/2025

सतपुड़ा पर्वत श्रेणी की गोद में बसा पातालकोट प्रकृति का अजूबा है जमीन से 1700 फुट की गहराई में बसे क्षेत्र मैं आदिवासी एवं जनजातीय रहते हैं इसी क्षेत्र के समीप एक गांव छिंदी जो शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्याल khirsadoh से लगभग 55 किलोमीटर दूरी पर स्थित है , दिनांक 30 जनवरी 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदी के छात्रों द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खिरसाडोह में औद्योगिक एवं शैक्षणिक भ्रमन कराया गया इसमें कक्षा 9वी एवं 11वीं के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा एवं संस्था में स्थित सातों ब्रांच की जानकारी प्रदान की गई साथ ही 10वीं एवं 12वीं पढ़ने के बाद विद्यार्थी कौन सा विषय या पेशे को चुन सकते हैं इसके लिए कौन सा पाठ्यक्रम सर्वश्रेष्ठ है ,जिसे पढ़कर वह आजीविका प्राप्त कर सकते हैं जिससे अच्छा रोजगार जीवन प्राप्त कर सके, विद्यार्थी को मार्गदर्शन दिया गया, साथ ही शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खिरसाडोह में प्रवेश कैसे लिया जाता है , एवं स्कॉलरशिप संबंधित जानकारी प्रदान की गई ,बच्चों की जिज्ञासा को देखते हुए कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग में कंप्यूटर लैब में बच्चों को सारे कंप्यूटर चालू कर उनके रुचि अनुसार कार्य करवाया गया जिससे बच्चों की चेहरे की मुस्कान देखते ही मन प्रसन्न हुआ, छात्रों को जब यह पूछा गया कि कौन यहां प्रवेश लेने की इच्छुक है तो सारे बच्चों ने एक ही स्वर में इस संस्था में प्रवेश लेने के इच्छा जताई।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकड़ा जगत जिला छिंदवाड़ा को लोक शिक्षण संचालन्यालय के अंतर्गत संचालित समग्र शिक्षा अभिय...
31/01/2025

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकड़ा जगत जिला छिंदवाड़ा को लोक शिक्षण संचालन्यालय के अंतर्गत संचालित समग्र शिक्षा अभियान के तहत शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में शैक्षणिक एव औद्योगिक भ्रमण कराया गया एवं प्रवेश संबंधी जानकारी दी गई

आज दिनांक 23/01/2025 को संस्था में संविधान गौरव दिवस मनाया गया जिसमें प्रश्नोत्तरी की गई, संविधान पर किए गए प्रश्नों के ...
23/01/2025

आज दिनांक 23/01/2025 को संस्था में संविधान गौरव दिवस मनाया गया जिसमें प्रश्नोत्तरी की गई, संविधान पर किए गए प्रश्नों के सही उत्तर देने पर प्रत्येक छात्र को प्रोत्साहन स्वरूप भेंट दी गई।

लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजोरी के कक्षा 9 वी एवं 11वीं के समस्त छात्र-छात्राओं क...
23/01/2025

लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजोरी के कक्षा 9 वी एवं 11वीं के समस्त छात्र-छात्राओं को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय khirsadoh में शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया, एवं संस्था में प्रवेश हेतु विभिन्न जानकारी प्रदान की गयी।

कलेक्टर जिला छिंदवाड़ा के मार्गदर्शन में कोल इंडिया कंपनी द्वारा प्रायोजित तीन दिवसीय एम्पलाईेबिलिटी वर्कशॉप का आयोजन आज...
22/01/2025

कलेक्टर जिला छिंदवाड़ा के मार्गदर्शन में कोल इंडिया कंपनी द्वारा प्रायोजित तीन दिवसीय एम्पलाईेबिलिटी वर्कशॉप का आयोजन आज दिनांक 22 से 24 जनवरी 2025 तक संस्था में तीन ब्रांच के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया गया यह ट्रेनिंग श्रीमती मनीषा यादव बिसेन द्वारा दी जा रही है जो कि श्री सेवा समिति से है यह इस ट्रेनिंग में एम्पलाईेबिलिटी के लिए आवश्यक स्किल जैसे कम्युनिकेशन स्किल, बॉडी लैंग्वेज, रिज्यूम राइटिंग, इंटरव्यू स्किल्स, डिबेट, ग्रुप डिस्कशन, स्ट्रेस मैनेजमेंट आदि पर फोकस किया जावेगा कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य श्री आर के शाह साहब द्वारा किया गया संस्था के श्री एचडी पाटिल विभाग अध्यक्ष कंप्यूटर साइंस, श्रीमती रितु मेवाड़ विभाग अध्यक्ष सिविल इंजीनियरिंग, एवं श्री दीपक भावसार व्याख्याता गणित का उल्लेखनीय योगदान इस वर्कशॉप में रहा।

दिनांक 10/01/2025 को  तकनीकी शिक्षा  एवं कौशल विभाग के आदेश के परिपालन में प्राचार्य महोदय के  निर्देशानुसार व्याख्याता ...
22/01/2025

दिनांक 10/01/2025 को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विभाग के आदेश के परिपालन में प्राचार्य महोदय के निर्देशानुसार व्याख्याता श्री आदित्य दुबे और श्री उमेश डेहरिया के द्वारा दो शासकीय हॉयर सेकेंडरी स्कूल ,ई डी सी एवं न्यूटन चीखली के 10वीं 11वीं एवं 12वीं के विभिन्न संकायों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में संचालित समस्त ब्रांचों के बारे में, रोजगार के अवसर, छात्रवृत्ति, पुस्तकालय, विभिन्न प्रयोगशालाओं , वर्कशॉप और प्रवेश प्रक्रिया TFW EWS NIOS आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र 2025 - 26 में शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय खिरसाडोह में प्रवेश लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।

शासकीय रानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में कक्षा दसवीं 11वीं 12वीं के छा...
18/01/2025

शासकीय रानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में कक्षा दसवीं 11वीं 12वीं के छात्र-छात्राओं को कैरियर गाइडेंस महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा दिया गया।

महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनहरगांव में कक्षा दसवीं 11वीं 12वीं के छात्र-छात्राओं को कै...
18/01/2025

महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनहरगांव में कक्षा दसवीं 11वीं 12वीं के छात्र-छात्राओं को कैरियर गाइडेंस दिया गया

Address

Khirsadoh
Chhindwara
480441

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm
Sunday 10am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government Polytechnic College Khirsadoh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share